anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की एंट्री से पहले शो में आया मज़ेदार ट्विस्ट, जेठालाल को लगा झटका

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की एंट्री से पहले शो में आया मज़ेदार ट्विस्ट, जेठालाल को लगा झटका

By anupamsavera.com
October 11, 2019
162
0
Share:

नई दिल्ली । सब टीवी पर प्रसारित होने वाले पॉपुलर कॉमेडी ड्रामा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही दो साल बाद दयाबेन की धमाकेदार वापसी होने वाली है। इस वापसी से पहले शो में एक नया ट्विस्ट आ गया है। शो में दयाबेन से पहले उनकी आवाज़ जेठालाल तक पहुंच गई है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेठालाल की लाख कोशिशों के बाद दयाबेन तो नहीं बल्कि उनकी आवाज जेठालाल तक पहुंची है। दरअसल बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि जेठालाल के साले साहब सुंदर उनसे कहते हैं कि वो दया से उनकी बात करवाएंगे। मगर बाद में सुंदर के दोस्त उन्हें याद दिलाते हैं कि दयाबेन तो अपनी मां के साथ मंदिर गई हुई हैं।

लगातार मना करने के बाद भी जेठालाल दया से बात करने की जिद को नहीं छोड़ते हैं, लेकिन सुंदर बार बार उन्हें मना करते रहते हैं। जेठालाल कहते हैं कि दया से वीडियो कॉल पर बात करवा दो, जिसपर सुंदर कहते हैं कि मेरे फोन का कैमरा खराब है इसलिए ऐसा नहीं हो पाएगा। जेठालाल की जिद के कारण सुंदर खुद दया की आवाज़ में बात करने लगते है। फोन में आती दया की आवाज़ सुनकर जेठालाल काफी भावुक हो जाते हैं।

जेठा दया को कहते हैं कि सारी औरतें उनकी दुकान पर आई थीं और कह रही थी कि दया को वापस ले आओ। दयाबेन की अजीब आवाज़ सुनकर जेठा उनसे सवाल पूछते हैं, जिसपर दयाबेन की एक्टिंग कर रहे सुंदर कहते हैं कि गन्ने और पाइनएप्पल जूस के कारण आवाज़ बदल गई है। अचानक टप्पू भी कमरे में आ जाता है और दया से बात करने की जिद करता है जिसपर फोन स्पीकर पर डाल कर जेठालाल उसकी भी बात करवा देते हैं। टप्पू भी दयाबेन से वीडियो कॉल पर आने की जिद करते हैं।

दयाबेन की आवाज़ निकाल रहे सुंदर लगातार इस बात का खंडन करते रहते हैं। बार बार कहने पर आखिरकार गुस्से में आ चुके सुंदर अपनी असली आवाज़ निकाल देते है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है। हर कोई सुंदर को इस हरकत के लिए खूब बातें सुनाते हैं। बाद में सुंदर बहाने से फोन रख देते हैं।

दयाबेन के इंतज़ार में जेठालाल का बुरा हाल हो चुका है। देखना होगा कि नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में जब दया की वापसी होगी तो जेठालाल क्या रिएक्ट करते हैं।

Previous Article

‘प्रायश्चित के दिन’ जर्मनी में यहूदी उपासना ...

Next Article

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    कटरीना कैफ की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के सेट से लीक हुई तस्वीर

    April 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    नए प्रोजेक्ट पर शुरू किया सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम

    December 5, 2023
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    आज सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन है – जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री, मेगास्टार चिरंजीवी और सेलिब्रिटीज

    December 12, 2020
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    गुस्से में बौखलाए प्रतीक सजपाल ने करण को दी धमकी, ‘मैं यहां से आपका सिर फाड़कर जाऊंगा’

    December 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    प्रियंका की होने वाली भाभी की तबीयत खराब, सर्जरी के चलते टली शादी!

    April 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा?

    February 1, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    MI vs GG: गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का कमाल, मुंबई इंडियंस को मिली लगातार दूसरी जीत; गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया

  • देश

    जे पी तोलानी ने राष्ट्रपति द्रोपदी को लेकर की भविष्यवाणी, कहा- “कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाने वाला होगा कार्यकाल…”

  • व्यवसाय

    19 जुलाई को फ्यूल की कीमतें

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010