anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›पिछले दो सालों में अहान शेट्टी ने किया सबसे सफल स्टार किड डेब्यू

पिछले दो सालों में अहान शेट्टी ने किया सबसे सफल स्टार किड डेब्यू

By anupamsavera.com
December 6, 2021
91
0
Share:

नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने गुजरे वीकेंड में बॉलीवुड पारी शुरू की दी। मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म तड़प से उन्होंने अदाकारी की दुनिया में कदम रखा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत लेते हुए ओपनिंग वीकेंड में 13 करोड़ का कलेक्शन किया। अगर पिछले दो सालों में डेब्यू करने वाले कुछ स्टार किड्स की फिल्मों की ओपनिंग से तुलना करें तो अहान शेट्टी का डेब्यू सबसे कामयाब रहा है।

3 दिसम्बर को तड़प सिनेमाघरों में लगभग 1600 स्क्रींस पर रिलीज हुई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ की ओपनिंग ली। स्क्रींस की संख्या को देखते हुए यह ओपनिंग ठीक मानी जा रही है। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आया और क्रमश: 4.12 करोड़ और 5.35 करोड़ जमा किये, जिसे मिलाकर फिल्म का ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन 13.52 करोड़ हो गया है।

गौरतलब है कि तड़प का यह कलेक्शन तब है, जबकि सामने सलमान खान की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रुथ है, जो तड़प से एक हफ्ता पहले ही रिलीज हुई थी। तड़प तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में तारा सुतारिया ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

अब अगर अहान के डेब्यू की तुलना हाल ही में आये दूसरे बॉलीवुड स्टार किड्स से करें तो तस्वीर कुछ इस तरह सामने आती है। पिछले दो सालों में जिन स्टार किड्स की सबसे अधिक चर्चा हुई, उनमें से एक करण देओल हैं। धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे। सनी ने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए उनकी डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास को खुद निर्देशित किया था।

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में करण के अपोजिट सहर बाम्बा ने फीमेल लीड में डेब्यू किया था। हालांकि, करण का डेब्यू बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। पल पल दिल के पास ने सिर्फ़ 1.25 करोड़ की ओपनिंग ली और ओपनिंग वीकेंड में 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को ट्रेड ने फ्लॉप घोषित किया। संयोग से शुक्रवार से अहान और करण आमने-सामने होंगे। करण की दूसरी फिल्म वेल्ले 10 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ रही है।

दूसरा चर्चित डेब्यू करण कपाड़िया का रहा। ट्विकंल खन्ना की बहन सिम्पल खन्ना के बेटे करण ने थ्रिलर फिल्म ब्लैंक से बॉलीवुड पारी शुरू की। इस फिल्म में करण को सपोर्ट करने के लिए खुद सनी देओल ने खास रोल निभाया, मगर फिल्म सिर्फ 97 लाख की ओपनिंग ही ले सकी और ओपनिंग वीकेंड में 3.72 करोड़ ही जमा कर सकी। इस फिल्म को भी ट्रेड ने फ्लॉप माना।

पूनम ढिल्लों के बेटे अनमोल ठकेरिया ने संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म ट्यूजडेज एंड फ्राइडेज से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म इसी साल पैनडेमिक की अनिश्चितताओं के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।

Previous Article

अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए हमें ...

Next Article

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा जीत ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    हाउस वाइफ गीता सिंह गौड़ ने जीते 1 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन के शो को मिला तीसरा करोड़पति

    November 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    V’Day Special: इस सेलेब्रिटी को है अपने सपनों के राजकुमार का इंतज़ार, जानिये बाकियों का हाल

    February 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    नाना के घर पधारे बाप्पा, गोविंदा ने भी धूमधम से किया स्वागत, देखें फोटोज

    September 4, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    निर्माता आकाश शर्मा और अभिनेता राज यादव की फिल्‍म ‘देशी बॉय’ की शूटिंग शुरू

    April 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    First Look: वेलेंटाइन डे पर आएगी रणवीर सिंह और आलिया की Gully Boy

    February 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    अब Sanjay Dutt ने दिखाया बड़ा दिल, गरीबों की मदद के लिए उठाया इतना बड़ा कदम

    April 14, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    भारतीय सेना ने नई वर्दी का अनावरण किया

  • देश

    WhatsApp चैटबॉट सुविधा में जुड़ेगी CM हेल्पलाइन मुख्यमंत्री ने IT विभाग को दिए निर्देश

  • विदेश

    काबुल में बड़ा आत्मघाती हमला, 40 लोगों की मौत, 30 से अधिक घायल



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010