anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
मना॓रंजन
Home›मना॓रंजन›शुरू हुई ‘सत्यप्रेम की कथा’ की उल्टी गिनती, 16वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन

शुरू हुई ‘सत्यप्रेम की कथा’ की उल्टी गिनती, 16वें दिन किया सबसे कम कलेक्शन

By anupamsavera.com
July 15, 2023
60
0
Share:

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का थिएटर्स में पहले और दूसरे हफ्ते फुल क्रेज देखने को मिला लेकिन तीसरे हफ्ते में मूवी की हालत खराब होती जा रही है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को सबसे कम कमाई की। जानिए सत्यप्रेम की कथा का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पहले और दूसरे हफ्ते थिएटर्स में राज रहा और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की, लेकिन तीसरे हफ्ते में ही फिल्म की नींव हिलती दिखाई दे रही है।

12 जुलाई 2023 को हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ (Mission Impossible) के रिलीज ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ की कमाई पर असर डाला है। करीब 9 करोड़ रुपये से ओपनिंग करने वाली कार्तिक-कियारा की फिल्म अब 1 करोड़ रुपये में सिमट गई है। मूवी का 16वें दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा कम रहा।
सत्यप्रेम की कथा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
14 जुलाई 2023 को ‘सत्यप्रेम की कथा’ (SatyaPrem Ki Katha Box Office Collection) ने 16 दिन में सबसे ज्यादा कम कलेक्शन किया। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को सिर्फ 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। सही कलेक्शन इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है।

सत्यप्रेम की कथा का टोटल कलेक्शन कितना है?
‘भूल भुलैया 2’ के बाद ‘सत्यप्रेम की कथा’ थी, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन किया था। 29 जून 2023 को रिलीज हुई मूवी ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन सात करोड़ की कमाई की। पहले शनिवार और रविवार को फिल्म ने 10.1 और 12.15 करोड़ कमाए थे।

पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। हालांकि, दूसरे हफ्ते में कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। फिलहाल, इन 16 दिनों में मूवी ने 73.61 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।

सत्यप्रेम की कथा की कहानी और कास्ट
समीर विद्वांस निर्देशित ‘सत्यप्रेम की कथा’ का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। फिल्म कार्तिक (सत्यप्रेम) और कियारा (कथा) के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंदेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी लीड रोल में हैं।

सत्तू को पहली नजर में कथा से इश्क हो जाता है और वह उससे शादी करने के लिए बेताब होता है। जब कथा के माता-पिता अपनी बेटी के लिए सत्तू का हाथ मांगने उसके घर जाते हैं तो उसका सपना फाइनली सच हो जाता है। हालांकि, कियारा इससे खुश नहीं होती है। शादी के बाद कथा से जुड़ी एक हकीकत सत्तू और उसकी फैमिली को हिलाकर रख देती है।

Previous Article

ईशान किशन की बल्लेबाजी देखकर परेशान हो ...

Next Article

सीतारमण सोमवार को करेंगी वित्त मंत्रियों, केंद्रीय ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • मना॓रंजन

    जिंदगी में पहली बार विक्की ने किया ऐसा काम, वो भी आर्मी के जवानों के नाम, देखें फोटो

    August 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    FIRST LOOK : ‘सूर्यवंशी’ में अपने स्क्वॉड के साथ ऐसे नजर आए अक्षय कुमार

    May 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    Tiger Shroff ने ‘हीरोपंती 2’ के सेट से शेयर की तस्वीरें, जैकी श्रॉफ ने यूं किया रिएक्ट

    September 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहना 4 करोड़ 48 लाख रुपए का नेकलेस

    May 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    बेघर हुईं अफसाना खान, घर से निकालने के लिए बिग बॉस ने भेजी लेडी ‘मार्शल’

    November 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • मना॓रंजन

    स्पोर्ट्स बाइक पर इस तरह दिखे अक्षय और कटरीना

    February 12, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    ब्रेक्जिट समझौते को ठुकराने के बाद नई राह तलाश रहे हैं ब्रिटेन के सांसद

  • मध्यप्रदेश

    उमा भारती का तंज, गांधी-नेहरू परिवार का अस्तित्व संकट में, कांग्रेस अब समाप्त हो गई है

  • व्यवसाय

    नीट में मोशन के होनहारों ने लहराया जीत का परचम



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010