anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›95 लाख नहीं चुका सकी कांग्रेस, वसूली के लिए जब्त होगा दफ्तर का सामान

95 लाख नहीं चुका सकी कांग्रेस, वसूली के लिए जब्त होगा दफ्तर का सामान

By anupamsavera.com
March 6, 2018
102
0
Share:

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रखे सामानों को जब्त करने की कवायद शुरू हुई है। एक बिल्डर की गुहार पर तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। बिल्डर का दावा है कि दफ्तर का निर्माण करवाने के बाद पार्टी ने बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर कुर्की करने पहुंची टीम को कार्यालय पर ताला लगा मिला। जिस पर टीम खाली हाथ वापस चली गई। कांग्रेसियों ने कार्यालय के दोनों गेट पर ताले जड़ दिए थे। जब टीम पहुंची तो तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता दफ्तर के बाहर जुट गए। बिल्डर के वकील विनय गुप्ता ने कहा,”जब हम कोर्ट स्टाफ और पुलिस के साथ दफ्तर पर पहुंचे तो दफ्तर पर ताला लगा मिला। जिससे कुर्की की कार्रवाई नहीं हो सकी।”

क्या है मामलाः दरअसल राउज एवेन्यू स्थित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के भवन निर्माण का ठेका विनोद गोयल व उनके भाई को मिला था। उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 2003-4 के बीच भवन बनाकर पार्टी के हवाले कर दिया था। पार्टी ने इसका टेंडर 2001 में निकाला था। गोयल के मुताबिक उन्हें निर्माण के पूरे पैसे मिले ही नहीं। पार्टी ने सिर्फ 38 लाख चेक से भुगतान किए, जबकि दूसरी किश्त में 57 लाख रुपये का भुगतान ही नहीं किया। जिसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट में गुहार लगाई। दिल्ली हाईकोर्ट ने मामला तीस हजारी कोर्ट को भेज दिया।करीब 13 साल चली सुनवाई के बाद तीस हजारी कोर्ट ने बीते छह जनवरी 2018 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ब्याज सहित पूरे बकाए के भुगतान का आदेश दिया। बिल्डर के मुताबिक पार्टी पर उसका कुल 94,82,805 रुपये बकाया हैं।

कोर्ट के आदेश के बावजूद पार्टी ने भुगतान नहीं किया तो बिल्डर ने फिर तीस हजारी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिस पर अतिरिक्त जिला जज सुनील बेनीवाल ने 23 फरवरी को वारंट जारी करते हुए पार्टी कार्यालय में मौजूद चल-संपत्तियों को जब्त कर वसूली करने का आदेश दिया। इसी सिलसिले में सोमवार(5 मार्च) को दिल्ली प्रदेश कार्यालय पर कुर्की करने टीम पहुंची। बताया जाता है कि कांग्रेसियों को इसकी भनक पहले ही लग गई, जिस पर उन्होंने कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया।

ताकि कोर्ट से भेजी गई टीम कुर्की की कार्रवाई न कर सके। इस केस की अगली सुनवाई नौ मार्च को होनी है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छत्तर सिंह कहते हैं कि हम इस मामले में हाई कोर्ट के संपर्क में हैं। यह बहुत पुराना मामला है, ”ठेकेदार के साथ संभवतः उस समय कुछ विवाद रहा होगा। पार्टी समस्त धनराशि का भुगतान कर चुकी है।”

Previous Article

त्रिपुरा: BJP की जीत के बाद कई ...

Next Article

गिलगिट-बाल्टिस्तान में विधायक की गुहार, हमारे लोगों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    अमूल दूध की कीमतों में अग्रणी दूध खुदरा विक्रेता अमूल द्वारा वृद्धि

    March 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    देश सेवा में जुटे लद्दाख के लोग LAC पर तनाव के बीच ऐसे कर रहे जवानों की मदद

    September 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    डबल इंजन की सरकार में सबका साथ,सबका विकास : असम में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

    November 4, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    केन्द्रीय मंत्रिमंडल का पुनर्गठन, बड़े बदलावों के साथ

    July 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    हम गगनयान परियोजना तैयार कर रहे हैं, – शार निदेशक अर्मुगम राजराजन

    January 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    जकिया खानम को आंध्र प्रदेश विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है

    November 26, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    भारतीय शेयर बाजार में 9 कारोबारी सत्रों से आ रही गिरावट थमी, सेंसेक्‍स 227 अंक उछला

  • देश

    नेशनल हेराल्ड केस: इधर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ED, उधर सड़कों पर हंगामा करेगी ‘कांग्रेस’

  • खेल

    ईशान किशन की बल्लेबाजी देखकर परेशान हो गए रोहित शर्मा, ड्रेसिंग रूम से ही लगाई फटकार,

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010