anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:PM आवास घेरने की तैयारी; दिल्ली CM ने ED कस्टडी से दूसरा आदेश जारी किया

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन:PM आवास घेरने की तैयारी; दिल्ली CM ने ED कस्टडी से दूसरा आदेश जारी किया

By anupamsavera.com
March 26, 2024
39
0
Share:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है। AAP आज प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी। शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं।

इधर, केजरीवाल ने आज ED कस्टडी से दूसरा सरकारी आदेश जारी किया है। आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि मोहल्ला क्लिनिक में गरीबों के लिए दवाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। लोगों को मुफ्त जांच और दवाई मुहैया कराई जाए।

केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया था। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया था कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

पुलिस बोली- हमने AAP को प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी

पीएम आवास तक आम आदमी पार्टी के पैदल मार्च को लेकर पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने बताया कि हमने इस प्रदर्शन के लिए इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने कहा कि पीएम आवास के आसपास धारा 144 लगा दी गई है। यहां किसी को प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा।

कस्टडी से आदेश कैसे दे रहे केजरीवाल, इसकी जांच कर रही ED

केजरीवाल अब तक ED कस्टडी से दो सरकारी आदेश जारी कर चुके हैं। जल मंत्री आतिशी ने 24 मार्च को उनके पहले आदेश के बारे में बताया था। केजरीवाल ने इस आदेश में कहा कि दिल्ली में जहा पानी की कमी है, वहां टैंकरों से आपूर्ति की जाए।

इसके बाद ED ने मामले का संज्ञान लिया। एजेंसी जांच कर रही है कि कोर्ट के आदेश के तहत क्या किसी मुख्यमंत्री को ये अधिकार है कि वह कस्टडी से आदेश जारी करे।

वहीं, एक वकील विनीत जिंदल ने अरविंद केजरीवाल के ऑर्डर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेटर लिखा है। इसमें लिखा है कि केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है। अगर कोई सरकारी आदमी रिमांड में है तो उसे बिना कोर्ट के ऑर्डर के बाहरी दुनिया के साथ बातचीत की इजाजत नहीं होती। केजरीवाल के मामले में केवल उनकी पत्नी और उनके कानूनी सलाहकार को ही उनसे मिलने की इजाजत है। कोर्ट ने केजरीवाल को किसी भी तरह के ऑर्डर को जारी करने की परमिशन नहीं दी है।

AAP ने लॉन्च किया ‘मैं भी केजरीवाल’ कैंपेन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP ने एक सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है। मैं भी केजरीवाल नाम के इस कैंपेन में पार्टी नेताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केजरीवाल का डिस्प्ले पिक्चर लगाया है। इस तस्वीर में केजरीवाल जेल के अंदर नजर आ रहे हैं और ऊपर लिखा है- मोदी का सबसे बड़ा डर- केजरीवाल।

 

Previous Article

हर्षल ने अपने पहले ही ओवर में ...

Next Article

भोपाल में 11 साल में आठवीं बार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    “भारत में डल झील पूरी तरह से जमी हुई है ..

    January 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    ओडिशा ट्रेन हादसा- अंधेरे में अपनों के टुकड़े तलाशते रहे

    June 3, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    आधार नियमों के उल्लंघन पर करोड़ रुपए तक का जुर्माना, केंद्र सरकार का अहम फैसला

    November 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    Ayodhya Land case: टूटी पुरानी परंपरा, सुप्रीम कोर्ट में चौथे दिन भी जारी रहेगी सुनवाई

    August 9, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    पांचवें चरण के चुनाव के अंतिम दिन अमित शाह की आज प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ में सभा

    February 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में वर्तमान में कोरोना मामलों का विवरण

    March 26, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आंध्र प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे

  • मध्यप्रदेश

    नईदुनिया फोरम : देश में इथेनॉल, बायो डीजल की गाड़ि‍यां लाएंगे – नितिन गडकरी

  • मध्यप्रदेश

    कर्मचारी रिटायरमेंट : शिवराज के फैसले पर ये बोले केंद्रीय मंत्री तोमर



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010