anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›उपेंद्र कुशवाहा के जाने से बिहार में मजबूत हो सकता है NDA, RJD-कांग्रेस को 5 सीटें मिलने के आसार

उपेंद्र कुशवाहा के जाने से बिहार में मजबूत हो सकता है NDA, RJD-कांग्रेस को 5 सीटें मिलने के आसार

By anupamsavera.com
January 25, 2019
105
0
Share:

बिहार में अभी लोकसभा चुनाव हों तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) जनता की पहली पसंद हो सकता है। यह बात गुरुवार (24 जनवरी, 2019) को एबीपी न्यूज-सी वोटर के एक सर्वे में सामने आई। सर्वे के मुताबिक, सूबे की कुल 40 लोकसभा सीटों में 35 एनडीए के खाते में जा सकती हैं, जबकि पांच सीटें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के हिस्से जाने के आसार हैं।

एनडीए को मिलने वाली संभावित 35 सीटों में से 20 सीटें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) और राम विलास पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी (एलजेपी) को संयुक्त रूप से मिल सकती हैं। मौजूदा समय में ये दोनों दल ही राज्य में एनडीए की सहयोगी पार्टियां हैं। वहीं, शेष 15 सीटें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की झोली में जाने की संभावना है।

उधर, यूपीए को मिलने वाली पांच सीटों में चार सीटें राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को मिल सकती हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। यह पोल इस बात के संकेत भी देता है कि कुछ रोज पहले एनडीए से नाता तोड़ने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के जाने से एनडीए को और मजबूती मिल सकती है।

बता दें कि 2014 के चुनाव में कुशावाहा एनडीए में थे और तब इसे 31 सीटें मिली थीं। इसमें बीजेपी को 22, एलजेपी को छह व आरएलएसपी को तीन सीटें मिली थीं, जबकि हालिया सर्वे के अनुसार, 2019 के चुनाव में कुशवाहा के जाने के बाद भी एनडीए के पास 35 सीटें आने की उम्मीद जताई जा रही है।

बंगाल में ‘दीदी’ देंगी एनडीए को झटका?: पश्चिम बंगाल में एनडीए को करारा झटका लग सकता है। सर्वे की मानें तो राज्य की कुल 42 लोकसभा सीटों में महज सात सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं, जबकि एक यूपीए और 34 सीटें अन्य के पाले में जाने की संभावना है।

गुजरात में चलेगा मोदी मैजिक!: महाराष्ट्र की बात करें तो वहां की कुल 48 लोकसभा सीटों में 20 सीटों पर एनडीए काबिज हो सकती है, जबकि 28 सीटें यूपीए पास जाने के आसार हैं। गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें 24 एनडीए पा सकती है और दो यूपीए को मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Previous Article

Loan waiver in Madhya Pradesh: कर्जमाफी के ...

Next Article

वेनेजुएला पर दुनिया में ध्रुवीकरण तेज, गुएडो ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

    March 3, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    पूर्वोत्तर में खिला कमल इस पर आज रात 8:00 बोलेंगे पीएम मोदी

    March 2, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    हमीरपुर विस क्षेत्र की मतदाता सूचियां आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध

    April 5, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के आरआर अस्पताल में ली थी।

    March 4, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत-नेपाल के रिश्तों के इतिहास, वर्तमान और भविष्य पर विशेष रिपोर्ट

    May 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    ऑस्ट्रेलियाई CEOs से मिले PM मोदी:कहा- मैं आसानी से संतुष्ट होने वाला इंसान नहीं

    May 23, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    चारा घोटाले में लालू को सजा से पहले मीसा के खिलाफ ED की एक और चार्जशीट

  • देश

    कोरोना वैक्सीन के लिए, मैं कोविन पोर्टल पर कैसे पंजीकरण कर सकता हूं?

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया,

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010