anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›अमित शाह का कर्नाटक दौरा, बोले- हर क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो भारत

अमित शाह का कर्नाटक दौरा, बोले- हर क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो भारत

By anupamsavera.com
May 3, 2022
66
0
Share:

बेंगलुरु। कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच गृह मंत्री अमित शाह राज्य के दौरे पर हैं। शाह सोमवार रात राजधानी बेंगलुरु के एयरपोर्ट पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने राज्य के लोगों को कई सौगातें दी। अमित शाह ने नृपतुंगा विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बेल्लारी में फारेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

गृह मंत्री ने कर्नाटक पुलिस का स्मार्ट ई-बीट (इलेक्ट्रॉनिक बीट) ऐप भी लान्च किया। इस ऐप को लान्च करते हुए उन्होंने कहा कि आज कर्नाटक पुलिस का एक कंसेप्ट लांच किया गया है। ये कंसेप्ट पूरे कर्नाटक में जब लांच हो जाएगा, तब पुलिस की सेवाओं को तेजी से गरीब से गरीब तक पहुंचाने का फायदा मिलेगा।

अमित शाह ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में हम उच्च शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहे हैं। 75 साल के सफर में देश ने कई मंजिलें पार कर ली हैं और हम आज यहां खड़े हैं। मैं मानता हूं कि किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं के अंदर और युवाओं के चरित्र के अंदर निर्मित है। आजादी का अमृत महोत्सव संकल्प लेने का समय है। 2047 तक भारत हर क्षेत्र में विश्व में सर्वोच्च स्थान पर हो इसके लिए विकास में सब को योगदान करना है।’

उन्होंने ये भी कहा कि आज देश को आजादी मिले 75 वर्ष हो गए हैं। सभी ने देश को बनाने में अपनी-अपनी दृष्टि से योगदान किया है। आजादी का अमृत महोत्सव ये 75वां वर्ष एक संकल्प लेने का वर्ष है। 75वें वर्ष में देश के 130 करोड़ लोग, जब 2047 में आजादी की शताब्दी मनाई जाएगी, तब देश हर एक क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो ऐसा संकल्प लेना है।

अमित शाह का कार्यक्रम

गृह मंत्री कांथीरवा आउटडोर स्टेडियम में शाम 5.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 के समापन समारोह में शिरकत भी करेंगे।

कैबिनेट विस्तार को लेकर बातचीत संभव

बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले अमित शाह अहम बैठक कर सकते हैं। वह शाम 4 बजे के बीच मल्लेश्वरम में राज्य भाजपा मुख्यालय जगन्नाथ भवन में एक कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह कैबिनेट विस्तार और पार्टी के लिए रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

Previous Article

जर्मनी का बड़ा एलान, ग्रीन प्रोजेक्ट्स के ...

Next Article

रणवीर सिंह ने इस वजह से वैनिटी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में वर्चुअल जस्टिस क्लॉक लॉन्च किया, डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया

    November 28, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    April 13, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नेपाल जाएंगे पीएम मोदी

    August 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    वाराणसी में कल ‘सोशल मीडिया वॉलिंटियर मीट’ को संबोधित करेंगे अमित शाह

    July 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    राहुल कनेक्ट ऐप, – राहुल के साथ पार्टी कैडर के संपर्क में रहने के लिए ऐप

    January 15, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    खुशखबर: आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात, मानदेय बढ़ाया

    September 12, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    साल 2021 में अभिनेता शाहिद शम्स की एक दर्जन से अधिक फिल्में होंगी रिलीज

  • खेल

    IPL 2018, DD vs KXIP: क्रिस गेल के ‘लक्ष्य-ए-खास’ को रोकना आज दिल्ली के लिए बना बड़ा चैलेंज!

  • खेल

    किसने किसको धोखा दिया, ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि हार्दिक पांड्या को टीम में रखना जरूरी हो गया



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010