anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›पीएम क्यों नहीं करते प्रेस कांफ्रेंस, अमित शाह बोले- इसका जवाब संबित पात्रा देंगे

पीएम क्यों नहीं करते प्रेस कांफ्रेंस, अमित शाह बोले- इसका जवाब संबित पात्रा देंगे

By anupamsavera.com
December 8, 2018
123
0
Share:

सामान्य तौर पर बड़े सवालों के जवाब के लिए किसी पार्टी के शीर्ष नेता खुद को आगे कर लेते हैं लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका जवाब उनकी पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा देंगे। यह वाकया तब हुआ जब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे राहुल गांधी के एक बयान के हवाले से पूछ लिया कि प्रधानमंत्री प्रेस कांफ्रेंस क्यों नहीं करते हैं? दरअसल शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेसवार्ता के दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पत्रकारों से बातचीत न करने पर सवाल उठा रहे हैं, इस पर उनका क्या कहना है।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने न सिर्फ इस सवाल को नजरअंदाज कर दिया, बल्कि यह भी कह दिया कि इस सवाल का जवाब खुद वे नहीं बल्कि उनकी पार्टी के एक प्रवक्ता संबित पात्रा देंगे। इस तरह एक तरीके से उन्होंने राहुल गांधी के सवालों के जवाब के लिए एक प्रवक्ता स्तर के नेता को बताकर राहुल को कमतर बताने की कोशिश भी की। इससे एक संकेत इस बात का भी मिल जाता है कि पीएम मोदी आने वाले दिनों में पत्रकारों से रूबरू होने नहीं जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों के लिए जाने जाते हैं। चुनावी रैलियों के अलावा भी अनेक कार्यक्रमों में वे लगातार अपनी बात रखते ही रहते हैं। हर महीने रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये भी वे लोगों तक अपनी बात पहुंचाते रहते हैं। लेकिन अब तक के कार्यकाल में वे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माने जाने वाले मीडिया से सीधे रूबरू नहीं हुए हैं।

कुछ मीडिया हाउस से उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर साक्षात्कार अवश्य दिया है, लेकिन सामान्य स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस कभी नहीं किया जहां खुले सवालों का सामना करना पड़ता है। अगर बाकी के लगभग पांच महीने के कार्यकाल में वे कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते तो संभवत: वे देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बिना पत्रकारों से सीधा संवाद किये अपना टर्म पूरा करेंगे। सवाल यह है कि क्या खुद को ‘लोकतंत्र का चौकीदार’ कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा करना पसंद करेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों और भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रेस कांफ्रेंस के जरिये अपनी बात जनता तक पहुंचाई जाती है। प्रधानमंत्री यही काम ‘मन की बात’ और नरेंद्र मोदी एप्प के जरिये लगातार करते रहते हैं।

एप्प के माध्यम से लोग उनसे संपर्क करते हैं, किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं और सवाल भी पूछते हैं। इसलिए औपचारिक प्रेस कांफ्रेंस की कोई विशेष आवश्यकता नहीं समझी जा सकती। लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में जनहित से जुड़े तीखे सवाल भी पूछे जाते हैं जो ‘मन की बात’ या ‘एप्प’ के जरिये नहीं पूछे जा सकते। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब भाजपा नेताओं के पास भी नहीं है।

Previous Article

कांग्रेस प्रत्याशियों को कमलनाथ की सलाह- जरा ...

Next Article

इमरान खान का बीजेपी पर निशाना, मोदी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    महाराष्ट्र में मंदिर 10 दिन में खुल जाने चाहिए, अन्ना हजारे,

    August 31, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    SP-BSP की सौदेबाजी को समझने में हुई चूक, करेंगे हार की समीक्षा: योगी

    March 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    सरकार ने 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप ब्लॉक किए

    May 1, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    देश में कोरोना मामलों पर अपडेट, बढ़े ओमाइक्रोन मामले

    December 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    नेशनल हेराल्ड केस: इधर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ED, उधर सड़कों पर हंगामा करेगी ‘कांग्रेस’

    July 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का बवाल, भाजपा बोली- हिंसा की आड़ में भ्रष्टाचार छुपाने ...

    June 15, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    कोरोना ने पुष्टि की बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के सकारात्मक

  • विदेश

    ब्रिटेन में एक ही दिन में 10 हजार ओमिक्रॉन वैरिएंट केस

  • व्यवसाय

    कम समय में अच्छा रिटर्न कमाने के बेहतरीन विकल्प

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010