anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- भारत एक भू-सांस्कृतिक देश, समूचे क्षेत्रों में नागरिकों को एक सूत्र में बांधती है संस्कृति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- भारत एक भू-सांस्कृतिक देश, समूचे क्षेत्रों में नागरिकों को एक सूत्र में बांधती है संस्कृति

By anupamsavera.com
April 25, 2022
80
0
Share:

पुडुचेरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि संस्कृति वह साझा सूत्र है जो देश के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिकों को बांधता है, जब भारत को भू-सांस्कृतिक देश के रूप में समझने की शुरुआत करेंगे तो आज की सभी समस्याओं का स्वत: समाधान हो जाएगा। श्री अरविंदो के 150वें जयंती समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने देश के प्रति उनके योगदान को जमकर सराहा और कहा कि अगर भारत की आत्मा को समझना है तो श्री अरविंदो को पढ़ना और सुनना होगा।

शाह ने कहा, ‘कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारका से बंगाल तक कहीं न कहीं एक ही संस्कृति हम सबको बांधे हुए है। संविधान हम सबके लिए सम्मान योग्य है.. देश को इस पर चलना चाहिए। लेकिन अगर कोई चीज बांधती है तो वह संस्कृति है। संस्कृति आत्मा है। जब आप श्री अरविंदो को पढ़ेंगे तो आप इसे समझ पाएंगे।’

गृह मंत्री ने कहा कि ज्यादातर देश गठबंधन की वजह से अस्तित्व में आए और इसीलिए वह प्रकृति से भू-राजनीतिक हैं। दुनिया में सिर्फ एक ही देश भू-सांस्कृतिक है जो संस्कृति पर आधारित है जिसकी कोई सीमाएं नहीं हैं और वह हमारा भारत है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में सीमा की कोई अवधारणा नहीं है और वेदों, उपनिषदों व साहित्य में देश का उल्लेख नहीं है। हम सभी (दुनिया) के कल्याण के लिए काम करते हैं।

शाह ने कहा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का जो निर्णय किया है, उसके पीछे तीन मुख्य बिंदु हैं। जाने-अनजाने सभी स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना, युवा पीढ़ी को स्वाधीनता आंदोलन में शामिल सभी लोगों से परिचित कराना और उनमें देशभक्ति के संस्कार पुनर्जागृत करना। यह आजादी के 75वें और 100वें वर्ष के बीच सभी आयामों में भारत को शीर्ष देश बनाने की दिशा में लोगों को प्रेरित करने का भी प्रयास है।

उन्होंने कहा, ‘हम भले ही आजादी के बाद जन्मे हों और सेना का हिस्सा न हों और हम देश के लिए बलिदान नहीं दे सके, लेकिन कोई भी हमें देश के लिए जीने से नहीं रोक सकता। आज आजादी के 75वें वर्ष और श्री अरविंदो की 150वीं जयंती के दौरान हम सभी को इसे हासिल करने के लिए संकल्प लेना चाहिए।’

Previous Article

सत्ता से बाहर जाने के बाद देशभर ...

Next Article

‘हीरोपंती 2’ की रिलीज से पहले ट्रेंड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    देश की पहली रैपिड ट्रेन को पीएम आज दिखाएंगे हरी-झंडी:’नमो भारत’ के पहले यात्री होंगे मोदी, 34 KM तक का ...

    October 20, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM मोदी पहुंचे:कृषिमंत्री तोमर ने सांसदों के लिए की लंच की व्यवस्था; संसद में ...

    December 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्र सरकार, जिसने 22 YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है

    April 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    इसरो के अध्यक्ष के। सिवन का कार्यकाल बढ़ा, केंद्र सरकार

    January 4, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    भाजपा की बैठक के लिए कल हैदराबाद पहुंचेंगे पीएम मोदी

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    इंदिरा गांधी को 1977 में हार के बाद 2 बार जाना पड़ा था जेल, कांग्रेसियों में जोश भर दोबारा यूं ...

    October 31, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    एमपी दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना 2022

  • खेल

    कोहली के गले लगकर भावुक हुए सिराज, बोले- आपका धन्यवाद विराट भाई

  • खेल

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान चैपल ने चेताया, भारत के साथ 2 ‘डे नाइट टेस्ट’ मत खेलना



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010