anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›पांचवें चरण के चुनाव के अंतिम दिन अमित शाह की आज प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ में सभा

पांचवें चरण के चुनाव के अंतिम दिन अमित शाह की आज प्रयागराज, कौशांबी व प्रतापगढ़ में सभा

By anupamsavera.com
February 25, 2022
48
0
Share:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के दिग्गज मोर्चे पर रहेंगे। भाजपा के चाणकय माने जाने वाले अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को ताबड़-तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने 2017 में इस चरण में 47 सीटें जीती थी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शुक्रवार को सबसे पहले अम्बेडकर नगर के आलापुर में चुनावी सभा को संबोधित करना था, लेकिन गृह मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद उनकी इस सभा को रद कर दिया गया है। इसके बाद इनका दौरा प्रयागराज का है। प्रयागराज में अमित शाह की सोरावं में जनसभा होगी। इसके बाद कौशांबी के सिराथू में अमित शाह भाजपा के प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में सभा करेंगे। कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सौरई बाजार में अमित शाह के साथ सभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशाल किशोर तथा सांसद राजवीर ङ्क्षसह भी होंगे।

प्रयागराज के बाद अमित शाह की सभा प्रतापगढ़ के रामपुर खास में होगी। जिसको कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी लगातार आठ बार विधायक रहे हैं, जबकि 2017 में उनकी बेटी अराधना मिश्रा मोना ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। भाजपा का प्रयास प्रतापगढ़ में कांग्रेस के इस किले को भी ढहाने का है। यहां के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बावली चौराहे पर अमित शाह जनसभा करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज में रोड शो : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुल्तानपुर, चित्रकूट व प्रयागराज में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। इस दौरान भी इनका सर्वाधिक समय प्रयागराज में बीतेगा। मुख्यमंत्री की आज की पहली सभा सुल्तानपुर के कटरा खानपुर में होगी। इसके बाद वह चित्रकूट जाएंगे। चित्रकूट में उनकी सभा पुलिस लाइन के सामने के मैदान में होगी। चित्रकूट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। यहां के सोरांव विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, डोरवा मार्ग पर उनकी पहली सभा होगी। इसके बाद करछना विधानसभा क्षेत्र के फुटावा तारा मुख्यालय के पास वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे। मुख्यमंत्री की प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सरायममरेज में सभा होगी जबकि इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के करबला तिरहा पर जनसम्पर्क के बाद लोकनाथ चौराहा प्रयागराज में जनसभा भी करेंगे।

केन्द्र सरकार में सूचना व प्रसारण मंत्री तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर की भी आज प्रतापगढ़ तथा बाराबंकी में सभा होगी। अनुराग ठाकुर प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लालाबाजार में सभा करने के बाद दोपहर में नागेश्वर नाथ मंदिर के पास के क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद वह बाराबंकी के नगर पालिका परिषद प्रागंण बाराबंकी में जनसभा करेंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी प्रयागराज, सुल्तानपुर एवं सिराथू में प्रचार करेंगे। प्रयागराज के मांडा के बढ़वारीकलां और कोरांव में उनकी सभा होगी। स्वतंत्रदेव सिंह इसके बाद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के मेला वाली बाग मैदान में सभा करेंगे। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सभा करने के बाद वह कौशांबी के जीजीआइसी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Previous Article

पहले एक कामेडियन थे राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की, जानें- ...

Next Article

भारत में कोरोना मामलों का नवीनतम विवरण

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    Election 2024: देश की आंतरिक सुरक्षा का स्वर्ण काल, भारत की न्याय परंपरा पर आधारित विधि व्यवस्था से आएगा बड़ा ...

    March 9, 2024
    By anupamsavera.com
  • देश

    संसद की कार्रवाई का दूसरा दिन:लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग; राज्यसभा में वन्य जीव संरक्षण कानून में ...

    December 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    समुद्री व्यापार की बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

    August 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    राम मंदिर के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए 50 करोड़; जानिए वायरल सच

    August 10, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    मूर्ति खंडित करना धर्मनिरपेक्षता को खंडित करने की साजिश : ज्योतिरादित्य

    March 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    संसद भवन के इनोग्रेशन पर ₹75 का सिक्का जारी होगा

    May 26, 2023
    By Anupam Savera

  • मना॓रंजन

    Khatron Ke Khiladi 11: राहुल वैद्य वसूलेंगे रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11 से सबसे ज्यादा फीस

  • मध्यप्रदेश

    आज से आरंभ हो रहा है लाड़ली बहना योजना का पंजीयन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

  • देश

    पूर्व कैबिनेट सचिव टीएसआर सुब्रमणियन का निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010