anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का किया उद्घाटन

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023’ के 14वें संस्करण का किया उद्घाटन

By anupamsavera.com
February 13, 2023
61
0
Share:

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरू में येलहंका के वायु सेना स्टेशन में ‘एयरो इंडिया 2023′ के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया. एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे रक्षा क्षेत्र ने कुछ वर्षों में एक लंबी यात्रा तय की है. इस यात्रा में रक्षा क्षेत्र ने सफलता के कई पड़ाव पार किए जो आगे चल कर इस क्षेत्र में मज़बूती का स्तंभ बने हैं. एयरो इंडिया भी उन्हीं स्तंभों में से एक है.इस दौरान उन्होंने Aero India2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक आकाश में, भारत एक ऐसे सितारे के रूप में उभरा है जो न केवल चमक रहा है बल्कि दूसरों को भी अपनी चमक से रोशन कर रहा है.

ये शो 17 फरवरी तक चलेगा. जिसमें भारत की स्वदेशी ताकत देखने को मिलेगी और कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे. ‘एयरो इंडिया’ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 109 विदेशियों समेत 807 प्रदर्शकों ने येलहंका में वायुसेना स्टेशन पर आयोजित होने वाले ‘एयरो इंडिया शो’ में भाग लेने की पुष्टि की है.

बताया गया है कि अब तक के सबसे बड़े इस कार्यक्रम में 98 देशों के प्रतिभागियों, 32 देशों के रक्षा मंत्रियों और 29 देशों के वायुसेना प्रमुखों और वैश्विक और भारतीय मूल के उपकरण निर्माताओं की ओर से 73 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है. इसमें करीब 800 रक्षा कंपनियों और स्टार्टअप तकनीकी में तरक्की और विमानन और रक्षा क्षेत्रों में विकास का प्रदर्शन करेंगे.

रक्षा अधिकारियों के अनुसार इसका विषय-एक अरब संभावनाओं की राह(द रनवे टू ए बिलियन अपारच्युनिटी) है. इस एयर शो में विमानन के क्षेत्र में भारत के विकास और इसकी रक्षा क्षमताओं को दर्शाया जाएगा. शो के दौरान कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे. ‘एयरो इंडिया शो’ में एक भारतीय मंडप होगा, जो इस क्षेत्र में भारत के विकास को प्रदर्शित करेगा. भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस भारतीय मंडप में आकर्षण का केंद्र होगा. शो के दौरान हवाई करतबों के अलावा बैठकें और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे.

शो के चलते केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है. इस एयर शो में दुनिया भर की रक्षा कंपनियों के उपकरणों का प्रदर्शन किया जाएगा. बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होने वाले एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन भारत का रक्षा मंत्रालय कर रहा है. इस एयर शो के चौदहवें संस्करण में जो एयरक्राफ़्ट्स हिस्सा लेंगे उनके नाम इस प्रकार हैं-

F-21 फ़ाइटर प्लेन
C- 130J ट्रांसपोर्ट प्लेन
MH-60R रोमियो, मल्टी मिशन हेलिकॉप्टर
जेवलीन वेपन सिस्टम
S-92 मल्टी रोल हेलीकॉप्टर
737, 787 ड्रीमलाइनर और 777X
तेजस मार्क 1A शामिल हैं.

Previous Article

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: विकास यात्राएं कर्मकांड ...

Next Article

बाजवा ने बजाया इमरान का बैंड! सरकार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन उपायों की आवश्यकता है,” – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    March 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    बीजेपी विधायक ने कहा- हिंदू से मुसलमान बने आधे लोग लौटेंगे, 2024 में हिंदू राष्ट्र बनेगा, राहुल गांधी जर्सी नेता

    January 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर विवाद में प्रधान मंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए, – बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह

    June 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष को बड़ा झटका, TMC ने किया ये बड़ा ऐलान

    July 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बनाए गए 30 करोड़ कार्ड, यूपी में सबसे ज्यादा 4.83 करोड़

    January 15, 2024
    By anupamsavera.com
  • देश

    प. बंगाल पहुंचेंगे अमित शाह, 26 सीटों पर जीत का देंगे मंत्र

    June 27, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अमेरिका ने लगाई सेटेलाइट रोधी मिसाइल प्रणालियों के परीक्षण पर रोक

  • विदेश

    2021 गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बोरिस जॉनसन

  • व्यवसाय

    RBI ने ऑडिट कंपनी Haribhakti & Co पर लगाया दो साल का बैन, जानिए क्या है पूरा मामला



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010