anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›बीजेपी महाकुंभ : कुशल रणनीतिकार की तरह नज़र आए मोदी

बीजेपी महाकुंभ : कुशल रणनीतिकार की तरह नज़र आए मोदी

By anupamsavera.com
September 26, 2018
95
0
Share:

अमेरिकन बेस्ट सेलर राइटर रॉबर्ट ग्रीन की रणनीतिक कौशल पर मशहूर किताब है द 33 स्ट्रेटेजिस ऑफ वार. याने युद्ध को जीतने की रणनीतिक तरकीबें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में जंग का ऐलान करते हुए एक ऐसे ही मास्टर स्ट्रेटेजिस्ट याने कुशल रणनीतिकार की तरह दिखाई दिए. उन्होंने न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया बल्कि उन्होंने अपनी सेना को इस बात की भी पहचान करवाई की उनका दुश्मन कौन है. उस दुश्मन की कमजोरी या गुनाह क्या है? उसे जंग के मैदान में परास्त करना है और इसका ध्येय मंत्र है – मेरा बूथ सबसे मज़बूत.

अभी रुकना नहीं है

चुनावी शंखनाद का यह दिन एक एक तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम था. लाखों की भीड़ में जमा हुए पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को मोदी- शाह की जोड़ी ने खास उत्साह और जोश से भर दिया. मोदी- मोदी के नारों से मैदान गूंज रहा था. जो बता रहा था कि 15 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने वाला कार्यकर्ता अभी भी पूरे जोश – खरोश में है. वो थका हुआ नहीं है. मोदी भावुक होकर अपील करते हैं – 2018 ही नहीं 2019 का दिल्ली का तख्त भी वे कार्यकर्ताओं से मांग रहे हैं. तो इसका मतलब है कि कार्यकर्ता को अभी कहीं रुकना नहीं है. उसे दो लड़ाइयां फतह करना है.

कार्यकर्ता को तैयार कर गए

मोदी- शाह के भाषण में ऐसे कोई नए मुद्दे नहीं थे. जिनकी सुर्खियां बनें. लेकिन कार्यकर्ता के स्तर पर, संगठन के स्तर पर जो बात पहुंचानी थी वो बखूबी उन्होंने पहुंचा दी. अपने विरोधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी या मुरव्वत का वहां कोई भाव नहीं है. कार्यकर्ता को खुलकर याद दिलवाया गया है कि उनकी सरकार के 48 महीने और कांग्रेस के 48 साल में देश की भाजपा की क्या गति कर दी गई थी. मोदी कांग्रेस पर वार करते हैं – सवा सौ साल पुराने राजनीतिक दल को आज माइक्रोस्कोप लगाकर ढ़ूंढ़ने की नौबत आन पड़ी है. कांग्रेस छोटे –छोटे दलों के पैर पकड़ पकड़ कर गठबंधन गठबंधन मांग रही है. बात यहां भी नहीं बन रहीं तो देश के बाहर सरकार को हटाने की साजिश हो रही है.

सिर्फ एक ही भाव परास्त करना

एक चुनावी रणनीतिकार मानते हैं कि ऐसी बातों का रणनीतिक असर कार्यकर्ता पर यह होता है. जब उसे पता चलता है कि उसका सेनापित जंग के मैदान में अपने दुश्मनों के प्रति सिर्फ एक ही भाव रखता है और वो है किसी भी कीमत पर परास्त करना. दूसरा ऐसे तीखे हमलों से कार्यकर्ता नैतिक तौर पर अपनी लड़ाई को जायज़ मानने लगता है. तो उसकी लड़ने की क्षमता सौ गुनी हो जाती है. कोई भी दल, कोई भी कुशल रणनीतिकार अपनी सेना अपने कार्यकर्ता से यही चाहता है.

चुनावी मोड में आया कार्यकर्ता

मोदी इसमें सफल रहे. जंबूरी मैदान से रवाना होने वाला कार्यकर्ता इस मोड में आ गया कि उसे अब लड़ना है. उसकी लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है, उसे अब बैठना नहीं है. उसे 15 साल में क्या मिला आगे उसे क्या हासिल करना है. ये छोटा स्वार्थ है उसका मकसद तो दुश्मन को नेस्तनाबूद करना है.

कार्यकर्ता अपने नेता को देखता है.

भाजपा के एक प्रदेश पदाधिकारी मानते हैं कि लाखों कार्यकर्ताओं को एक साथ एक जगह पर लाना राजनीतिक तौर पर बहुत असर डालता है. ठेठ ग्रामीण क्षेत्र आदिवासी इलाकों से आए कार्यकर्ता जब इतना बड़ा और भव्य आयोजन देखते हैं, बड़ी सभा को सुनते हैं तो उन पर सकारात्मक असर होता है. जिस पार्टी को वे अपने गांव – कस्बे में देख रहे हैं वो कहां है. इसका पता उन्हें चलता है. प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, पार्टी अध्यक्ष को देखने की उनकी अपेक्षा पूरी होती है.

इसका असर दूर तक

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता मानते हैं कि भोपाल में यह मेगा इवेंट था. जिसमें भाजपा ने अपनी संगठनात्मक ताकत को दिखाया. भाजपा के पास अनुशासित कार्यकर्ताओं की जो फौज है जिसका आज किसी भी राजनीतिक दल से मुकाबला नहीं हो सकता. जिस तरह लाखों की भीड़ भोपाल में जमा हुई. और जिस अनुशासन में फिर रवाना हुई. वह पूरे शहर में एक मिसाल छोड़ गई.

Previous Article

बीजेपी महाकुंभ: बस हादसे में कार्यकर्ता की ...

Next Article

जयपुर पहुंचे अमित शाह, धानक्या में दीनदयाल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    उपेंद्र कुशवाहा के जाने से बिहार में मजबूत हो सकता है NDA, RJD-कांग्रेस को 5 सीटें मिलने के आसार

    January 25, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    राजस्थान के मख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत बोले- केंद्र का पैकेज नाकाफी है

    May 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    एक बजे तक 37.60 प्रतिशत मतदान

    April 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    Ayodhya Land Dispute Case: आज आठवें दिन सुनवाई, जाने किस पक्ष ने क्‍या दी दलीलें

    August 19, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    2014 से पहले घोटालों और भाई-भतीजावाद में फंसा था भारत

    May 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    मैं कितना भी व्यस्त क्यों न हो, मैं अपने बच्चों को गृहकार्य करने में मदद करता हूँ, – प्रियंका गांधी

    January 20, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    हम गगनयान परियोजना तैयार कर रहे हैं, – शार निदेशक अर्मुगम राजराजन

  • देश

    56 फीसदी लोग का मानना कि मोदी सरकार सही दिशा में कर रही है काम: सर्वे

  • खेल

    IPL में महेंद्र सिंह धोनी ने लिया 100वां कैच, हासिल किया एक और मुकाम

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010