anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›PM नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, BJP नेता ने की पहल

PM नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट, BJP नेता ने की पहल

By anupamsavera.com
September 25, 2018
131
0
Share:

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है. यह नॉमिनेशन तमिलनाडु में बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तमिलीसाई सुंदरराजन ने किया है. नॉमिनेशन में कहा गया है कि पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की है. इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. यह नॉमिनेशन सुंदरराजन के पति ने किया है. वे एक निजी विश्वविद्यालय में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख हैं.

PM मोदी के जन्मदिन पर सुंदरराजन ने बांटी थी अंगूठी
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पैदा हुए बच्चे को बीजेपी की तमिलनाडु इकाई ने सोने की अंगूठी उपहार में दी थी. पार्टी की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष टी सुंदरराजन ने मध्य चेन्नई के पुरासैवक्कम में स्थित सरकारी पीएचसी में नवजात को सोने की अंगूठी दी. उन्होंने केंद्र में पिछले कुछ दिनों में जन्मे अन्य नवजातों को भी अन्य उपहार दिए.

सुंदरराजन ने कहा कि पार्टी ने घोषणा की थी कि पीएचसी में जन्म लेने वाले सभी शिशुओं को सोने की अंगूठी उपहार में दी जाएगी. हालांकि केंद्र में केवल एक ही बच्चे का जन्म हुआ. उन्होंने कहा, ‘मैंने (सोमवार को जन्मे) एक बच्चे को एक सोने की अंगूठी दी. हमने स्वास्थ्य केंद्र के अन्य 17-18 नवजातों को उपहार दिए हैं.’

नोबेल पुरस्कार का इतिहास
अमीर स्‍वीडिश उद्योपति और डायनामाइट के आविष्‍कारक अल्‍फ्रेड नोबल ने इन पुरस्‍कारों की स्‍थापना की थी. यह पुरस्‍कार चिकित्‍सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्‍य तथा शांति के लिए दिया जाता है. सबसे पहला नोबल 1901 में नोबल की मौत के पांच वर्ष बाद दिया गया था. अल्‍फ्रेड नोबल की स्‍मृति में ही इकोनॉमिक अवॉर्ड बैंक ऑफ स्‍वीडन की ओर से दिया जाता है. इसकी शुरुआत 1968 में हुई थी.

ये भी पढ़ें: जाक दुबोशे, जोआखिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडर्सन को रसायन विज्ञान का नोबेल

नोबल पुरस्‍कार के लिए दुनिया भर में प्रविष्ठियां आती हैं. इसमें विश्‍वविद्यालयों के प्रोफेसर, वकील, कानून निर्माता, पूर्व में नामित हो चुके लोग तथा पुरस्‍कार प्राप्‍त कर चुके लोग भी शामिल होते हैं. यहां तक कि समिति में शामिल लोग भी अपना नाम पुरस्‍कार के लिए दे सकते हैं.

बहुत कम लोगों ने इस बात पर ध्‍यान दिया होगा कि नोबल का शांति पुरस्‍कार नॉर्वे में दिया जाता है, जबकि शेष सभी पुरस्‍कार स्‍वीडन में दिए जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्‍योंकि यह अल्‍फ्रेड नोबल की इच्‍छा थी. हालांकि यह तो कोई नहीं जानता है कि वो ऐसा क्‍यों चाहते थे. गौरतलब है कि 1905 से पहले तक स्‍वीडन और नॉर्वे एक ही संघ का हिस्‍सा थे जो बाद में अलग-अलग हो गए थे.

अबतक भारत में मदर टेरेसा और कैलाश सत्यार्थी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिले हैं. इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में रविंद्र नाथ टैगोर, भौतिकी के क्षेत्र में डॉक्टर सीवी रमन, अर्थशास्त्र में अमर्त्य सेन को भी नोबेल पुरस्कार मिल चुका है

Previous Article

ठगने आ गया है ये फिरंगी, आमिर ...

Next Article

सुषमा से बोले ट्रंप, ‘मुझे भारत से ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.06 लाख करोड़ रुपए

    April 1, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    सशस्त्र बल देश की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं —-” अपने गणतंत्र दिवस के संबोधन में, राष्ट्रपति कोविंद

    January 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘ममता बनर्जी को भारत का प्रधानमंत्री देखना चाहता हूं’

    April 23, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    गैस त्रासदी पीड़ितों को और मुआवजा नहीं मिलेगा

    March 14, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    Pakistan के पंजाब प्रांत को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री, मरियम नवाज लेंगी सीएम पद की शपथ

    February 26, 2024
    By anupamsavera.com
  • देश

    नाहन व पावंटा साहिब में 3 अप्रैल को बंद रहेंगी मीट की दृुकानें: जिला दण्डाधिकारी

    April 3, 2023
    By Anupam Savera

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Madhya Pradesh Uniform Scam: मध्य प्रदेश में यूनीफॉर्म घोटाला, 45 लाख बच्चों को घटिया क्वालीटी की ड्रेस दी गई, अफसरों और ठेकेदारों पर लगे आरोप

  • देश

    क्या सीएम ममता बनर्जी एक और सीट से चुनाव लड़ेंगी ? जानिए टीएमसी ने क्या कहा

  • मध्यप्रदेश

    7th Pay Commission: जुलाई में सरकार से बड़े फैसले की उम्मीद! , केंद्रीय कर्मचारियों के ​DA में फिर 4 फीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010