anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›भाजपा ने हमें मुस्लिम पार्टी बताया, हम भी जाते हैं मंदिरः सोनिया गांधी

भाजपा ने हमें मुस्लिम पार्टी बताया, हम भी जाते हैं मंदिरः सोनिया गांधी

By anupamsavera.com
March 9, 2018
127
0
Share:

नई दिल्ली। भाजपा और कांग्रेस के बीच मंदिर दर्शन को लेकर राजनीति जारी है। अब तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही इस मुद्दे पर बयान दे रहे थे लेकिन अब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी बयान आया है। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची सोनिया गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा लोगों को यह यकीन दिलाया है कि कांग्रेस एक मुस्लिम पार्टी है, लेकिन हम भी मंदिरों में जाते हैं।’

सोनिया ने कहा कि ‘मैं जब भी राजीव के साथ कहीं घूमने जाती थी तो वहां हमेशा ही कोई बड़ा मंदिर होता था जहां हम दर्शन के लिए जाते थे लेकिन हमने कभी इसका दिखावा नहीं किया।’

राहुल के सामने कई चुनौतियां

मीडिया द्वारा आयोजित एक इवेंट में मौजूद सोनिया गांधी ने हार का कारण सत्‍ता विरोधी लहर बताते हुए कहा, पार्टी में वरिष्‍ठ नेताओं की कभी अनदेखी नहीं की गयी। उन्‍होंने कहा, ‘राहुल के सामने कई चुनौतियां हैं, उम्‍मीद है कि वे चुनौतियों को पार कर लेंगे। उनका काम करने का अपना तरीका है, राहुल हमेशा नए लोगों को लाना चाहते हैं। राहुल की कोशिश रही है कि कांग्रेस में नई जान फूंकने के कदम उठाए जाएं, हालांकि इस कोशिश में वरिष्ठ नेताओं को भूलने की नहीं बल्कि युवाओं को उनके साथ आगे लाने की है।’

तो मुझे कायर समझते: सोनिया

सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए यह स्‍वीकार किया कि वे राजीव गांधी या खुद को राजनीति में नहीं उतारना चाहती थीं। उन्‍होंने आगे कहा, इंदिरा जी की हत्‍या के बाद काफी कुछ बदला। स्‍वयं के राजनीति में आने को लेकर उन्‍होंने कहा, राजनीति में नहीं आती तो लोग मुझे कायर कहते। कांग्रेस मुश्‍किल में थी इसलिए फैसला बदला। पीएम का पद अस्‍वीकार करने के बारे में उन्‍होंने बताया, ‘मैं अपनी क्षमताएं जानती हूं। भरोसा था कि मनमोहन मुझसे अधिक अच्‍छे प्रधानमंत्री होंगे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूर्व अध्‍यक्ष सोनिया ने कहा, ‘सारी रामायण खत्‍म हो गई आप सीता के बारे में पूछ रहें हैं।’ हालांकि उन्‍होंने अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की और कहा कि वे संसदीय परंपरा का सम्‍मान करते थे अभी संसदीय नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘हमारी ज्‍यूडिशियरी संकट में है। पारदर्शिता के लिए आरटीआई लाया गया लेकिन आज यह कानून कोल्‍ड स्‍टोरेज में है। आधार को कंट्रोल करने के हथियार के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा रहा है।’

आज अभिव्‍यक्‍ति की आजादी पर खतरा

सोनिया गांधी ने कहा कि राजनीति आज एक अलग दौर से गुजर रही है। लोकतंत्र में खुली बहस की छूट होनी चाहिए. लेकिन आज अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरा मंडरा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि विविधिता में एकता ही लोकतंत्र की ताकत है। लेकिन आज वोट के लिए समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है।

सोनिया ने सवाल किया, ‘क्‍या 26 मई 2014 के पहले वास्‍तव में भारत एक बड़ा ब्‍लैक होल था? केवल चार साल पहले यहां प्रगति, शांति और समृद्धि की शुरुआत हुई? क्‍या यह दावा हमारी जनता के सम्‍मान के खिलाफ नहीं।’

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस की लगातार 10 साल तक सरकार रही लिहाजा 2014 में कुछ एंटीइन्कम्बेंसी थी. इसके साथ ही कांग्रेस को नरेन्द्र मोदी के सामने मार्केटिंग में मात खानी पड़ी। लिहाजा, सोनिया ने कहा कि कांग्रेस को आम आदमी से कनेक्ट करने के लिए नई स्टाइल की जरूरत है। इसके साथ ही कांग्रेस को अपने प्रोग्राम और पॉसिलीज को नए तरीके से पेश करने की जरूरत है।

Previous Article

यूज्ड मोटरसाइकिल बिक्री सेगमेंट में उतरेगी रॉयल ...

Next Article

राष्ट्रपति ने मंजूर किए TDP के दोनों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    गोवा के मुक्ति दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    December 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    काशी में मौत भी मंगल है, —प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

    December 14, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    Meghalaya: संगमा को मिला UDP और PDF का साथ, मेघालय के नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे शपथ

    March 6, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    15 किलो टमाटर की कीमत 1000 रुपये है

    November 24, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    नागालैंड और त्रिपुरा में बीजेपी बहुमत की ओर

    March 2, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

    April 9, 2019
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Share Market: जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 807 और निफ्टी 242 अंक टूटा

  • देश

    आज संसद में बयान दे सकते हैं राहुल गांधी

  • विदेश

    भारत की चाय और UPI सिस्टम के फैन हुए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010