anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›कोविड-19 मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोई लाभ नहीं?

कोविड-19 मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोई लाभ नहीं?

By anupamsavera.com
May 23, 2020
52
0
Share:

स्वास्थ्य के क्षेत्र में दुनियाभर के रिसर्च प्रकाशित करने वाली मशहूर पत्रिका द लैंसेट का कहना है कि कोविड-19 मरीजों के इलाज में मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल आने वाली दवा क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) से फायदा मिलने का कोई सबूत नहीं मिला है। उसने ताजातरीन रिसर्च का हवाला देकर दवा किया कि मर्कोलाइड के बिना या उसके साथ भी ये दोनों दवाइयों के इस्तेमाल से कोविड-19 मरीजों की मृत्युदर बढ़ जाती है। पत्रिका ने कहा कि ताजा रिसर्च करीब 15 हजार कोविड-19 मरीजों पर किया गया है। लैंसेट के इस दावे पर ट्विटर पर सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने पत्रिका को पक्षपाती करार दिया है। इधर, भारत सरकार ने कोविड-19 से बचाव के लिए HCQ के इस्तेमाल का बढ़ाने का फैसला किया।
जिंक के साथ HCQ ले रहे हैं ट्रंप
ध्यान रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी महीने की शुरुआत में भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर पाबंदी हटाने की मांग की थी। इसी हफ्ते उन्होंने बताया कि वो कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिंक (Zinc) के साथ मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन ले रहे हैं। इससे पहले अमेरिका सरकार के विशेषज्ञों ने भी कहा था कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली बीमारी कोविड-19 के इलाज में कारगर नहीं है।

लैंसेट ने शोध के हवाले से क्या कहा
बहरहाल, लैंसेट ने कहा कि चूंकि रिसर्च में क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन से कोविड-19 मरीजों को फायदा नहीं पहुंचने की बात साबित हो चुकी है, इसलिए अब क्लीनिकल ट्रालय के सिवा इसके इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए। शोधकर्ताओं से हवाले से लैंसेट ने कहा कि रैंडमाइज्ड ट्रायल और उसके नतीजों की जानकारी तुरंत सामने आनी चाहिए। पत्रिका ने शोधकर्ताओं सी फंक-ब्रेंटानो और जे सलेम की टिप्पणी साझा की। उसने लिखा, ‘प्राथमिक रिपोर्टों के साथ आए नतीजों से पता चलता है कि क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन को अकेले या फिर अझिथ्रोमाइसिन के साथ खाना लाभदायक नहीं है। इसे खाने से अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीजों को नुकसान हो सकता है।’

लैंसेट के दावे पर उठ रहे सवाल
इस पर @DarylT ट्विटर हैंडल ने कहा कि इस इलाज के बारे में मैंने जितना पढ़ा उसके मुताबिक कोविड-19 बीमारी के शुरुआती लक्षण का पता लगते ही हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन खाने से फायदा होता है। साथ ही, हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन पहले ही खा लें तो कोरोना का संक्रमण नहीं होता है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को खिलाने पर निःसंदेह इसका असर नहीं होता है।

वहीं, @MattMorrisPoet ट्विटर हैंडल ने कहा कि सिर्फ 15 हजार लोगों पर स्टडी की गई? यानी, सिर्फ न्यूयॉर्क में कोविड-19 से हुई मौतों से भी आधे लोगों पर। इसने लैंसेट से सवाल किया, आपने इतनी जल्दी 15 हजार लोगों के डेटा कैसे जुटा लिए? स्वाभाविक है कि वो सभी एक ही जगह पर तो नहीं होंगे।

वहीं, एक और ट्विटर हैंडल @ClaraLpz3 ने कहा, ‘HCQ का इस्तेमाल जिंक और अझिथ्रोमाइसिन के साथ ही करना चाहिए। इटली में जब से इसका इस्तेमाल शुरू हुआ, लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाने की नौबत नहीं रह गई।’ इसने लैंसेट को सीधे-सीधे पक्षपाती बताया और कहा, ‘इसलिए दूर हटो बायस्ड लैंसेट और अपने लेखों को भी हटाओ।’

भारत ने बढ़ाया HCQ के इस्तेमाल का दायरा
दिलचस्प बात यह है कि भारत में स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (HCQ) के इस्तेमाल की अनुमति मिली हुई है। भारत सरकार ने गुरुवार को इसके इस्तेमाल को लेकर जारी अडवाइजरी में बदलाव करते हुए इसका दायरा बढ़ा दिया। सरकार ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (ICMR) की तरफ से कोविड-19 के लिए गठित नैशनल टास्क फोर्स द्वारा HCQ के सुरक्षित इस्तेमाल के नतीजों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया।

HCQ के इस्तेमाल पर रोक का इरादा नहीं: ICMR
वहीं, खुद आईसीएमआर ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि इसके इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगाने का कोई इरादा नहीं है। आईसीएमआर ने इस पर हुई कई स्टडीज के हवाले से कहा है कि इसे लिए जाने पर हेल्थ वर्कर्स में कोरोना संक्रमण के मामले कम नजर आए। काउंसिल का कहना है कि इसे डॉक्टर की सलाह पर लिए जाने की जरूरत है और इसका सेवन शुरू करने से पहले ईसीजी किया जाना जरूरी है।

Previous Article

चीन के बैंकों ने बढ़ाई अनिल अंबानी ...

Next Article

POK में पाक, लद्दाख में चीन एकसाथ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 दिसंबर को अयोध्या के दौरे पर हैं।

    December 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    योग, ध्यान छात्रों में विचार शक्ति को बढ़ाता है, —- भारत के राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद

    February 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अधिसूचना – 25271 कांस्टेबल पद

    July 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा लोन पर मोहलत को लेकर केंद्र के हाथ में आम आदमी की दीवाली

    October 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    बीजेपी की कमाई में हुआ इजाफा, कांग्रेस ने कमाई से अधिक किया खर्च

    April 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट के जज बोले- ये घोर कलयुग है, वायरस से हम लड़ नहीं सकते

    March 18, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    चीन को बड़ा झटकाः मलेशिया नहीं देगा साथ, अरबों की परियोजना से खींचे हाथ

  • खेल

    रवि शास्त्री ने बताया World Cup में ये स्पिनर होगा भारत की पहली पसंद, जानिए कौन है वो?

  • विदेश

    WHO की फंडिंग रोकने के मामले में अपने ही देश में घिरे राष्‍ट्रपति ट्रंप, समिति ने शुरू की जांच

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010