anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›दिल्ली में कोरोना का कोहराम जारी

दिल्ली में कोरोना का कोहराम जारी

By anupamsavera.com
April 3, 2021
62
0
Share:

दिल्ली समेत देशभर में कोरोना (COVID-19) का कोहराम जारी है।दिल्ली में शुक्रवार को 3594 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं, गुरुवार को 2790 और बुधवार को 1819 मामले दर्ज किए गए थे। शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के करीब 3500 से अधिक नए मामले मिलने और 10 और मरीजों मौतों की मौत से हड़कंप मच गया है। दिल्ली में अब संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6.72 लाख को पार कर गया है। इसके साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 4.48 फीसदी पर आ गया है।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 3567 नए मरीज मिले हैं, वहीं 10 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11060 हो गया है। बुलेटिन के अनुसार, आज 2904 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घरों को भी लौट गए, जबकि कल यह संख्या 2084 थी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,72,381 हो गई है और 6569 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी बढ़कर 12,647 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 6,48,674 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 11,060 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 79,617 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 57,296 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 22,321 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 14,820,857 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,80,045 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में आज 280 से अधिक नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद इनकी संख्या भी बढ़कर 2618 पर पहुंच गई है, जबकि शुक्रवार को इनकी संख्या 2338 थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट भी अब बढ़ गया है। हम देश में सबसे ज्यादा टेस्टिंग कर रहे हैं। हम ट्रेसिंग भी कर रहे हैं और जो पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उनके पूरे परिवार की टेस्टिंग की जा रही है। जैन ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हम 5 गुना अधिक टेस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जरूरी कदम उठा रही है। दिल्ली के अस्पतालों में 2/3 बेड अब भी खाली हैं और निजी अस्पतालों में बेड्स की संख्या 15% से बढ़ाकर 25% कर दी गई है।

Previous Article

IPL 2021: ऋषभ पंत को सैम ...

Next Article

दालों ने तरेरी आंखें,सरसों तेल और रिफाइंड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

    July 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    31 जनवरी को पल्स पोलियो वैक्सीन कार्यक्रम — केंद्र सरकार

    January 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    Maharashtra Politics: NCP-शिवसेना-कांग्रेस गठबंधन को लेकर राज ठाकरे ने की बड़ी भविष्यवाणी

    December 21, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कोरोना पॉजिटिव

    January 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    NETAJI, सबसे स्वीकार्य हीरो।

    January 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    संक्रमण के इलाज तक एम्स में ही रहेंगे अटल बिहारी वाजपेयी

    June 13, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    भोपाल में पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

  • खेल

    सिकंदराराऊ में ऑल इंडिया T-20 क्रिकेट ,टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ आगरा व दिल्ली के बीच खेला गया पहला मैच।

  • विदेश

    तीन महीने में मंगल ग्रह तक पहुंचने के लिए परमाणु रॉकेट, —- राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (NASA)



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010