anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›दिल्ली: अन्ना हजारे के अनशन का आज दूसरा दिन, रखी ये 7 प्रमुख मांगें

दिल्ली: अन्ना हजारे के अनशन का आज दूसरा दिन, रखी ये 7 प्रमुख मांगें

By anupamsavera.com
March 24, 2018
94
0
Share:

नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक को पास कराने संबंधी 6 अन्य मांगों सहित समाजसेवी अन्ना हजारे शुक्रवार से फिर रामलीला मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं। अन्ना ने मंच से तिरंगा भी लहराया। इसके बाद अन्ना हजारे के अनशन का आज दूसरा दिन है।

अन्ना ने लिखा सरकार को 42 बार पत्र
शुक्रवार को अन्ना हजारे ने कहा था कि लोकतंत्र नहीं आया, अंग्रेज तो चले गए, सिर्फ गोरे गए और काले आ गए। जब तक किसानों को हक नहीं मिलता, तब तक लड़ना है। हड़ताल से पहले हजारे ने कहा कि उन्होंने सरकार को 42 बार पत्र लिखा, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। अंत में विवश होकर अनशन पर बैठना पड़ रहा है। इस बार आश्वासन पर आंदोलन खत्म नहीं होगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, वे हटेंगे नहीं।अन्ना ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली लेकर आ रही ट्रेन को केंद्र सरकार ने रद्द करा दिया है। इससे आंदोलनकारी हिंसा की ओर अग्रसर हो सकते हैं। मेरे लिए भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई पत्र लिखे और कहा था कि मुझे सुरक्षा नहीं चाहिए। केंद्र की सुरक्षा उन्हें नहीं बचा सकती। सरकार का धूर्त रवैया ठीक नहीं है।

राजघाट पर बापू को किया नमन
आंदोलन की शुरुआत से पहले अन्ना हजारे अपने समर्थकों के साथ राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने बापू को याद किया। प्रार्थना के बाद अन्ना शहीदी पार्क पहुंचे। यहां पर शहीदों को याद करने के बाद अन्ना रामलीला मैदान पहुंचे, जहां भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन में अन्ना का साथ सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एवं कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन. संतोष हेगड़े भी पहुंचे। इस बार आंदोलन में नए साथी अन्ना के संरक्षक दत्त अवारी, पंकज काल्की व सुनील लाल का नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।

सियासी दलों को मंच पर जगह नहीं
अन्ना के आंदोलन में इस बार किसी राजनीतिक दल के नेता को मंच नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही टीम का प्रत्येक सदस्य एक शपथ पत्र अन्ना को दे चुका है कि भविष्य में किसी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेगा। अन्ना के सहयोगियों का कहना है कि अब आंदोलन के सहारे कोई अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, किरन बेदी व जनरल वीके सिंह पैदा नहीं होगा। अन्ना कह चुके हैं कि इस बार आंदोलन में 2011 के आंदोलन का कोई सदस्य नहीं है। नए साथियों की टीम बनी है। सभी ने शपथ पत्र दिया है। इसके बाद ही आंदोलन के साथ काम करने की ड्यूटी दी गई है। अन्ना ने देशभर में घूम-घूमकर 600 कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की है। इनमें 20 सदस्यों की एक कोर टीम भी बनाई गई है।

पहले की तरह नहीं जुटी भीड़
रामलीला मैदान में शुरू हुए अन्ना के आंदोलन में पिछली बार के मुकाबले ज्यादा भीड़ नहीं जुटी। अन्ना की समन्वय समिति के सदस्य जयकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कामकाज का दिन है। इस वजह से काफी लोग नहीं आए हैं। शनिवार और रविवार को भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं। देश के कई हिस्सों से अन्ना के समर्थक रामलीला मैदन को कूच कर गए हैं। एक-दो दिन में इसका असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को दिल्ली आने वाली अन्ना समर्थकों की ट्रेनें रद्द कर दी गईं। अब जनता अपने साधन या बसों के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं।

7 प्रमुख मांगें
– किसानों के कृषि उपज की लागत के आधार पर डेढ़ गुना ज्यादा दाम मिले
– खेती पर निर्भर 60 साल से ऊपर उम्र वाले किसानों को प्रतिमाह 5 हजार रुपए पेंशन
– लोकपाल कानून को कमजोर करने वाली धारा 44 और धारा 63 का संशोधन तुरंत रद्द हो
– हर राज्य में सक्षम लोकायुक्त नियुक्त किया जाए
– चुनाव सुधार के लिए सही निर्णय लिया जाए
– कृषि मूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा तथा सम्पूर्ण स्वायत्तता मिले
– लोकपाल विधेयक पारित हो और लोकपाल कानून तुरंत लागू किया जाए

Previous Article

इंग्लैंड दौरे के लिए विराट ने बनाई ...

Next Article

अमित शाह ने चंद्रबाबू नायडू को लिखी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    भारत, दुनिया ने ज़िम्मेदारी ली है —- भारत असंभव को संभव बनाने का केंद्र है ।— दावोस समिट में प्रधानमंत्री ...

    January 29, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग शुरू

    May 10, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    चंडीगढ़ नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 14 सीटों पर जीत हासिल की

    December 29, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    सिंहस्थ महापर्व को लेकर उज्जैन में 13 अखाड़ों की बैठक

    May 3, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    भारतीय सेना ने नई वर्दी का अनावरण किया

    January 18, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    हम आर्थिक संकट में हैं, इतनी मदद नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का हलफनामा

    June 23, 2021
    By anupamsavera.com

  • देश

    अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन, एम्स ने कहा- हालत स्थिर; लेकिन खतरा टला नहीं

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    MP News : शिवराज सरकार और उनके मंत्री एक्शन मोड में, निलंबित-बर्खास्त FIR तीनों का फरमान

  • व्यवसाय

    वैश्विक रियल्टी पारदर्शिता सूचकांक में भारत 34वें स्थान पर पहुंचा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010