anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›पुलिस पहरे में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक

पुलिस पहरे में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक

By anupamsavera.com
February 28, 2018
122
0
Share:

दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को बाकायदा पुलिस की पहरेदारी में हुई। दिल्ली की सरकार और सूबे की नौकरशाही के बीच जारी तकरार के बीच यह पहला मौका है जब दिल्ली मंत्रिमंडल की बैठक सुरक्षा के साये में हुई। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश सहित अन्य अधिकारी सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक में पहुंचे। कैबिनेट कक्ष के बाहर भी करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी तैनात थे। अधिकारियों की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है कि सरकार ने इस बैठक की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई है, लेकिन सरकार इस बात से इनकार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली मंत्रिमंडल की इस बैठक में आगामी वित्त वर्ष के दिल्ली के बजट के प्रारूप को लेकर चर्चा की गई।

इससे पहले मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मंत्रिमंडल की बैठक में उनके साथ या किसी अन्य अधिकारी के साथ किसी किस्म की मारपीट, गाली-गलौज नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को बीते सप्ताह अपने साथ हुई मारपीट की घटना की याद दिलाई और कहा कि उम्मीद करता हूं इस बैठक में मेरे साथ मारपीट नहीं होगी। अपनी चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि आज की बैठक में वे अपने दूसरे अफसरों के साथ शामिल होंगे और ये सभी अधिकारी ऐसा मानकर आ रहे हैं कि इस बैठक में उन पर कोई शारीरिक हमला या गाली-गलौज नहीं होगी। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस बैठक में अफसरों के सम्मान के रक्षा होगी।

मुख्य सचिव ने अपनी चिट्ठी में यह भी लिखा कि चूंकि मंत्रिमंडल की आज की बैठक बजट सत्र की तारीख तय करने और बजट पास करने से जुड़ी चीजों को लेकर की जा रही है, जो सरकार के कामकाज के लिए बेहद जरूरी है, लिहाजा वे इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में अंशु प्रकाश के अलावा, गृह विभाग के प्रधान सचिव मनोज परीदा व वित्त विभाग के प्रधान सचिव एसएन सहाय ने भी शिरकत की। ये तीनों अधिकारी जब बैठक में आए तो पुलिस वाले इनके साथ चल रहे थे और बैठक से निकलने के बाद भी सुरक्षाकर्मी इनके साथ थे। पुलिस की ओर से इन्हें निजी सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं। लेकिन इन एक-एक सुरक्षाकर्मियों के अलावा अतिरिक्त तौर पर भी करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी मंत्रिमंडल की बैठक के समय सुरक्षा के लिए तैनात थे। इस बीच आधिकारियोंने बताया कि सरकार ने दिल्ली मंत्रिमंडल की इस बैठक की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई है और इसके विरोध में गृह विभाग के प्रधान सचिव परीदा ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है। लेकिन सरकार के प्रतिनिधियों ने वीडियो रिकार्डिंग करने संबंधी खबरों को गलत बताया है।

Previous Article

INX case: सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को ...

Next Article

लाइव अपडेट: चौथे चरण में भी कांग्रेस ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    असम की माजुली विधानसभा सीट पर उपचुनाव जारी

    March 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    पीएम मोदी ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन से बात, कोरोना की वैक्सीन पर हुई चर्चा

    November 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    मणिपुर में 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा

    May 22, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    भारत में कोरोना मामलों का नवीनतम विवरण,

    February 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    रेड-ऑरेंज-ग्रीन जोन में छूट पर आज अहम फैसला, केंद्र के साथ झारखंड; जानें क्या है तैयारी

    May 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा लोन पर मोहलत को लेकर केंद्र के हाथ में आम आदमी की दीवाली

    October 14, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    रूस से हथियार खरीदने पर भड़का अमेरिका, पेंटागन ने भारत को दी ये चेतावनी…!

  • मध्यप्रदेश

    संजय सिंह ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा CBI के छापों के जरिए हमें परेशान किया जाता है

  • मना॓रंजन

    संजय लीला भंसाली के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010