anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›DCW ने पहाड़गंज में वेश्यावृत्ति रैकेट का किया भंडाफोड़

DCW ने पहाड़गंज में वेश्यावृत्ति रैकेट का किया भंडाफोड़

By anupamsavera.com
April 10, 2019
142
0
Share:

दिल्ली महिला आयोग ने मंगलवार देर शाम राजधानी के पहाड़गंज में एक होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के रैकेट का भंडाफोड़ किया. दिल्ली महिला आयोग ने एक एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया और 4 लड़कियों को बचाया. महिला आयोग ने उनके एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाती मालीवाल और सदस्या किरण नेगी को एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन से सूचना मिली कि सेंट्रल दिल्ली में एक एजेंट वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों की आपूर्ति कर रहा है.

दिल्ली महिला आयोग की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ बताए गए होटल पर पहुंची. होटल के कमरे से महिला आयोग ने 4 नाबालिग लड़कियों को बचा लिया. ये लड़कियां यहां पर ग्राहकों के साथ थीं.

रेस्क्यू की गई लड़कियों को शेल्टर होम भेज दिया गया है. उनको बुधवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा. लड़कियों के एजेंट साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा फर्जी ग्राहक बनकर भेजे गए लोगों द्वारा निशान लगाए गए नोट बरामद किए गए.

रेस्क्यू की गई लड़कियों में से दो लड़कियां नेपाल से हैं, एक असम से और एक बिहार से है. दिल्ली महिला आयोग द्वारा काउंसलिंग के दौरान उन्होंने बताया कि वे बहुत गरीब परिवारों से आती हैं और उनके परिवार में कमाने वाला कोई और नहीं है. लड़कियों ने बताया कि वे दिल्ली में हुई अपनी कमाई का उपयोग गांव में अपने परिवार के पालन पोषण के लिए करती हैं. उनको एक ग्राहक से 500 रुपये मिलते हैं. उनमे से आधे पैसे एजेंट ले लेता है.

स्वाती मालीवाल ने कहा कि देश में नाबालिग लड़कियों की, खासकर नेपाल से लगातार तस्करी हो रही है. राजधानी में अवैध देह व्यापार पर कोई रोक नहीं लग पा रही है. चिंता की बात यह है कि इसके लिए और अधिक संख्या में छोटी लड़कियों की तस्करी की जा रही है. हम खतरा मोल लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन करते हैं. मगर समस्या यह है कि जब तक पुलिस द्वारा इन अपराधों की ठीक तरह से जांच नहीं की जाती है, तब तक यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि अभी कितनी और लड़कियां इन तस्करों के चंगुल में हैं.

Previous Article

धीरे धीरे सुस्त होती जा रही Akshay ...

Next Article

IPL-12: MI से KXIP की टक्कर

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    ट्रिपल तलाक पीडि़ता की नेताओं से अपील, राज्यसभा में भी पास करा दें बिल

    January 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए PM मोदी राज्य में करेंगे 12 रैलियां

    October 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    महिलाओं को नया संदेश -आत्मनिर्भर व सशक्त व शिक्षित: रेणु रेलवे गार्ड बनकर दिखा रही हरी झंडी, ममता पायलट बन ...

    March 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

    March 26, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    ‘कोरोना काल’ में मनाए जा रहे 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर ...

    August 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    राज ठाकरे ने राहुल गांधी को बेवकूफ कहा:बोले- सावरकर पर टिप्पणी करने के लिए आपकी हैसियत नहीं है

    November 28, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    Coronavirus के खिलाफ जंग के लिए वर्ल्ड कप का बैट नीलाम करेंगे बांग्लादेश के ये ऑलराउंडर

  • विदेश

    सुपर सोल्जर्स के निर्माण के लिए चीनी जैविक परीक्षण — अमेरिकी निगरानी द्वारा पता चला

  • मना॓रंजन

    सोनू सूद मानवीय योगदान के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ पुरस्कार से सम्मानित

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010