anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›ट्रेन के बाद घरेलू उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद, ये है वजह

ट्रेन के बाद घरेलू उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद, ये है वजह

By anupamsavera.com
May 11, 2020
99
0
Share:

15 रूट पर ट्रेन सेवायें शुरू करने के बाद सरकार अब जल्द ही घरेलू यात्री उड़ानें शुरू करने की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से बचाव के लिए हवाई अड्डे की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वे सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अन्य हवाई अड्डों पर भी सामाजिक दूरी ‘सोशल डिस्टेंस’ बनाये रखने के लिए की गयी तैयारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार नियमित घरेलू उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे सकती है।

नागिरक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों कई समाचार चैनलों को साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मई के मध्य से घरेलू उड़ानें शुरू हो सकती हैं। अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के बारे में बाद में विचार किया जायेगा।

उड़ानें दुबारा शुरू होने की उम्मीद में आज विमान सेवा कंपनियों में शेयरों में तेजी देखी गयी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयर चार फीसदी से अधिक चढ़ गये। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के शेयर भी करीब तीन प्रतिशत की बढ़त में रहे।

कोविड-19 के मद्देनजर 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है। तब से नियमित घरेलू यात्री उड़ान भी बंद हैं। अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें 22 मार्च से बंद हैं। पहले तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। बाद में पहले उसे 19 और फिर 14 दिन के लिए और बढ़ाया गया। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। इस दौरान मालवाहक विमानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है।

Previous Article

उज्जैन में 16 नए पॉजिटिव, दो और ...

Next Article

उत्तर कोरियाई ‘तानाशाह’ किम जोंग की जिंदगी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    ‘महिला बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं’:हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिम महिलाओं से अपील की- दो ही बच्चे पैदा करें

    December 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री को अपशब्द कहे खड़के के बेटे को नोटिस

    May 4, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    कांग्रेस के बाद भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, राहुल गांधी-ममता बनर्जी के खिलाफ सौंपे चार मेमोरेंडम

    May 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    दंतेवाड़ा ब्लास्ट मामले में कई लोगों से पूछताछ

    May 6, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    आज हम 130 करोड़ भारतीय गांधी जी के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं

    October 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    देश में बीते 24 घंटे में 795 लोगों को हुआ कोरोना, 12 हजार के करीब हुए एक्टिव केस

    April 5, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    वीडी शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

  • विदेश

    पाक की आर्थिक स्थिति बद से बदतर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को लेकर RSS नेता की भारत सरकार से अपील

  • व्यवसाय

    देशभर में केंद्र के अस्पतालों में 12 घंटे ओपीडी चलाने की तैयारी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010