anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›रामलला की पहली मंगला आरती:सत्येंद्र दास बोले- त्रेतायुग जैसी हुई अयोध्या, इतने श्रद्धालु कि कइयों को आज और कल दर्शन नहीं मिलेंगे

रामलला की पहली मंगला आरती:सत्येंद्र दास बोले- त्रेतायुग जैसी हुई अयोध्या, इतने श्रद्धालु कि कइयों को आज और कल दर्शन नहीं मिलेंगे

By anupamsavera.com
January 23, 2024
44
0
Share:

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी को मंदिर में आम लोगों का दर्शन शुरू हो चुका है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला के दर्शन के लिए कई राज्यों से लोग आए हुए हैं।

जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। शुरुआत में प्रशासन भीड़ के आगे बेबस नजर आया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला। अब दर्शनार्थियों को छोटे-छोटे ग्रुपों में भेजा जा रहा है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया। पीएम ने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में बना रहेगा। मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि अयोध्या इस समय त्रेतायुग जैसी लग रही है।

अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को रामलला के साथ ली सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वे सोमवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए थे।

अयोध्या के धर्म पथ पर सुबह से श्रद्धालुओं का जत्था देखा जा सकता है। रामनगरी में बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से लोग रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

पुणे से पत्नी-बच्चे समेत अयोध्या पहुंचे एक श्रद्धालु ने कहा- हम कल (22 जनवरी) को आ गए थे, लेकिन बॉर्डर पर रोक लिया गया। भीड़ काफी है, लेकिन सबकुछ राममय है। हम दर्शन करके ही जाएंगे।

अयोध्या आने वाले प्रमुख रास्ते वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई है। बिना पास के वाहनों को आज भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। धर्मपथ के प्रमुख गेट पर सैकड़ों गाड़ियां खड़ी हैं।

अयोध्या में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सुरक्षाबल इस बात का भी ध्यान रख रहे हैं कि सड़क के एक तरफ श्रद्धालु रहें, दूसरी तरफ से यातायात जारी रहे। लोगों में रामलला दर्शन का जोश है। चारों तरफ जय श्री राम के नारे गूंज रहे हैं।

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा- प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद गर्भगृह एक दिव्य रूप में दिखाई पड़ रहा है। ऐसा लगता है कि जब त्रेतायुग में भगवान राम विराजमान हुए थे, जिस तरह की उस समय व्यवस्था थी, वो बहुत आनंदित करने वाला था। त्रेतायुग की झलक इस समय भी देखने को मिल रही है। अयोध्या में भक्तों का समूह उमड़ पड़ा है। जय श्री राम के लग रहे नारे त्रेतायुग की अयोध्या की याद दिला रहे हैं। जितने लोग पहले दिन दर्शन की चाह लिए हुए हैं, सभी लोग आज दर्शन नहीं कर पाएंगे। कल भी, दो-चार दिन ऐसा ही चलेगा, क्योंकि भारी भीड़ है। मंदिर विलक्षण है, अयोध्या राममय हो गई है।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। सड़कें जाम हो गई हैं। दूर-दूर तक सिर्फ लोगों का हुजूम नजर आ रहा है।

दर्शन के लिए लोगों को छोटे-छोटे ग्रुप में भेजा जा रहा है

रामलला के दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी है। लोग किसी भी तरह भगवान के दर्शन करना चाह रहे हैं। व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए लोगों को छोटे-छोटे ग्रुप में भेजा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- हमने कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले कई सालों तक हमारी यादों में अंकित रहेगा।

रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए दर्शनार्थियों की चैकिंग फिर शुरू की गई है। कुछ देर के लिए इसे रोका गया था।

राम मंदिर परिसर में चेक पोस्ट पर अब लोगों की चेकिंग नहीं हो रही है। लोग बिना जांच के ही आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।

रामलला परिसर में पुलिस के साथ अब RAF कमांडोज को तैनात किया गया है। कमांडोज ने भीड़ को मैनेज करने के लिए सुरक्षा घेरा बना लिया है।

Previous Article

राम मंदिर के लिए दान पर टैक्स ...

Next Article

भारत अब दुनिया का चौथा सबसे बड़ा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    केंद्र सरकार ने फिर से 16 YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगाया

    April 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य को फटकार लगाई, कहा : ‘कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है’

    August 2, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    कृष्ण जन्माष्टमी की देशभर में धूम, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी बधाई

    September 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    मोदी ने बालासाहेब समृद्धि हाईवे का उद्घाटन में बजाया ढोल:PM ने नागपुर में मेट्रो की सवारी, स्टूडेंट्स से चर्चा की

    December 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    अमृतपाल भगोड़ा घोषित

    March 19, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    Chattisgarh Results 2018: छत्तीसगढ़ के रुझानों में बन रही है कांग्रेस की सरकार

    December 11, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    “देश में कोई लोकतंत्र नहीं है, अगर आप मोदी का विरोध करते हैं, तो आपको आतंकवादी करार दिया जाएगा, — राहुल गांधी की प्रधानमंत्री की आलोचना”

  • देश

    ओडिशा के पूर्व सीएम हेमानंद बिश्वाल की पलक

  • मध्यप्रदेश

    umariya Accident: उमरिया बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये मुआवजा का ऐलान



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010