anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›पूर्व CJI रंजन गोगोई ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली, विपक्ष का वॉकआउट

पूर्व CJI रंजन गोगोई ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली, विपक्ष का वॉकआउट

By anupamsavera.com
March 19, 2020
57
0
Share:

नई दिल्ली । भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। जैसे ही गोगोई शपथ लेने के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचे, विपक्षी सदस्यों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। सभापति एम. सभपति वेंकैया नायडू ने सांसदों के व्यवहार को असंतोषजनक बताया। विपक्ष ने सदन से वॉकआउट भी किया।

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि इससे पहले भी अलग-अलग क्षेत्रों से कई गणमान्य लोगों ने राज्यसभा की शोभा बढ़ाई है। इसमें कई पूर्व मुख्य न्यायाधीश भी शामिल हैं। आज राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने वाले गोगोई निश्चित तौर बेहतर योगदान देंगे। विपक्षी सांसदों के सदन से वॉकआउट करने को उन्होंने अनुचित बताया।

बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है। गोगोई देश के 46वें प्रधान न्यायाधीश थे। वे इस पद पर तीन अक्टूबर, 2018 से 17 नवंबर, 2019 तक रहे। वर्षो से लंबित अयोध्या विवाद में नौ नवंबर, 2019 को गोगोई की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय पीठ ने फैसला सुनाया था। इसके अलावा उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने कई और मामलों में फैसले सुनाए थे। इसमें राफेल लड़ाकू विमान सौदा और सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के मामले शामिल हैं।

प्रधान न्यायाधीश का पद छोड़ने से पहले क्या बोले थे गोगोई

गोगोई ने प्रधान न्यायाधीश का पद छोड़ने से पहले कहा था कि भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का इस्तेमाल इस संस्थान को कमजोर करने के लिए किया गया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा था कि उनके दिलोदिमाग का एक हिस्सा हमेशा सुप्रीम कोर्ट के साथ रहेगा।

गोगोई के राज्यसभा में मनोनयन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

मानवाधिकार संगठन ‘मानुषषी’ की संस्थापक मधु किश्वर ने रंजन गोगोई के राज्यसभा में मनोनयन को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर करके चुनौती दी है। इस याचिका में गोगोई के राज्यसभा में मनोनयन से संबंधित अधिसूचना को रद करने की मांग की गई है। इसमें यह भी कहा गया है गोगोई के राज्यसभा में मनोनयन से वह काफी व्यथित हैं, क्योंकि यह उच्च स्तर पर न्यायपालिका की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता से समझौता है।

कांग्रेस ने सरकार की आलोचना, बार काउंसिल ने फैसले का किया स्वागत

कांग्रेस ने गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनित करने को लेकर सरकार की आलोचना की है। राष्ट्रपति द्वारा उन्हें सीजेआई के पद से रिटायर होने के लगभग चार महीने बाद सोमवार को उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया। वहीं बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनित करने के फैसले को सही ठहराया है। बार काउंसिल ने कहा है कि इससे ‘विधायिका और न्यायपालिका के बीच समन्वय बनाने में मदद मिलेगी।

Previous Article

कांग्रेस का आरोप- बीजेपी ने कांग्रेस के ...

Next Article

Coronavirus in US: यूनिवर्सिटीज बंद होने से ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    इटली से राहुल गांधी का पहला ट्वीट, तीन राज्‍यों के चुनाव पर बोले- फिर से जीतेंगे भरोसा

    March 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    Bansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की BJP में एंट्री ,सियासी पारी शुरू

    March 27, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    4 दिसंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे PM Modi, शिवाजी महाराज की मूर्ति का करेंगे अनावरण; नौसेना दिवस कार्यक्रम में ...

    December 4, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    बीजेपी ने चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, प्रधान को MP, जावड़ेकर को राजस्थान की मिली जिम्मेदारी

    October 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    श्रीदेवी की मौत पर केंद्रीय मंत्री का खत, लिखा- राजनीति के लिए बहुत कुछ सीखा उनसे

    February 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंध्र प्रदेश राज्य यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया

    June 14, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    आम जनता पर बोझ, पैट्रोल-डीजल की कीमतें 3 साल के उच्च स्तर पर

  • व्यवसाय

    फंसे हुए होम बायर्स के लिए खुशखबरी, हाउसिंग प्रॉजेक्ट के लिए कर्ज देंगे बैंक

  • देश

    जाधव पर संसद में सुषमा बोलीं- शुक्र है पाक ने नहीं कहा पत्‍नी के जूते में बम था

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010