anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›ND तिवारी का निधन, लंबी बीमारी के बाद जन्मदिन के दिन ही ली अंतिम सांस

ND तिवारी का निधन, लंबी बीमारी के बाद जन्मदिन के दिन ही ली अंतिम सांस

By anupamsavera.com
October 18, 2018
138
0
Share:

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. एनडी तिवारी का निधन उनके जन्मदिन के दिन हुआ है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एनडी तिवारी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करता हूं. ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुःख सहने की प्रार्थना करता हूं.’

रावत ने कहा, ‘एनडी तिवारी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. विरोधी दल में होने के बावजूद उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर रहकर सदैव अपना स्नेह बनाए रखा. तिवारी के जाने से भारत की राजनीति में जो शून्य उभरा है, उसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है. तिवारी देश के वित्तमंत्री, उद्योग मंत्री और विदेश मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं.’

सीएम रावत ने कहा, ‘उत्तराखंड तिवारी के योगदान को कभी नहीं भुला पाएगा. नवोदित राज्य उत्तराखंड को आर्थिक और औद्योगिक विकास की रफ़्तार से अपने पैरों पर खड़ा करने में तिवारी ने अहम भूमिका निभाई.’

हाल ही में कांग्रेस नेता नारायण दत्त तिवारी को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी ने खुद ट्वीट कर अपने पिता एनडी तिवारी की हालत गंभीर होने की बात कही थी.

यूपी-उत्तराखंड के रहे सीएम

एनडी तिवारी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. बतौर यूपी सीएम उन्होंने साल 1976-77, 1984-85 और 1988-89 तक तीन बार गद्दी संभाली. इसके बाद 2002 से 2007 तक उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया.

एनडी तिवारी केंद्र सरकार में भी मंत्री रहे हैं. साल 1986-87 तक वो राजीव गांधी कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे. साथ ही साल 2007 से 2009 तक वो आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे.

Previous Article

दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सीएम शिवराज ...

Next Article

खशोगी मर्डर केसः ट्रंप ने खशोगी पर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को मिला लाभ

    May 13, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    मणिपुर के सरकारी कर्मचारियों के पास अब सप्ताह में केवल पांच कार्यदिवस हैं!

    March 29, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    आज से लागू हो रहे ये नए नियम गाड़ी चलाने से पहले जान लें , नहीं तो रद्द हो सकता ...

    October 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमित शाह, उद्धव ठाकरे से नहीं की मुलाकात

    September 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    आइए हम सब संकल्प के साथ आगे बढ़ें – कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी

    May 10, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया, राहुल गांधी को समन जारी किया

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    IPL 2019: अजिंक्य रहाणे पर भी लगा स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना

  • विदेश

    कोरोना वायरस : अमेरिकी बायोटेक फर्म मॉडर्ना की ओर से विकसित प्रायोगिक टीके का दूसरा चरण सफल रहा

  • मध्यप्रदेश

    जनपद का चुनाव जीती रीता बडगुजर्र ,भाजपा में शामिल

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010