anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या:परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लौटते ही माता-पिता, बहन और दादी को मारा

नशे की लत में माता-पिता समेत 4 की हत्या:परिवार ने नशा मुक्ति केंद्र भेजा था, लौटते ही माता-पिता, बहन और दादी को मारा

By anupamsavera.com
November 23, 2022
51
0
Share:

दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात साढ़े दस बजे की है। आरोपी का नाम केशव है और वह नशे का आदी है। परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था।

मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने परिवार के लोगों की हत्या करने का फैसला कर लिया। घर के चारों सदस्यों को घर सभी को अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान पिता दिनेश, मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवाना देवी के रूप में हुई है।

पुलिस को दो लाशें वॉशरूम में मिली हैं। फर्श में चारों तरफ ब्लड दिख रहा है। महिला के पेट में बड़ा घाव दिख रहा है। ऐसा लग रहा है, जैसे चाकू से लगातार हमला किया गया है।
बहन की चीख सुनकर पहुंचा चचेरा भाई
आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि केशव के मकान की ऊपरी मंजिल पर झगड़ा हो रहा था। कुछ देर बाद बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है।

बेडरूम में खून से लथपथ एक शव मिला। माना जा रहा है कि आरोपी ने अलग-अलग कमरे में ले जाकर परिवार वालों की हत्या की है।
इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
एक महीने पहले छोड़ दी थी नौकरी
केशव की पक्की नौकरी नहीं थी। पुलिस ने कहा कि वह गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही परिवार वालों के साथ पैसे को लेकर झगड़ा करता था। मामले में पालम पुलिस थाने में IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Previous Article

MP के सरकारी स्कूलों में वैकेंसी:तबादलों के ...

Next Article

मंगलुरु ब्लास्ट से पहले शारिक ने की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    मूर्ति खंडित करना धर्मनिरपेक्षता को खंडित करने की साजिश : ज्योतिरादित्य

    March 7, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    PM मोदी का आज आ रहा है शक्तिशाली विमान, मिसाइल भी होगी बेअसर

    October 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंध्र प्रदेश राज्य यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया

    June 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    एम्स (दिल्ली) के निदेशक रणदीप गुलेरिया को दिया गया “लाल बहादुर शास्त्री पुरस्कार”

    October 12, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    आरएसएस के पदाधिकारियों से मिले अमित शाह, मोदी सरकार के काम पर हुई चर्चा

    May 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते बर्ड फ्लू के मामलों के मद्देनजर चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध

    January 16, 2021
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    अब एक फ्लॉप फिल्म के बाद दूसरा मौका नहीं मिलता, पहले मिलता था: सलमान खान

  • विदेश

    उत्तराखंड के लिए अगले 4 दिन फिर भारी बारिश की टेंशन

  • मना॓रंजन

    अपनी मातृभूमि को लेकर इमोशनल हुईं जैकलीन फर्नाडिस, भारत के लोगों से कही दिल की बात



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010