anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›INX Media Case: हिरासत में रहेंगे या जेल जाएंगे चिदंबरम… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

INX Media Case: हिरासत में रहेंगे या जेल जाएंगे चिदंबरम… सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

By anupamsavera.com
September 3, 2019
60
0
Share:

नई दिल्‍ली । INX Media Case केस में अंतरिम जमानत की पूर्व वित्‍त मंत्री पी. चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने कल यानी सोमवार को आदेश दिया था कि पूर्व वित्‍त मंत्री को गुरुवार तक तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाए। कल अंतरिम जमानत के आग्रह पर विचार करने के निचली अदालत को आदेश के चंद घंटों बाद ही शीर्ष अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर इसमें संशोधन कर दिया। न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल के अनुरोध पर अब इस मामले में गुरुवार की जगह मंगलवार को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट में कल पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ओर से राहत पाने को खूब दलीलें दी गईं तो जवाब में सीबीआइ की ओर से भी जोरदार विरोध हुआ। बहरहाल दोनों ओर से हुई बहस के बाद चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से उस समय आंशिक राहत मिल गई जब कोर्ट ने कहा कि इस मामले में उन्हें फिलहाल तिहाड़ जेल नहीं भेजा जाएगा।इससे पहले, चिदंबरम ने उन्हें तिहाड़ जेल भेजने की बजाय घर में ही हिरासत में रखने की पेशकश की थी।

शीर्ष अदालत ने पहले दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर निचली अदालत से कहा कि चिदंबरम की अंतरिम जमानत के अनुरोध पर आज ही विचार किया जाए और यदि उन्हें राहत नहीं दी जाती है तो उनकी सीबीआइ हिरासत की अवधि तीन दिन के लिए बढ़ा दी जाएगी। हालांकि, यह आदेश पारित करने के कुछ घंटों बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस मामले का करीब तीन बजे उल्लेख किया और कहा कि पहले पारित किए गए आदेश को लागू करने में अधिकार क्षेत्र की दिक्कतें आएंगीं।

तुषार मेहता की दलीलें पर किया गौर
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने तुषार मेहता की दलीलें सुनने के बाद अपने आदेश में सुधार करते हुए चिदंबरम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने और बाद में उन्हें सीबीआइ की हिरासत में देने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की तारीख गुरुवार (पांच सितंबर) की बजाय मंगलवार (तीन सितंबर) कर दी। शीर्ष अदालत ने मेहता द्वारा मौखिक रूप से किए गए उल्लेख पर अपने आदेश में सुधार किया।

चौथी बार बढ़ी चिदंबरम की रिमांड
आइएनएक्स मीडिया मामले में कल राउज एवेन्यू कोर्ट ने पी. चिदंबरम की एक दिन की सीबीआइ रिमांड बढ़ा दी है। रिमांड चौथी बार बढ़ाई गई है। 21 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद से ही वह सीबीआइ रिमांड पर हैं। तीन दिन की रिमांड समाप्त होने पर सीबीआइ ने उन्हें सोमवार को विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहार की अदालत में पेश किया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एक दिन की रिमांड बढ़ाते हुए सुनवाई को मंगलवार को दोपहर बाद के लिए तय कर दिया।

चिदंबरम से सख्ती से निपटने की मांग
यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए पी चिदंबरम ने पुत्र कार्ति के साथ मिलकर एयरसेल मैक्सिस डील मामले में ‘बेहद गंभीर आर्थिक अपराध’ किया है, इसलिए उनके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। दिल्ली की अदालत में सुनवाई के दौरान कल सीबीआइ और ईडी ने ये बातें कहीं। मामले में विशेष अदालत ने पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति की अग्रिम जमानत अर्जी पर फैसला 5 सितंबर के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Previous Article

अदनान ने पाकिस्तानियों को सुनाई खरी-खोटी, अभिनंदन ...

Next Article

पाकिस्तान की बेशर्मी : Porn Star का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    “देश में सभी दलों के नेताओं के साथ मोदी की वर्चुअल मीटिंग

    December 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    ‘आत्मनिर्भर भारत’ की आकांक्षाओं को दर्शाता है वाणिज्य भवन और NIRYAT पोर्टल : PM Modi

    June 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    Pulwama Attack: पुलवामा हमले की चौथी बरसी ,जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर बोले पीएम मोदी ...

    February 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    2014 से पहले घोटालों और भाई-भतीजावाद में फंसा था भारत

    May 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री विनायका चावती देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।

    September 11, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने शुरू की अडाणी समूह की जांच

    June 24, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप ने छेड़ दिया ट्रेड वार, भारत को दी ‘जवाबी कर’ लगाने की धमकी

  • देश

    गोरखपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- लाल टोपी वाले उत्तर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी यानी रेड अलर्ट

  • देश

    पंक्ति में अंतिम व्यक्ति को भी लाभ और कल्याण मिले, – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010