anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देशब्रेकिंग न्यूज़
Home›देश›Ideas of India 2023: अमिताव घोष ने पूंजीवाद को बताया सबसे बड़ी विफलता

Ideas of India 2023: अमिताव घोष ने पूंजीवाद को बताया सबसे बड़ी विफलता

By anupamsavera.com
February 25, 2023
94
0
Share:

एबीपी के कार्यक्रम आइडिया ऑफ इंडिया 2023 का शनिवार (25 फरवरी) को दूसरा दिन है. इस कार्यक्रम में देश और दुनिया की जानी-मानी हस्तियां प्रासंगिक विषयों पर अपने विचार रख रही हैं. शनिवार को लेखक अमिताव घोष कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर बेबाकी से चर्चा की और पूंजीवाद को निशाने पर लिया.

अमिताव घोष ने कहा, ‘पूंजीवाद बाजार की आज तक की सबसे बड़ी विफलता है. जिन्हें समझाया गया है कि लालच अच्छा है और आपको अपने शेयर होल्डर्स के लिए पैसा कमाना चाहिए, आप उन लोगों से जलवायु परिवर्तन के संबंध में कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि वे इसे ठीक करेंगे. निश्चित ही, वे नहीं करेंगे.’ उन्होंने कहा कि बहुत सारे पूंजीवादी आजकल ग्रीनवाशिंग की बात कर रहे हैं.

घोष ने कहा कि भारत आज गतिशील अर्थव्यवस्था के दौर में है, लेकिन इसके साथ ही देश के किनारे पर चारों तरफ से जलवायु परिवर्तन के चलते असहनीय दर्द बढ़ रहा है.

जलवायु परिवर्तन धीमा जहर
अमिताव घोष ने जलवायु परिवर्तन की सबसे बड़ी मुश्किल इसका धीमी प्रक्रिया को बताया. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन अचानक से नहीं आता है. यह लोगों को लंबे समय तक उनकी जमीन से दूर कर देता है और कोई इस ओर ध्यान नहीं देता है. उन्होंने इसे धीमा जहर कहा. लेखक ने यह भी कहा, ‘भारत की डेमोग्राफी में पिछले कुछ दशकों में अविश्वसनीय बदलाव हुआ है.’

मुंबई डूबने की तरफ बढ़ रही- घोष
घोष ने देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई पर बहुत बड़े खतरे की आहट को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि मुंबई छह टापुओं पर बसा हुआ है, लेकिन शुरू से यह ऐसा नहीं है. सबसे पहले यहां पुर्तगाली पहुंचे और बस्तियां बसानी शुरू की. पुर्तगालियों ने इसके द्वीपों को नहीं छुआ, बल्कि मुख्य भूमि वसई को अपना ठिकाना बनाया.

जब अंग्रेज यहां पहुंचे तो उन्होंने अलग-अलग टापुओं पर दावा किया और बसावट शुरू की. वे सभी 6 द्वीपों को साथ लाएं और इस तरह 100 या उससे ज्यादा सालों में आज का मुंबई बना है. घोष ने आगे कहा, अब समंदर इन द्वीपों पर फिर से अपना दावा कर रहा है. पानी अपनी मर्जी से कोई चीज नहीं छोड़ता है और ये द्वीप वापस समंदर में (धीरे-धीरे) जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, मुंबई में कोई सुरक्षा नहीं है, कल्पना कीजिए कोई बड़ा चक्रवात अगर यहां टकराता है तो यह तबाही की तरह होगा.

Previous Article

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सेल्फी’ ...

Next Article

नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने पुष्प ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    74th Independence Day: पीएम मोदी ने लाल किले से चीन और पाकिस्तान के विस्तारवाद तथा आतंकवाद पर जोरदार प्रहार किया, ...

    August 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    सांसद नकुलनाथ की तबीयत बिगड़ी, उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज

    June 12, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    बीजेपी महाकुंभ : कुशल रणनीतिकार की तरह नज़र आए मोदी

    September 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एलान किसानों से गाय का गोबर खरीदेंगी सरकार, हर साल होगा गौ रक्षक सम्मेलन

    May 12, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    समानता की मूर्ति है समानता की प्रतीक, – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    February 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    चुनावों में हार पर कांग्रेस में कलह – चिदंबरम ने उठाए सवाल

    November 18, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने केंद्रीय मंत्रियों को लिखा पत्र

  • व्यवसाय

    अगली समीक्षा बैठक में सामान्य होगा RBI का रुख, जून से ब्याज दरों में हो सकती है कटौती: रॉयटर्स पोल

  • व्यवसाय

    भविष्य में एयू बैंक का 125 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य : संजय अग्रवाल



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010