anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›झारखंड सरकार ने भारत चीन सीमा विवाद के बीच लद्दाख प्रोजेक्ट के लिए दिए 11800 मजदूर, 20 फीसदी ज्यादा मजदूरी देगा BRO

झारखंड सरकार ने भारत चीन सीमा विवाद के बीच लद्दाख प्रोजेक्ट के लिए दिए 11800 मजदूर, 20 फीसदी ज्यादा मजदूरी देगा BRO

By anupamsavera.com
June 8, 2020
84
0
Share:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीमाई इलाकों में अहम प्रोजेक्ट के लिए राज्य से 11,800 श्रमिकों की भर्ती को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को अनुमति दी है। भारत-चीन सीमा पर तनाव को दूर करने के लिए एक तरफ जहां दोनों देश की सेनाओं के शीर्ष अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है, वहीं दूसरी तरफ भारत का सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) अपने निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की मुहिम में जुटा हुआ है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्रमिकों के कल्याण को लेकर लिखित आश्वासन मिलने के बाद यह मंजूरी दी गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों ने बताया कि झारखंड भविष्य में सभी भर्तियों में श्रमिकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए बीआरओ के साथ अपनी तरह के पहल समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर करने वाला है।

सोरेन ने कहा, “हम हमारे श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमारे आदिवासी भाइयों ने लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा की है और उसकी सीमाओं का निर्माण किया है। हम हमारे मजदूरों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में भेज रहे हैं लेकिन उनके सम्मान, कल्याण अधिकार, लाभ और गरिमा के साथ किसी तरह के समझौते को स्वीकार नहीं करेंगे।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और साथ ही हमने इसे भी प्राथमिकता दी है कि राष्ट्र की सेवा करते वक्त हमारे श्रमिकों का सम्मान, गरिमा और अधिकार संरक्षित रहें।”

सीएमओ के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य के श्रम विभाग की ओर से तैयार समझौता ज्ञापन बीआरओ की ऊंचाई इलाकों वाली परियोजनाओं पर काम करने जा रहे श्रमिकों के लाभ एवं कल्याण को सुरक्षित करने वाली संस्थागत रूपरेखा सुनिश्चित करेगा।

सीमाई इलाकों में 4 प्रोजेक्ट के लिए इन श्रमिकों की जरूरत
उन्होंने कहा कि बीआरओ ने जिन 11,815 श्रमिकों की भर्ती का अनुरोध किया है उनकी जरूरत लद्दाख में ऑपरेशन विजयक (करीब 8,000 श्रमिकों की जरूरत), उत्तराखंड में प्रोजेक्ट शिवालिक, हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट दीपक, जम्मू-कश्मीर में प्रोजेक्ट बीकन के लिए है।

सीमाई इलाकों में सड़क परियोजनाएं महत्त्वपूर्ण हैं क्योंकि ये ऐसे समय में चल रही हैं जब पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत की सेनाओं के बीच तनाव है।

रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर, गृह मंत्रालय ने 22 मई को रेलवे को पत्र लिखकर श्रमिकों को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों तक पहुंचाने के लिए 11 विशेष रेलगाड़ियों का प्रबंध कराने को कहा था।

सूत्रों ने बताया कि बीआरओ ने झारखंड सरकार से कहा है कि रक्षा मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद वह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा।

15-20 फीसदी मजदूरी बढ़ेगी
सीएमओ सूत्रों के मुताबिक, बीआरओ ने श्रमिकों को तीन कैटेगरी (अनस्किल्ड, सेमी स्किल्ड और स्किल्ड) में बांटने और मजदूरी 15 से 20 फीसदी बढ़ाने के लिए भी कहा है। 10 जून के बाद से यह फायदा मिलेगा।

Previous Article

मैदान के बाहर भी बल्लेबाज रोहित और ...

Next Article

एस लक्ष्मण ने जहीर खान को बनाया ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    “केंद्र सरकार ने प्रति गैस सिलेंडर 50 रुपए बढ़ाए,”

    March 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    विधान पार्षद चुनाव: विधान परिषद में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है भाजपा

    June 30, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    कोरोना वायरस पर चर्चा के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 17 तारीख को सभी राज्यों के सीएम के साथ बैठक ...

    March 16, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    गुजरात के करीब पहुंचा ओखी चक्रवात, पीएम मोदी की कार्यकर्ताओं से मदद की अपील

    December 5, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    Rajasthan Election 2018: कांग्रेस ने देश का सांप्रदायिक विभाजन कर दिया: मोदी

    December 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है – कैसे करें रजिस्ट्रेशन..?

    January 3, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    ब्‍याज दरों को लेकर रिजर्व बैंक अगले हफ्ते ले सकता है बड़ा फैसला

  • खेल

    34 साल बाद ICC वनडे रैंकिंग में इतना नीचे पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, जानकर रह जाएंगे हैरान

  • व्यवसाय

    आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानिए यहाँ



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010