anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›खड़गे का PM को पत्र, लिखा-लोकपाल के लिए कानून में संशोधन करे सरकार

खड़गे का PM को पत्र, लिखा-लोकपाल के लिए कानून में संशोधन करे सरकार

By anupamsavera.com
April 10, 2018
82
0
Share:

नेशनल डेस्क: लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया में विपक्ष को महत्व देने पर बल देते हुए पीएम से अनुरोध किया कि इसके लिए संबंधित कानून में संशोधन के लिए अध्यादेश लाया जाए। खड़गे ने अपने पत्र में लिखा कि अगर सरकार वास्तव में लोकपाल की उसके वास्तविक अर्थों में नियुक्त करना चाहती है तो उसे नियुक्ति प्रक्रिया में विपक्ष के मत को महत्व देना होगा। इसके लिए लोकपाल अधिनयम 2013 में संशोधन कर चयन समिति में सदस्य के तौर पर ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता’ के स्थान पर ‘सदन में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता’का प्रावधान करना चाहिए।

खड़गे ने लोकपाल की नियुक्ति संबंधी ‘चयन समिति’ की गत एक मार्च को बुलाई गई बैठक में शामिल होने से इंकार करते हुए भी इसी तरह का पत्र पीएम को लिखा था। उन्होंने कहा था कि उन्हें बैठक में ‘विशेष आमंत्रित’ के तौर पर बुलाया गया है और इस नाते उन्हें बैठक में अपनी राय दर्ज कराने तथा वोट का अधिकार नहीं होगा इसलिए उनका इसमें शामिल होना निरर्थक होगा। कांग्रेस नेता ने अपने पिछले पत्र का उल्लेख करते हुए इस बात पर निराशा जतायी कि उनके उस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया और न ही उनमें व्यक्त चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठाए गये।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को एक बार फिर सुझाव देना चाहते हैं कि सरकार लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया में विपक्ष की आवाज को महत्व देने के लिए संबंधित कानून में अध्यादेश के माध्यम से जरुरी संशोधन करे। उन्होंने लिखा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक की नियुक्ति संबंधी चयन समिति के लिए ऐसा प्रावधान किया जा चुका है जिससे लोकपाल मामले में सरकार का दोहरा मापदंड जाहिर होता है। सरकार वास्तव में लोकपाल की सही ढंग से नियुक्ति करना चाहती तो वह संसद के पिछले सत्र में कानून में संशोधन कर सकती थी।

Previous Article

बीजेपी की कमाई में हुआ इजाफा, कांग्रेस ...

Next Article

अब निर्देशन के क्षेत्र में काम करेगी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और भारत के लोगों को धन्यवाद, – माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला

    January 29, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंध्र प्रदेश राज्य यात्रा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया

    June 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    सांसद नकुलनाथ की तबीयत बिगड़ी, उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज

    June 12, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    जीमेल में भी ब्लूटिक

    May 4, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    देश में पिछले 24 घंटे में 61 हजार कोरोना के नए केस दर्ज, जानें कितनी हुईं मौतें और कितने हुए ...

    August 24, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    भाजपा की बैठक के लिए कल हैदराबाद पहुंचेंगे पीएम मोदी

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    पर्दे पर भिड़ने से पहले दिखा Akshay Kumar और John Abraham के बीच प्यार

  • मना॓रंजन

    ‘रनवे 34’ पर भारी पड़ी टाइगर श्रॉफ की ‘हीरोपंती 2’

  • विदेश

    तो इसलिए ट्रंप ने ठुकराया गणतंत्र दिवस का निमंत्रण, PM मोदी से हुई बड़ी चूक

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010