anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर में भी कांग्रेस में देखने को मिल सकता है बड़ा फेरबदल

दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर में भी कांग्रेस में देखने को मिल सकता है बड़ा फेरबदल

By anupamsavera.com
October 9, 2019
81
0
Share:

राजबब्बर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अब जिले में भी पार्टी जिलाध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हो गई है। अजय कुमार लल्लू को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी टीम में मौजूदा जिलाध्यक्ष नहीं होंगे। सूत्रों की मानें तो जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर को हटाए जाने का निर्णय सोमवार को दिल्ली में प्रियंका गांधी के आवास पर हुई बैठक में हो चुका है। उनकी जगह इस बार किसी युवा को जिले की बागडोर देने की तैयारी है। इनमें चार नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं। हालांकि, कई वरिष्ठ नेताओं ने भी जिलाध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए दिल्ली में गोलबंदी शुरू कर दी है। रविवार तक नए जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।

आजादी के बाद इस जिले में लंबे समय तक कांग्रेस का वर्चस्व रहा। सांसद और विधायक की कुर्सी पर कांग्रेसी विराजमान होते रहे। मिनी गांधी के नाम से मशहूर स्वर्गीय रामचंद्र बिकल व क्रांतिकारी नेता बिहारी सिंह बागी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीबी रहे। इनके चलते जिले में कांग्रेस का झंडा बुलंद रहा। बाद में वैदपुरा गांव के रहने वाले राजेश पायलट ने कांग्रेस में मुकाम हासिल किया। राजेश पायलट के चलते भी लोगों का कांग्रेस की तरफ झुकाव रहता था, लेकिन उनके देहांत के बाद धीरे-धीरे जिले में कांग्रेस का वजूद समाप्त होता चला गया।

गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस अब हाशिए पर है। कई पुराने कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके है। गौतमबुद्ध नगर भाजपा का गढ़ बन चुका है। सांसद, राज्यसभा सदस्य, तीन विधायक भाजपा के हैं। इन सबके बीच कांग्रेस अपनी खोई जमीन को तलाशना चाहती है। हालांकि, देश में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू छाया हुआ है, उससे कांग्रेस का गौतमबुद्ध नगर में फिर से पैर जमाना मुश्किल होगा। बावजूद इसके पार्टी किसी ऐसे युवा को जिले की बागडोर देना चाहती है जो मोदी के जादू के बीच कांग्रेस का जनाधार खड़ा कर सके।

नए जिलाध्यक्ष के लिए अजीत दौला, दिनेश अवाना, मनोज चौधरी, रामकुमार तंवर का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। पहले वीरेंद्र गुड्डू को जिलाध्यक्ष बनाने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें प्रदेश महासचिव बना दिया गया है। इससे वे जिलाध्यक्ष की दौड़ से दूर हो गए हैं। मौजूदा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, रमेश चंद्र शर्मा, दीपक भाटी चोटीवाला, जयचंद चौधरी आदि भी अपने लिए गोलबंदी करने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्ष का नाम तय करने से पहले पूर्व विधायक समीर भाटी व पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता पीतांबर शर्मा से भी विचार-विमर्श किया है।

Previous Article

महानवमी पर BOX OFFICE पर ‘वॉर’ का ...

Next Article

कई देशों ने नहीं दिया UN को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    देश में मौजूदा कोरोना मामलों का विवरण,

    December 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा पर उच्च स्तरीय समीक्षा

    March 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    दिल्ली में जलाया CM उद्धव ठाकरे का पुतला Kangana Ranaut के सपोर्ट में उतरे लोग

    September 12, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    केजरीवाल सरकार के शपथ समारोह में नहीं शामिल होंगे अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, यह है वजह

    February 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    केंद्र सरकार को तुरंत समर्थन करना चाहिए, -आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी

    November 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    आज से लागू हो रहे ये नए नियम गाड़ी चलाने से पहले जान लें , नहीं तो रद्द हो सकता ...

    October 1, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    यूक्रेन के लोगों का जीवन बचाने और शांति स्‍थापित करने में नहीं छोड़ूूगा कोई कसर: एंटोनियो गुतरेस

  • विदेश

    विश्व फार्मेसी के रूप में भारत..! – विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्य वैज्ञानिक सौम्यस्वामीनाथन

  • देश

    LIVE: चारा घोटाला केस में लालू दोषी करार, 3 जनवरी को सजा, सीधे जेल जाएंगे

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010