anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज की सौगात से देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को मिली राहत

केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज की सौगात से देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को मिली राहत

By anupamsavera.com
April 6, 2022
70
0
Share:

केंद्र सरकार ने मुफ्त खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ (पीएमजीकेएवाई) को इस साल सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्र के इस फैसले से देश के 80 करोड़ से अधिक गरीब लोगों को एक बार फिर से राहत मिली है। कोविड महामारी के दौरान लगे लाकडाउन में रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने मार्च 2020 में मुफ्त में राशन देने की योजना शुरू की थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो खाद्यान्न मुफ्त मिलता है। अब तक सरकार ने कुल 759 लाख टन खाद्यान्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को वितरित किया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भी गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया कराने का समय तीन माह बढ़ाया है।देखा जाए तो ये दोनों ही फैसले बेहद मानवीय हैं, क्योंकि महामारी के 24 महीनों के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। करोड़ों लोग गरीबी-रेखा के तले जीने को विवश हैं। यह आज की विकराल समस्या है, क्योंकि बेरोजगारी की राष्ट्रीय दर आठ फीसद से अधिक है। जिनके रोजगार महामारी के दौर में छिन गए थे, उनकी सौ फीसद बहाली में कितना वक्त लगेगा, शायद सरकारों के पास भी इसका सटीक आकलन नहीं है। हालांकि भारत सरकार में आर्थिकी से जुड़े शीर्ष अधिकारियों के सुझाव थे कि कोरोना-पूर्व की अर्थव्यवस्था की पूर्ण बहाली के लिए अब मुफ्त अन्न योजना बंद कर देनी चाहिए, लेकिन मोदी सरकार नहीं मानी और योजना की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया।

गौर करने वाली बात यह है कि आम लोगों को जरूरत के दौरान मुफ्त राशन मुहैया कराना सिर्फ इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि महामारी के बीच भी सरकार द्वारा किसानों से रिकार्ड मात्रा में अनाज की खरीद की गई है। फसलों की ऊंची कीमतें मिलने से किसान उत्पादन और बढ़ाने के लिए प्रेरित हुए हैं।

जाहिर है मुफ्त अनाज की योजना को बढ़ाने का यह फैसला किसानों की वजह से संभव हुआ है। फिलहाल सरकार के अन्न भंडार भरे हुए हैं और आने वाले समय में फिर से रिकार्ड अनाज उत्पादन की उम्मीद की जा रही है। इसलिए सरकार को फिलहाल योजना को बढ़ाने में कोई दिक्कत नहीं थी। कोविड-19 महामारी ने पूरे देश को कई तरह से प्रभावित किया है। इसने लोगों के जीवन और उनकी आजीविका को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष दोनों तरीके से नुकसान पहुंचाया है। इसने समाज के सबसे कमजोर तबके को झकझोर कर रख दिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि संदेह भी व्यक्त किए जा रहे थे कि चुनावों के बाद सरकार इसे समाप्त कर देगी अथवा इसमें कुछ कटौती कर देगी। साफ है संदेह गलत साबित हुए। अब केंद्र और राज्य दोनों स्तर पर गरीबों को कमोबेश भुखमरी का तो शिकार नहीं होना पड़ेगा। यदि आगे छह माह के दौरान वितरित किए जाने वाले अनाज को भी जोड़ दिया जाए तो भारत सरकार गरीबों को इस मद में 1003 लाख मीट्रिक टन अनाज नि:शुल्क मुहैया करा देगी। यह मात्रा अभूतपूर्व है। अब तक इस योजना पर सरकार 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और अगले छह महीनों में इस पर 80 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Previous Article

सुप्रीम कोर्ट ने इमरान सरकार के खिलाफ ...

Next Article

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी की खबरों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रसार के कारण यदि आवश्यक हो तो रात में कर्फ्यू लगाएं.. राज्यों को केंद्र सरकार का पत्र

    December 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    सेंट्रल एशियन फ्लाईवे में आर्द्रभूमि के संरक्षण और उपयोग पर राज्य स्तरीय हितधारकों की बैठक

    March 1, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    माेदी सरकार के इस कदम से अासान होगी आम लोगों की मुश्किलें, जानें क्‍या है मामला

    June 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- सिर्फ पत्थर जड़कर गुमराह नहीं कर सकते

    January 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    चंडीगढ़ लोकसभा सीटः दो पूर्व सांसदों से है वर्तमान MP का मुकाबला

    April 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे को गिरफ्तार किया

    August 25, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    राजस्थान और हैदराबाद की निगाहें जीत से शुरुआत करने पर

  • व्यवसाय

    SBI ग्राहकों के लिए मौका! 15 दिसंबर तक ऐसे पाएं 5 लीटर पेट्रोल फ्री

  • देश

    सिंगापुर: फिनटेक में बोले पीएम मोदी- तकनीक के क्षेत्र में हमने लगाई लंबी छलांग



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010