anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›नौ लाख लोगों को रोजगार देने को CM योगी की मौजूदगी में होंगे MOU पर साइन, यूपी में ही स्वदेशी वस्तुओं का होगा निर्माण

नौ लाख लोगों को रोजगार देने को CM योगी की मौजूदगी में होंगे MOU पर साइन, यूपी में ही स्वदेशी वस्तुओं का होगा निर्माण

By anupamsavera.com
May 29, 2020
53
0
Share:

यूपी में प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शुक्रवार को नौ लाख लोगों को रोजगार देने के लिए एमओयू पर साइन होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हर हाथ को काम मिले, इस नीति पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी नीति के तहत इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन सहित अन्य औद्योगिक संस्थाओं के साथ शुक्रवार को एमओयू साइन किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के 9 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। सीएम योगी ने निवेशकों से अपील करते हुए कहा कि उनके योगदान से प्रदेश में स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन को गति मिलेगी। साथ ही बहुत से लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा।

कोरोना संकट से उपजी बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में दलित कामगारों की भी चिन्ता शामिल की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित विभिन्न कमेटियों में से एक कमेटी प्रमुख सचिव समाज कल्याण मनोज सिंह की अध्यक्षता में भी गठित की गई।

इस कमेटी को विभिन्न राज्यों और प्रदेश के कई जिलों से पलायन कर अपने गांव-शहर लौट रहे प्रवासियों के साथ अन्य बेरोजगार दलित कामगारों को स्वत:रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का लक्ष्य तय किया गया। ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री सिंह ने बताया कि फिलहाल ऐसे एक लाख दलित कामगारों को स्वत: रोजगार से जोड़ने की तैयारी की गई है। केंद्र सरकार के स्पेशल कमपोनेंट प्लान के तहत इन दलित कामगारों को आटा चक्की, लाण्ड्री, हेयर कटिंग सैलून, टेलरिंग आदि का रोजगार शुरू करने के लिए 50 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक का ऋण बैंकों से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें 10 हजार रुपये की सब्सिडी होगी। 25 प्रतिशत मार्जिन मनी के बाद जो राशि बचेगी वह बैंक से 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर कर्ज होगी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिस गांव में प्रवासी लौट रहे हैं। उस गांव में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए प्रति गांव 20 लाख रुपये दिए जाएंगे ताकि वहां चलाने वाले विकास कार्यों में भी स्थानीय ग्रामीणों को काम मिल सके। यह पूरी योजना अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम की निगरानी में संचालित की जाएगी। योजना के तहत निगम की ओर से बैंकिंग संवाददाता भी तैनात किये जाएंगे जो कि कमीशन पर ग्रामीणों को बैंको से ऋण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद करेंगे। फिलहाल ऐसे 500 बैंकिंग संवाददाता तैनात होंगे। इसके अलावा 100 मैनुअल स्केंजर्स को भी इस योजना का लाभ दिये का निर्णय लिया गया है।

Previous Article

दोनों देशों के बीच गतिरोध राष्ट्रीय चिंता ...

Next Article

लॉकडाउन के बीच RBI ने इन दो ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    मैं कितना भी व्यस्त क्यों न हो, मैं अपने बच्चों को गृहकार्य करने में मदद करता हूँ, – प्रियंका गांधी

    January 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    पीएम मोदी बोले- दूसरे के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के सपने नहीं देखता भारत

    May 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    सर्वे: नीतीश के साथ के बावजूद नहीं बढ़ेंगी एनडीए की सीटें, अकेले दम भी मजबूत होगी कांग्रेस

    January 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    वैक्सीन बनाने के लिए और अधिक कंपनियों को लाइसेंस दिया जाए: नितिन गडकरी

    May 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया

    January 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत ने अग्नि प्राइम (अग्नि-पी) मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

    December 20, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Krishi UDAN scheme से जुड़े 53 एयरपोर्ट, जानिए क्‍या है यह योजना और किसानों को कैसे हो रहा फायदा

  • व्यवसाय

    65 रुपए का हुआ 1 डॉलर, हमारी जिंदगी पर पड़ेगा ये असर

  • विदेश

    हैती में पिछले शनिवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010