anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›नवजोत सिद्धू अपने रुख पर अडिग, एक्‍शन पर असमंजस में आलाकमान, चल रही ‘सुनवाई’

नवजोत सिद्धू अपने रुख पर अडिग, एक्‍शन पर असमंजस में आलाकमान, चल रही ‘सुनवाई’

By anupamsavera.com
July 8, 2019
59
0
Share:

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना विभाग बदले जाने के एक महीने बाद भी कार्यभार नहीं संभाला है। ऐसे में कार्रवाई के बदले कांग्रेस नेतृत्‍व ‘सुनवाई’ में जुट गई है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार भी अब मामले में बचाव की मुद्रा में दिख रही है। अमरिंदर सरकार के मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मिल कर सफाई दे रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री से लेकर पंजाब के तीन मंत्री अहमद पटेल से मिल चुके हैं। इसके बावजूद सिद्धू को लेकर कांग्रेस कोई ठोस फैसला नहीं ले पा रही है।

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार में शुरू हुई उठापटक अभी तक जारी है। राज्‍य में पहला ऐसा मौका है जब एक माह बाद भी किसी मंत्री ने अपने विभाग की जिम्मेदारी न संभाली हो। पार्टी ठोस कार्रवाई न करके बचाव करती नजर आ रही है। 6 जून को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया था। इसके बाद सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के पास शिकायत की थी। राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता अहमद पटेल को जिम्मेदारी सौंपी थी कि वह इस मामले को हल करें।

शनिवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अहमद पटेल से मिले थे। कैप्टन के मुलाकात के चार दिन बाद ही स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा की अगुवाई में तीन मंत्री अहमद पटेल से मिले। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू भी इस बैठक में शामिल हुए थे।

महत्वपूर्ण यह रहा कि राहुल की ओर से अहमद पटेल को जिम्मेदारी सौंपने के बाद से ही स्थानीय निकाय विभाग खासा सक्रिय था। भले ही मुख्यमंत्री ने 13 मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया हो, लेकिन केवल सिद्धू ही ऐसे मंत्री थे, जिन पर नाकामी का आरोप लगा था। कैप्टन अमरिंदर ने सीधे-सीधे कहा था कि सिद्धू के विभाग की नाकामी की वजह से लोकसभा चुनाव में शहरी मतों में कांग्रेस को नुकसान हुआ। इस कारण सिद्धू ने अभी तक अपने नए विभाग की जिम्मेदारी नहीं संभाली है।

सिद्धू को बताया था हार का जिम्मेदार

ब्रह्म मोहिंद्रा अहमद पटेल से सिद्धू के खिलाफ अच्छा-खासा पुलिंदा लेकर मिलने गए थे। महत्वपूर्ण यह है कि लोकसभा चुनाव में मिशन 13 के न पूरा होने का जिम्मेदार भले ही सिद्धू को ठहराया गया हो, लेकिन पंजाब सरकार उनके खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाई है। कैप्टन ने भी सिद्धू पर ही ठीकरा फोड़ा था।

Previous Article

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के ...

Next Article

B’Day Special सौरव गांगुली: सबको पसंद थी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    पंचायत के हर खर्चे की जानकारी मोबाइल पर

    April 25, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    राफेल डील पर केंद्र सरकार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कोई संदेह नहीं

    December 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    Hyderabad Encounter पर बोले दिल्ली के CM; लोगों में था गुस्सा, इसलिए मनाया जा रहा है जश्न

    December 6, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    वैक्सीन बनाने के लिए और अधिक कंपनियों को लाइसेंस दिया जाए: नितिन गडकरी

    May 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    पीएम मोदी ने कहा- अफ्रीका के पूर्वी तटों पर प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग की जरूरत

    July 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    अब भारत में मिलेगा दुनिया भर में पॉपुलर कॉर्न चिप्स

    May 27, 2023
    By Anupam Savera

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस प्रत्याशियों को कमलनाथ की सलाह- जरा भी गड़बड़ दिखे तो विरोध दर्ज कराएं

  • देश

    “हम सुप्रीम कोर्ट में मुकदमे के लाइव प्रसारण की जांच कर रहे हैं, – सीजेआई एनवी रमना

  • मना॓रंजन

    बिहार के लालगंज में शुरू हुई फिल्‍म ‘एगो राधा, एगो मीरा’ की शूटिंग

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010