anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›महिलाऐं निखारती ब्यूटी पार्लर से अपना कैरियर,ज्योति शर्मा सैलून से हर महीने कर रही हजारों की कमाई

महिलाऐं निखारती ब्यूटी पार्लर से अपना कैरियर,ज्योति शर्मा सैलून से हर महीने कर रही हजारों की कमाई

By Anupam Savera
March 5, 2023
36
0
Share:

महिलाऐं निखारती ब्यूटी पार्लर से अपना कैरियर

                   ज्योति शर्मा सैलून से हर महीने कर रही हजारों की कमाई

             ज्योति शर्मा बनी महिलाओं के लिये प्रेरणा

 

NEWS Himachal

नाहन 04 मार्च, 2023

 
भौतिकतावाद के इस युग में महिलाएं महज हाउस वाईफ बनकर घर की चार दिवारी तक ही सीमितनहीं रहना चाहती, बल्कि जीवन में कामयाब बनने तथा आर्थिक संबल के लिये अलग-अलग क्षेत्रों मेंअपनी प्रतिभा को आजमा रही हैं। बेशक धन कमाने का कोई शॉर्ट-कट नहीं है, लेकिन हौंसला औरजज्बा हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है। कई कार्य ऐसे भी हैं जिनसे हम अपना शौक पूरा कर, घरके खर्च में पति का हाथ ही बंटा सकती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जब एक हाउस वाईफस्वरोजगार के उद्देश्य से कोई कार्य आरम्भ करती है तो उसकी पर्सनेलिटी में निखार भी आता है, समाजऔर परिवार में उसे इज्जत मिलती है और साथ ही वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनती है।
नाहन के समीप देवका पुड़ला पंचायत की देवका गांव की 37 वर्षीय ज्योति शर्मा के यह उदगार उनमहिलाओं को प्रेरित करने वाले हैं जो विशुद्ध रूप से हाउस वाईफ का जीवन जी रही हैं और आर्थिकतंगी के बावजूद अपने घर-संसार तक ही सीमित हैं।
ज्योति शर्मा के विचार, उनके उदगार ऐसी महिलाओं को भी प्रेरित करने वाले हैं जिनके परिवार कागुजारा पति की कमाई में बामुश्किल चलता है किन्तु वह चाहकर भी अपने परिवार की आय को बढ़ानेमें मदद नहीं कर पाती हैं। वजह यह है कि हर महिला के लिए घर के बाहर निकल कर नौकरी ढूंढनाइतना सरल भी नहीं है। यदि कोई नौकरी मिल भी जाए तो महिला को अपनी प्रकृति और शोक केविरूद्ध कार्य करना पड़ता है साथ ही पारिवारिक जिम्मेवारियों से भी समझौता भी करना पड़ता है।
ब्यूटीपार्लर को अपना कैरियर बनाने वाली ज्योति शर्मा कहती हैं कि शादी के बाद घर पर बैठने कीबजाये उन्होंने अपने पुराने शोक पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया। आज ब्यूटीपार्लर के काम से वहकरीब 20 से 30 हजार रुपये मासिक कमा रही है। इससे जहां उनके घर का गुजारा अच्छा चलता हैवहीं उनका ब्यूटिशियन बनने का शोक भी पूरा हो जाता है।
ज्योति ने वर्ष 2012 में ब्यूटीशियन का कार्य करना आरम्भ किया था। शुरूआत उन्होंने होम सर्विस केमाध्यम से की और धीरे-धीरे उनका यह शोक बड़ा होता गया और आज वह अपना पार्लर चलाती हैं।
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन शहर की एक तंग सी कुम्हार गली में ज्योति का अपना ‘‘वृंदा ब्यूटीपार्लर’’ चलता है। मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण कस्टमर को दुकान तक पहुंचने में दिक्कतें आतीहैं। खास तौर पर ब्राईड यानि किसी दुल्हन को जब तैयार करना हो तो शहर की तंग गली में गाड़ी लानेमें मुश्किलें आती है। इन सभी परिस्थितियों के बावजूद ज्योति अपने कार्य में काफी खुश है।
ज्योति का सपना है, उसका अपना ग्रेंड सैलून हो जहां पर अपना शौक भी पूरा करे और उसकीआमदनी में भी इजाफा हो। ज्योति चाहती है कि वह अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अपने पति को भी साथरखे। ज्योति कहती हैं कि हम दोनों पति-पत्नी ने निर्णय लिया कि जल्दी ही हमारे पति भी ब्यूटिशियनका कोर्स करेंगे ताकि जब हम नये प्रोजेक्ट में कार्य करें तो दोनों साथ मिलकर चल सकें। इस नयेसैलून को लगाने में करीब 10 लाख रुपये तक का खर्च आंका गया है। ज्योति कहती हैं कि वह अवश्यही इस टारगेट को पूरा कर लेंगी।
ज्योति का मानना है कि छोटी आयु में विवाह होने के कारण वह अपना शोक पूरा नहीं कर पाई किन्तुअब वह इस शोक को पूरा कर रही है। ब्यूटिशियन के इस कार्य में उन्हें उनके पति संजीव कुमार कापूरा सहयोग मिल रहा है। ज्योति ने अगस्त 2022 में यूको आरसेटी संस्थान से 30 दिन का निःशुल्कब्यूटिशियन का कोर्स किया है।
ज्योति का कहना है कि वर्तमान में कई लोग ब्यूटिशियन का कार्य कर रहे हैं किन्तु सभी लोग सहीप्रकार से प्रशिक्षित नहीं है। यह कार्य काफी संवेदनशील और रिस्की भी है। इसलिए ब्यूटीशियन केनाम पर हर किसी से कार्य करवाने से पहले जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि एक बार यदि हम गलत होगए तो कस्टमर यानि महिला अथवा पुरूष की त्वचा को भारी नुकसान हो सकता है।
ज्योति विभिन्न सामाजिक कार्यों विशेष कर महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान में अग्रणीभाग लेती है। वह कई स्वयं सहायता समूहों से भी जुड़ी हैं जो महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरितकरती है।
महिलाओं के लिए अपने संदेश में ज्योति कहती है कि काम करने की ईच्छा हो तो कुछ भीमुश्किल नहीं है, हाउस वाईफ को केवल घर की चार दिवारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

यूको आरसेटी संस्थान यानि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाहन की निदेशक अमिता शर्मा कहती हैं कि हम भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय की ओर से महिलाओं को आत्म निर्भर बनानेके लिए कई प्रकार के कोर्स चला रहे हैं जिसमें से ब्यूटीशियन भी एक कोर्स है। ज्योति ने हमारे संस्थान से ही ब्यूटिशियन का

Previous Article

सिरमौर में होली पर इस बार फिर ...

Next Article

केजरीवाल की सभा पर सीएम बघेल का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रवेश पत्र 2022 जारी, डाउनलोड लाइक

    February 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं शिमला , कल्याणी हेलिपैड पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया स्वागत

    April 18, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री सिंह और तोमर का स्वागत किया

    May 10, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    युवा महिलाओं की शादी की उम्र बढ़ाने से कुछ लोगों को दुख होता है, – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    December 22, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय शोध सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए

    January 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    2024 की गणतंत्र दिवस परेड में केवल महिलाएं शामिल होंगीं

    May 7, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    क्या आप जानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की लागत —–? श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट उम्मीदों को प्रकट करता है

  • देश

    आयुष्मान कार्ड’ मुफ्त में उपलब्ध, — केंद्र सरकार

  • खेल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010