anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›37वें नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी:मोदी बोले- भारत 2030 में यूथ ओलिंपिक्स और 2036 में ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए तैयार

37वें नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी:मोदी बोले- भारत 2030 में यूथ ओलिंपिक्स और 2036 में ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए तैयार

By anupamsavera.com
October 27, 2023
22
0
Share:

नेशनल गेम्स के 37वें सीजन की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है। नेशनल गेम्स की ऑफिशियल ओपनिंग सेरेमनी आज (26 अक्टूबर) गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई। पीएम नरेंद्र मोदी शाम करीब 6:45 बजे स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने कहा, देश 2030 में यूथ ओलिंपिक्स और 2036 में ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए तैयार है।

पीएम मोदी को नेशनल हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने नेशनल गेम्स की मशाल सौंपी। पीएम ने मशाल को स्टेज पर स्थापित करने के बाद दर्शकों को संबोधित किया।

ओलिंपिक्स की मेजबानी के लिए तैयार भारत
मोदी ने कहा , ‘भारत साल 2030 में यूथ ओलिंपिक्स और 2036 में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। गोवा में जो स्पोर्ट्स का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हुआ है, इससे नए खिलाड़ियों को तैयारी करने का मौका मिलेगा।’

मोदी बोले- भारत खेलों में नई ऊचाइयां छू रहा
पीएम मोदी ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘ये राष्ट्रीय खेल ऐसे समय पर हो रहे हैं जब भारत सफलता की नई ऊचाइयां छू रहा है। जो 70 साल में नहीं हुआ, वह इस बार हमने एशियाई खेलों में होते देखा। इस बार भारतीय एथलीट्स ने 100 से ज्यादा मेडल जीतकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

ये नेशनल गेम्स एक प्रकार से सभी नौजवान खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत लॉन्च पैड है। आपके सामने कितने अवसर हैं उनको ध्यान में रखते हुए पूरे दम-खम के साथ आपको श्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। वादा करो पुराने रिकॉर्ड तोड़ोगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

पीएम मोदी बोले, देश ने एशियन गेम्स में 100 मेडल जीतकर इतिहास रचा।

भारत की गली-गली में टैलेंट की कमी नहीं
पीएम ने कहा, ‘भारत की गली-गली, कोने-कोने में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। भारत ने अभाव में भी चैम्पियन पैदा किए हैं। मेरे साथ मंच पर मेरी बहन पीटी उषा बैठी हुई हैं। लेकिन एक कमी खलती थी कि इंटरनेशनल इवेंट की मेडल टैली में हम बहुत पीछे रह जाते थे। फिर इस पीड़ा को राष्ट्रीय संकल्प से दूर करने का हमने बीड़ा उठाया।’

सरकार ने स्पोर्ट्स के लिए खर्च बढ़ाया
पीएम बोले, ‘हम इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव लाए, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाए। हमने नए खिलाड़ियों को आर्थिक मदद देने वाली और ट्रेनिंग देने वाली योजनाओं पर काम किया। सामाजिक सोच को बदलने और उन रोड़ों को दूर करने का काम किया। सरकार ने टैलेंट की खोज से उन्हें ओलिंपिक पोडियम तक पहुंचाने का रोडमैप बनाया। इसका बदलाव हम पूरे देश में देख रहे हैं।

पुरानी सरकार में स्पोर्ट्स के बजट को लेकर भी संकोच का भाव रहता था। सोचा जाता था कि खेल तो खेल है इस पर क्या खर्च करना। हमने इसका खर्च बढ़ाया। इस साल स्पोर्ट्स पर खर्च 9 वर्ष पहले की तुलना में तीन गुना है।’

खेलो इंडिया के तहत 3000 युवाओं की ट्रेनिंग चल रही
मोदी ने कहा, ‘TOPS यानी टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम। इसके तहत देश के शीर्ष खिलाड़ियों को दुनिया की श्रेष्ठ ट्रेनिंग दी जाती है। खेलो इंडिया योजना के तहत हमारे 3000 युवाओं की ट्रेनिंग चल रही है। इसमें हर खिलाड़ी को प्रति वर्ष 6 लाख रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप दी जा रही है। इनमें से निकले करीब सवा सौ खिलाड़ियों ने एशियाड में हिस्सा लिया। जिन्होंने 36 मेडल जीते।’

पीएम ने रथ पर लगाया स्टेडियम का चक्कर
प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6:45 स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने रथ पर सवार होकर स्टेडियम का चक्कर लगाया। फिर वह स्टेज पर पहुंचे, जहां उन्हें गोवा की स्पेशल शॉल पहनाई गई।पीएम नरेंद्र मोदी ने रथ पर सवार होकर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का चक्कर लगाया।

लोक कलाकारों ने भी परफॉर्म किया
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने नेशनल गेम्स में पीएम का स्वागत किया। गोवा के लोक कलाकार और जिम्नास्टिक प्लेयर्स ने भी सेरेमनी में परफॉर्म किया।

सुखविंदर सिंह की परफॉर्मेंस से शुरू हुई सेरेमनी
नेशनल गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी गोवा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम 6:30 बजे शुरू हुई। सिंगर सुखविंदर सिंह ने सबसे पहले परफॉर्म किया। उन्होंने ‘जय हो’, ‘कर हर मैदान फतह’, ‘चक दे इंडिया’ और ‘छैया छैया’ जैसे फेमस गानों से सेरेमनी देखने आए दर्शकों को मोहित किया।

पहली बार गोवा कर रहा मेजबानी
नेशनल गेम्स गोवा के पांच शहरों (मापुसा, मडगांव, पणजी, पोंडा और वास्को) में आयोजित किए जा रहे हैं। गोवा पहली बार नेशनल गेम्स की मेजबानी कर रहा है। गोवा में गेम्स के 45 इवेंट्स होंगे, लेकिन साइकिलिंग और गोल्फ के मुकाबले दिल्ली में होंगे।

गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स ​​​​​​में कुल 47 इवेंट्स होंगे। इनमें 10,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। नेशनल गेम्स में भारत के विभिन्न राज्यों की टीमों के अलावा इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की स्पोर्ट्स टीम और सर्विसेज भी हिस्सा लेती हैं। सर्विसेज ने पिछले 4 नेशनल गेम्स में पहला स्थान हासिल किया है।

नेशनल गेम्स 2023 में कई नए खेलों जोड़ा गया है। इनमें बीच फुटबॉल, रोल बॉल, गोल्फ, सेपकटकरा, स्क्वे मार्शल आर्ट, कलियारापट्टू और पेंचक सिलाट शामिल हैं। वहीं, इस बार वॉलीबॉल को नेशनल गेम्स में जगह नहीं मिली हैं।

 

Previous Article

शिवराज ने कहा ये करोड़ों हिन्दुओं की ...

Next Article

हवाओं के रुख से MP में टेम्प्रेचर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    कर्नाटक: अमित शाह और राहुल गांधी के विमान की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, लोग हुए हैरान

    April 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    निर्वाचन के लिये शासकीय सेवकों की सूची जल्द अपडेट करने के निर्देश

    March 5, 2024
    By anupamsavera.com
  • देश

    IIT मद्रास देश में नंबर वन, NIRF रैंक जारी

    September 11, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    CM अरविंद केजरीवाल ने इशारों में पीएम मोदी पर बोला हमला

    January 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    एनसीपी की मीटिंग में शरद पवार का इस्तीफा नामंजूर

    May 5, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    जम्मू-कश्मीर पंचायती राज कानून को मंजूरी, 12 लाख टन सेब के खरीद पर भी मंत्रिमंडल की मुहर

    October 21, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    अमरीका के विदेश मंत्री की मांग, उत्तर कोरिया पर बनाए जाए दबाव

  • खेल

    CSK को 210 रन बनाने के बाद भी क्यों मिली हार, कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताया कारण

  • देश

    गुजरात: 74 नगरपालिका सीटों के लिए काउंटिंग जारी, बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010