anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›UP विधानसभा में विपक्ष ने उठाया मुद्दा, ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों का बंद करें राशन पानी

UP विधानसभा में विपक्ष ने उठाया मुद्दा, ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों का बंद करें राशन पानी

By anupamsavera.com
March 14, 2018
119
0
Share:

लखनऊः विधानसभा सत्र के दौरान मंगलवार को बजट पर चर्चा हुई। जिसको लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही नरेश अग्रवाल के बीजेपी में शामिल होने पर पर भी निशाना साधा। साथ ही विपक्ष ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर चिंता जताई। इतना ही नहीं ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों का राशन पानी व अन्य सुविधाएं बंद करने की मांग भी की।

जनसंख्या वृद्धि पर विपक्ष ने जताई चिंता
इस सत्र के दौरान जनसंख्या वृद्धि को लेकर विधानसभा में अमूमन सभी दलों की ओर से चिंता जताई गई। खासतौर से बसपा सदस्यों के तेवर देखने लायक थे। अपने अलग अंदाज से चर्चित हुए अनिल सिंह ने ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों का राशन पानी व अन्य सुविधाएं बंद करने की मांग भी की, तो सत्ता पक्ष ने मेजें थपथपा कर स्वागत किया। अनिल सिंह का कहना था कि आबादी की दिनोंदिन बढ़ रही रफ्तार को नहीं रोका गया तो सभी संसाधन कम पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे जितना इंतजाम कर लो बढ़ती जनसंख्या के आगे सब फेल है।

प्रदेश की आबादी 30 करोड़ से अधिक
उन्होंने दावा किया कि आज ईमानदारी से जनगणना करा दी जाए तो प्रदेश की आबादी 30 करोड़ से अधिक मिलेगी। अनिल सिंह के सुर में बसपा के असलम राइनी ने सुर मिलाया। उनका कहना था कि परिवार छोटा रखने के उपायों की समीक्षा हो। उन्होंने अपना अनुभव बताते हुए जर्मन की एक दवा भी सुझाई तो सदन में ठहाका गूंजा। माहौल अधिक बिगड़े इसलिए विधान सभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने हस्तक्षेप करते हुए चर्चा बंद कराई।

पुरुष नसबंदी पर उठाए जाए कदम
बसपा के रितेश पांडेय के सवाल पर परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बताया कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाती है। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी की भागीदारी मात्र एक प्रतिशत ही है। उन्होंने स्वीकारा कि नसबंदी लक्ष्य के निर्धारण की रोक से नसबंदी दर में कमी आ रही है। उन्होंने जन जागरूकता को प्रोत्साहित करने के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम्स की भागीदारी बढ़ाने की योजना के बारे में भी बताया। उन्होंने परिवार नियोजन का बोझा केवल महिलाओं पर डालने पर चिंता जताई।

15 मार्च की बैठक स्थगित
वहीं विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने बताया कि 15 मार्च को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी है, 15 मार्च को प्रस्तावित बजट 22 को होगी। 14 मार्च के बाद 22 मार्च को बैठक होगी। उधर नियम 301 में 15 के बजाए 20 सूचनाएं लेने की विधानसभा अध्यक्ष द्वारा घोषणा किए जाने का मेजें थपथपाकर स्वागत किया गया।

Previous Article

गुजरात विधानसभा में हंगामा, अनुशासनहीनता के आरोप ...

Next Article

गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव में जीत के बाद अखिलेश ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    शिवसेना ने सीएम पद के लिए अपनी विचारधारा से समझौता किया: नितिन गडकरी

    January 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    2020 का बड़ा कार्यक्रम – हाउडी मोदी – नमस्ते ट्रम्प – ताज महल का दौरा – दिल्ली में दंगे

    December 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    PM Kisan योजना के दो साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी- किसानों की आय दोगुना करने की हरसंभव कोशिश

    February 24, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    YSR कांग्रेस पार्टी आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनावों में ठोस जीत

    November 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    राज्यसभा टिकटों की मारामारी के बीच केजरीवाल का संदेश, पद के लालची पार्टी छोड़ें

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप विवरण

    April 21, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान इस महीने की 16 तारीख को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

  • विदेश

    नवाज ने जेआईटी जांच को किया खारिज

  • देश

    भले ही कोरोना टीका लगाया जाता है, सावधान रहें, —- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हरवर्धन

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010