anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›सांसदों के निलंबन पर बढ़ी तकरार, विपक्ष ने विरोध को धार देने का किया एलान, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार

सांसदों के निलंबन पर बढ़ी तकरार, विपक्ष ने विरोध को धार देने का किया एलान, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार

By anupamsavera.com
December 8, 2021
68
0
Share:

नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के 12 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर तकरार और बढ़ गई है। लिहाजा इसके चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार को भी बाधित रही। विपक्षी दलों ने एकजुट होकर निलंबन के खिलाफ लड़ाई को और धार देने की घोषणा की और बुधवार को संसद परिसर में बड़े विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। इसमें राज्यसभा के अलावा विपक्षी दलों के लोकसभा सदस्य भी शामिल होंगे। निलंबन को गैरकानूनी करार देते हुए विपक्ष का आरोप है कि सदन में विपक्षी दलों की आवाज बंद करने की कोशिश के तहत यह कदम उठाया गया है, इसलिए निलंबन वापस होने तक विपक्ष इसके खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगा। वहीं, सरकार ने एक बार फिर साफ किया कि विपक्षी सांसद माफी मांग लें तो वह उनका निलंबन वापस लेने को तैयार है।

राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर बाकी सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद के बाहर और भीतर आक्रामक तरीके से सांसदों के निलंबन का मुद्दा उठाकर विरोध का इजहार किया। सदन शुरू होते ही सभापति वेंकैया नायडू ने इस मुद्दे पर खड़गे के कार्यस्थगन प्रस्ताव के नोटिस को खारिज कर दिया। इसे लेकर हंगामा शुरू हुआ और सदन दो बजे तक के लिए स्थगित हो गया

दोबारा सदन शुरू हुआ तो स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच दो विधेयक पेश किए और बहस करके इन्हें पारित कराने की पेशकश की। लेकिन विपक्षी सदस्यों के भारी विरोध और शोर-शराबे के बीच सदन तीन बजे तक स्थगित होने के बाद फिर शुरू हुआ तो खड़गे ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई को गैरकानूनी ठहराते हुए कहा कि मानसून सत्र का अवसान होने के बाद निलंबन असंवैधानिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज को बंद करके संसद को तानाशाही तरीके से चलाना चाहती है, विपक्षी दल ऐसा नहीं होने देंगे। जब तक निलंबन वापस नहीं होगा, विपक्षी दल अपना विरोध जारी रखेंगे

सरकार की ओर से हस्तक्षेप करते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि हम शोर-शराबे में विधेयक पारित नहीं करना चाहते। हम भी चाहते हैं कि निलंबित सांसद सदन की कार्यवाही में शामिल हों। हम निलंबन खत्म करने के लिए तैयार हैं बशर्ते पिछले सत्र के दौरान सदन में अशोभनीय आचरण करने वाले विपक्षी सदस्य माफी मांगे। विपक्षी सदस्य जोशी के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और हंगामा जारी रहा। तब संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि विपक्ष का रवैया यही रहा तो शोर-शराबे में विधेयक पारित करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा। हंगामा बढ़ता देख उपसभापति ने सदन पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया।

Previous Article

किसानों और सांसदों के निलंबन पर सोनिया ...

Next Article

गोरखपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- लाल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

    August 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    130 KM प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की स्पीड,दिल्ली से पटना, कोलकाता, मुंबई की यात्रा होगी आसान

    July 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    महिलाओं को नया संदेश -आत्मनिर्भर व सशक्त व शिक्षित: रेणु रेलवे गार्ड बनकर दिखा रही हरी झंडी, ममता पायलट बन ...

    March 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    त्रिपुरा चुनाव: क्या भाजपा भेद पाएगी लेफ़्ट का किला?

    February 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    श्रीहरिकोटा में PSLV C50 उलटी गिनती —– आज निंगी में

    December 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    लोक सभा अध्यक्ष ने कहा “हमें भारतवंशियों पर गर्व है”

    January 12, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Indian Railways ने फिर कैंसिल की 297 ट्रेनें, सफर से पहले देखें यह लिस्ट

  • देश

    ‘तौकते’ तूफान से समुद्र में फंसा भारतीय जहाज डूबा, नौसेना ने 140 से ज्यादा लोगों को बचाया, राहत कार्य-जारी

  • मना॓रंजन

    सोनी राजदान ने बर्थडे के खास अवसर पर लिखी आलिया भट्ट के लिए कविता



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010