anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज तेल कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे PM मोदी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आज तेल कंपनियों के प्रमुखों से मिलेंगे PM मोदी

By anupamsavera.com
October 15, 2018
157
0
Share:

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेल एवं गैस क्षेत्र की वैश्विक और भारतीय कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मिलेंगे। बैठक में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से वृद्धि पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर विचार विमर्श करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीसरी सालाना बैठक में तेल एवं गैस खोज तथा उत्पादन क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने पर भी चर्चा होगी।

मोदी की इस बारे में पहली बैठक 5 जनवरी, 2016 को हुई थी जिसमें प्राकृतिक गैस कीमतों में सुधार के सुझाव दिए गए थे। इसके एक साल से कुछ अधिक समय बाद सरकार ने गहरे समुद्र जैसे कठिन क्षेत्रों जहां अभी उत्पादन शुरू नहीं हुआ है, के लिए प्राकृतिक गैस के लिए ऊंचे मूल्य की अनुमति दी गई थी।

अक्टूबर, 2017 में इसके पिछले संस्करण में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ओएनजीसी और आयल इंडिया के उत्पादक तेल एवं गैस क्षेत्रों में विदेशी और निजी कंपनियों को इक्विटी देने का सुझाव दिया गया था। लेकिन ओएनजीसी के कड़े विरोध के बाद इस योजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। प्रधानमंत्री ने 2015 में लक्ष्य रखा था कि भारत 2022 तक पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता 2014-15 की तुलना में 10 प्रतिशत कम कर 67 प्रतिशत पर लाएगा।

सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री के शामिल होने की उम्मीद
सूत्रों ने बताया कि सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद ए अल फलीह, बीपी के सीईओ बॉब डुडले, टोटल के प्रमुख पैट्रिक फॉयेन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और वेदांता के प्रमुख अनिल अग्रवाल के सोमवार की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के महासचिव मोहम्मद बारकिंदो और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। इनके अलावा बैठक में ओएनजीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर, आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह, गेल इंडिया के प्रमुख बी सी त्रिपाठी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के चेयरमैन मुकेश कुमार शरण, आयल इंडिया के चेयरमैन उत्पल बोरा और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के चेयरमैन डी राजकुमार भी भाग लेंगे।

Previous Article

संदेसरा का बैंक फ्रॉड: जांच के घेरे ...

Next Article

हिलेरी पति बिल क्लिंटन के बचाव में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    फिल्म ‘”व्हाई आई किल्ड गांधी”‘ की रिलीज बंद करो, – कांग्रेस पार्टी

    January 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    ‘पतंजलि’ की हुई जीत, कोरोनिल’ पर छिड़ी जंग में सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

    August 27, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    जनवरी, 26, 3,500 ट्रैक्टर के साथ रैली, —– किसान यूनियनें

    January 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    जंतर-मंतर पर रेसलर्स का धरना-सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    April 28, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    प्रसिद्ध बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी का निधन

    February 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    शाह का दावा- छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार

    October 5, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बताया छलनी में से महिलाओं को क्या दिखता है

  • विदेश

    पहले सुलेमानी अब अल-रिमी, जानिए- इन आतंकियों के मारे जाने का US चुनावी लिंक, ट्रंप को होगा फायदा

  • विदेश

    यूक्रेनी विमान काबुल में अपहृत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010