anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›लालकिले में राष्ट्रपति संग दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

लालकिले में राष्ट्रपति संग दशहरा मनाएंगे प्रधानमंत्री, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

By anupamsavera.com
October 19, 2018
131
0
Share:

नई दिल्ली । देश में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाए जाने के बाद शुक्रवार को विजयदशमी मनाई जाएगी। इस मौके पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन होगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के रामलीला मैदान में दशहरा मनाएंगे। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दिल्ली की ऐतिहासिक लवकुश रामलीला में शामिल होंगे।

बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व दशहरा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में ही मनाएंगे। वह लालकिला में आयोजित रामलीला में प्रतीकात्मक तीर छोड़कर रावण का वध करेंगे। यह तीसरा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विजय दशमी, राष्ट्रीय राजधानी में मनाएंगे। पिछले वर्ष व वर्ष 2014 में भी प्रधानमंत्री ने दशहरा दिल्ली में मनाया था।

इस बारे में लवकुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी रामलीला में प्रधानमंत्री की भी मौजूदगी होगी। विशिष्ट अतिथि विधि विधानपूर्वक राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की आरती उतारेंगे। इसके बाद आगे का कार्यक्रम शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि रावण, मेघनाथ व कुंभकरण का पुतला दहन शाम 6 बजे होगा। खास बात ये है कि जिस रामलीला के मंच पर प्रधामंत्री आएंगे उस पर उनके मंत्रीमंडल के दो सदस्यों डॉ. हर्षवर्धन व विजय सांपला ने रामलीला के पात्रों की भूमिका निभाई है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता व दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी इस मंच पर अभिनय किया है।

पिछले वर्ष भी प्रधानमंत्री ने दशहरा लालकिला में ही मनाया था। वह यहां आयोजित होने वाली श्री धार्मिक लीला में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडु के साथ शामिल हुए थे। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री ने लखनऊ के ऐशबाग की ऐतिहासिक रामलीला में दशहरा मानाया था।

श्री धार्मिक लीला में इस बार सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह शामिल होंगे। उनके साथ भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई भी होंगे। वहीं, नवश्री लीला में सोनिया गांधी व डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। लालकिला की तीनों रामलीलाओं के साथ ही दिल्ली की अन्य रामलीलाओं में आकर्षक रंगों से सजे विशालकाय पुतले खड़े कर दिए गए हैं। जिनकी ऊंचाई 70 से लेकर 100 फुट तक है। नवश्री में 7 बजे पुतला दहन होगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

शुक्रवार को दशहरे के मौके पर लाल किला मैदान में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत काफी संख्या में मंत्री, राजनेता, विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने लाल किला मैदान व आसपास सुरक्षा के पुख्ता बंदोबश्त किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से मेला परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान लाल किला आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। इसे देखते हुए आसपास मार्ग डायवर्जन लागू किया गया है। साथ ही यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।

Previous Article

खशोगी मर्डर केसः ट्रंप ने खशोगी पर ...

Next Article

ट्रंप ने मैक्सिको सीमा बंद करने की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    COVID-19 Mock Drill Live: देश में कोरोना के खिलाफ मेगा मॉक ड्रिल, अस्पतालों में तैयारियों का लिया जा रहा ...

    April 10, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है – कैसे करें रजिस्ट्रेशन..?

    January 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    राहुल गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का बवाल, भाजपा बोली- हिंसा की आड़ में भ्रष्टाचार छुपाने ...

    June 15, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    कर्जदार हिमाचल के लिए संजीवनी बनेगा सुखु सरकार का बजट: विपुल शर्मा

    March 17, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    Unlock 1.0: यूपी आज से अनलॉक, यहां जानें कहां होंगी बंदिशें और कौन सी सेवाएं सशर्त होंगी शुरू

    June 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    राष्ट्रपति भवन 6 फरवरी से खुलने वाला है ——- लोगों के जाने की अनुमति

    February 2, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    SBI डेबिट कार्ड के इन फायदों को जानते हैं आप

  • देश

    प्रख्यात इतिहासकार बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे का निधन

  • मना॓रंजन

    लॉकडाउन में फिटनेस फ्रीक ऋतिक रोशन रख रहे फास्ट, शेयर की फोटो

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010