anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›महाराष्ट्र में आज 41,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे PM मोदी

महाराष्ट्र में आज 41,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे PM मोदी

By anupamsavera.com
December 18, 2018
78
0
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र में करीब 41,000 करोड़ रुपये की आवासीय और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

पीएम मोदी मंगलवार सुबह मुंबई पहुंचेंगे और यहां एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और उसके बाद राजभवन में एक किताब ‘टाइमलेस लक्ष्मण’ का विमोचन करेंगे.

इसके बाद मोदी ठाणे जिले में ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच और दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ का शिलान्यास करेंगे.

इसके अलावा मोदी नवी मुंबई शहरी नियोजन प्राधिकरण और महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की आवासीय योजना का भी शुभारंभ करेंगे. इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18,000 करोड़ रुपये की लागत से 89,771 किफायती आवासों का निर्माण किया जाना है.

मंगलवार को PM मोदी पुणे भी जाएंगे. वहां वह हिंजेवाड़ी और शिवाजीनगर के बीच प्रस्तावित तीसरी मेट्रो लाइन का शिलान्यास करेंगे. इस योजना का क्रियान्वयन पुणे नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण नई मेट्रो नीति के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से कर रहा है.

ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो रेलमार्ग-पांच की अनुमानित लागत 8,416 करोड़ रुपये है. 24.9 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 17 स्टेशन होंगे. पूरी प्रणाली छह कोच की मेट्रो रेल के मुताबिक तैयार की जाएगी. 2021 तक इस मार्ग से 2.29 लाख लोगों के रोजाना सफर करने की उम्मीद है.

दहीसर-मीरा भयंदर मेट्रो रेलमार्ग-नौ 10.3 किलोमीटर लंबा होगा. इसमें आठ स्टेशन होंगे और इसकी अनुमानित लागत 6,607 करोड़ रुपये है. इस मार्ग के 2022 तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है. इन दोनों परियोजनाओं का निर्माण मुंबई नगर निगम क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण करेगा.

वहीं हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर के बीच की मेट्रो लाइन की लंबाई 23 किलोमीटर होगी और इसकी अनुमानित लागत 8,313 करोड़ रुपये है. मोदी मंगलवार रात को ही पुणे से दिल्ली वापस आ जाएंगे. PM मोदी के बाद बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह मुंबई जाएंगे.

Previous Article

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा ...

Next Article

अमेरिका के साथ पश्चिम एशिया में एक ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे कल आएंगे पीएम मोदी

    March 31, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    जिया-उल-हक शासन और आज की मोदी के नेतृत्व सरकार दोनों एक हैं, – पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती

    December 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    यूपी, उत्तराखंड, गोवा में मतदान समाप्त

    February 15, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    लोकसभा में पेश हुआ आर्थिक सर्वे, भारत की GDP 7- 7.5% रहने की उम्मीद

    January 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    हर साल 13 या 14 अप्रैल को ही क्यों मनाई जाती है बैसाखी

    April 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत-अमेरिका के बीच वीजा और दुर्लभ खनिजों को लेकर हुई चर्चा, आयात के नए नियमों का भी उठाया मुद्दा

    January 13, 2024
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    गुस्से में बौखलाए प्रतीक सजपाल ने करण को दी धमकी, ‘मैं यहां से आपका सिर फाड़कर जाऊंगा’

  • व्यवसाय

    Economic Survey 2019-20: आर्थिक समीक्षा क्या है, कितने हिस्सों में होता है पेश, जानें पूरा विवरण

  • मना॓रंजन

    इस तरह रणबीर कपूर को हमेशा अपने करीब रखती हैं आलिया भट्ट, ये रहा सबूत!

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010