anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देशब्रेकिंग न्यूज़
Home›देश›PM Modi :पीएम दिल्ली विवि के शताब्दी समारोह में बोले – डीयू आना मेरे लिए घर आने के जैसा

PM Modi :पीएम दिल्ली विवि के शताब्दी समारोह में बोले – डीयू आना मेरे लिए घर आने के जैसा

By anupamsavera.com
June 30, 2023
56
0
Share:

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आज शामिल हुए। विश्वविद्यालय में समारोह से संबंधित पोस्टरों को जगह-जगह लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पीएम मोदी मेट्रो से यात्रा कर डीयू पहुंचे हैं।

पीएम मोदी ने डीयू को तीन भवनों की सौगात दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्विद्यालय को तीन भवनों की सौगात दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि डीयू आना मेरे लिए घर आने जैसा है। डीयू हर महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी रहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल हुए।

काले कपड़े पहनने पर रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान छात्र और शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर रोक लगाई गई है।

छात्रों के पोस्टर किए गए हैं प्रदर्शित
समारोह में छात्रों की ओर से बनाए गए पोस्टरों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें साल भर का लेखा-जोख देखने को मिल रहा है। किसी तरह डीयू ने 100 वर्ष की यात्रा की वह भी दिखाने की कोशिश की है। वहीं, डीयू को प्राप्त हुई उपलब्धि की भी इसमें झलक देखने को मिलती है। बारिश के मौसम को देखते हुए ठोस प्रबंध किए गए हैं।

पीएम मोदी विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से निकले बाहर
पीएम मोदी की मेट्रो यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से एंट्री और एग्जिट बंद कर दिया गया है। करीब 11 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन से पीएम मोदी बाहर निकले।

मेट्रो स्टेशन के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने को लेकर मेट्रो से लेकर विवि. तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मेट्रो स्टेशन के अंदर व बाहर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह पूछताछ की जा रही है। बिना पहचान पत्र के किसी को विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है।

मेट्रो में पीएम ने लोगों से की बात
दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो में लोगों से बातचीत की। इस दौरान सभी यात्री अपने बीच प्रधानमंत्री को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

सीसीटीवी से लेकर पुलिस फोर्स तक तैनात
समारोह में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस फोर्स के साथ अन्य सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। इसमें सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है।

समारोह में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
विश्वविद्यालय के खेल परिसर को सजाया गया है। इसमें जगह-जगह पौधारोपण किया गया है। समारोह के लिए भव्य स्टेज बनाया गया है। जहां से मोदी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

पीएम के साथ ये विशिष्ट अतिथि भी समारोह में होंगे शामिल
पीएम मोदी के साथ समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। वहीं, समारोह की अध्यक्षता डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह करेंगे।

एक लोगो बुक और तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे पीएम
पीएम मोदी इस दौरान एक लोगो बुक सहित तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे। जिसमें विभिन्न कॉलेजों और उनके आदर्श वाक्य के लोगो होंगे।

तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें पीएम
समारोह में हिस्सा लेने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी डीयू में तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें। भवन प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं। तीनों भवन अगले दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे।

Previous Article

MP: वीर सावरकर पर क्या बोले सीएम ...

Next Article

PM Modi :पीएम दिल्ली विवि के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    MP Politics: सीएम के दिल्ली दौरे पर टिकी नजरें, MP भाजपा में बदलाव की सुगबुगाहट के बीच एकजुटता दिखाने पर ...

    May 26, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    लाल निशान में खुला शेयर बाजार

    May 24, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    प्रधानमंत्री मुमताज नगर की कुमकुम से कल करेंगे वर्चुअल संवाद

    January 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जारी की लगभग 160 करोड़ रूपए की राहत राशि, फसल बीमा योजना ...

    April 29, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    NCP चीफ शरद पवार को दिल्ली में थप्पड़ मारने वाला आरोपित 8 साल बाद गिरफ्तार

    November 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    हिंदी को राजभाषा घोषित हुए ठीक 72 साल हो गए हैं

    September 15, 2021
    By anupamsavera.com

  • देश

    अमित शाह का कर्नाटक दौरा, बोले- हर क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो भारत

  • व्यवसाय

    सोना खरीदने का सबसे सुनहरा अवसर, आज आ गई भारी गिरावट

  • देश

    देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट के रूप में कश्मीर की लड़की का रिकॉर्ड



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010