anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›उत्तराखंड सुरंग हादसा: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल निकाले गए श्रमिकों से फोन पर की बात

उत्तराखंड सुरंग हादसा: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल निकाले गए श्रमिकों से फोन पर की बात

By anupamsavera.com
November 29, 2023
33
0
Share:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बाहर निकाले गए श्रमिकों से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली और इनका हौसला भी बढ़ाया। इससे पहले प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर श्रमिकों को सुरंग से निकाले जाने के बाद उनके लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से जाना कि सुरंग से निकालने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य देखभाल, घर छोड़ने व परिजनों आदि के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि सभी श्रमिकों को सुरंग से निकालने के बाद सीधे चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी जरूरी स्वास्थ्य जांच आदि की जाएंगी। साथ ही अवगत कराया कि श्रमिकों के परिजनों को भी फिलहाल चिन्यालीसौड़ ले जाया गया जहां से उनकी सुविधा के अनुसार राज्य सरकार उनको घर छोड़ने की पूरी व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन के चलते ही यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक सफल हो सका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तमाम एजेंसियों व राज्य सरकार के समन्वय से हम 41 श्रमिकों को सकुशल सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों के सकुशल बाहर आने और रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता को हर किसी को भावुक कर देने वाला पल बताते हुए इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बचाव अभियान से जुड़े लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।

Previous Article

जनवरी-2024 से महंगी होंगी मारुति, ऑडी और ...

Next Article

भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक साल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    गुलाब तूफान के प्रभाव के कारण तेलंगाना में सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में आज छुट्टी है।

    September 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति, पूर्वोत्तर राज्यों और विकास मंत्री के रूप में पदभार संभाला है।

    July 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    बजट सत्र: संवेदनशील पदों पर लंबे समय तक एक ही अधिकारी या कर्मचारी को तैनाती नहीं दी जाएगी

    March 29, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    जम्मू-कश्मीर में सीमा पर छह पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

    July 9, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    ABP-CSDS सर्वे: 2019 में फिर बनेगी मोदी सरकार, महागठबंधन को भी बढ़त का अनुमान

    May 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    हमारी सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार मुक्त राज्य है – मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

    March 22, 2022
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    इसलिए अपनी डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ का रीमेक बनाना चाहते हैं: अजय देवगन!

  • खेल

    World Cup 2019: ‘बेस्ट कैप्टन’ के टैग के साथ उतरेंगे विराट, कोई नहीं है टक्कर में

  • देश

    कोरोना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010