anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›गोरखपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- लाल टोपी वाले उत्तर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी यानी रेड अलर्ट

गोरखपुर में पीएम नरेन्द्र मोदी बोले- लाल टोपी वाले उत्तर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी यानी रेड अलर्ट

By anupamsavera.com
December 8, 2021
55
0
Share:

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखपुर को मंगलवार को बड़े तोहफे देने के साथ ही उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि लाल टोपी वाले उत्तर प्रदेश के लिए खतरे की घंटी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाल टोपी वालों को सिर्फ लालबत्ती चाहिए। लाल टोपी वालों को जेल से आतंकवादियों को छुड़ाने के लिए और घोटालों और अपनी जेब भरने के लिए सरकार बनानी है। पीएम मोदी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लाल टोपी पहनने वालों को आतंकियों पर मेहरबानी दिखाने और आतंकियों को छुड़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में सरकार बनानी है। लाल टोपी वाले यूपी के लिए रेड अलर्ट यानी खतरे की घंटी हैं। यह लोग यूपी के लिए रेड अलर्ट हैं। लाल टोपी वालों को सिर्फ सत्ता और लाल बत्ती से मतलब है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा उत्तर प्रदेश भली-भांति जानता है कि लाल टोपी वालों के किसी के दुख-तकलीफों से लेना-देना नहीं। उन्हें अपनी तिजोरी तिजोरी भरने के लिए उत्तर प्रदेश की सत्ता चाहिए।

पीएम मोदी ने ने कहा कि पहले की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर यूपी का नाम बदनाम कर दिया था। आज माफिया जेल में हैं और निवेशक दिल खोल कर यूपी में निवेश कर रहे हैं। यही डबल इंजन का डबल विकास है। इसी कारण डबल इंजन की सरकार पर उत्तर प्रदेश को विश्वास है।

डबल इंजन की सरकार होती है, तो तेजी से काम भी होता

प्रधानमंत्री ने कहा कि साथियों गोरखपुर में खाद कारखाना तथा एम्स का शुरू होना कई संदेश दे रहा है। जब भी डबल इंजन की सरकार होती है, तो तेजी से काम भी होता है। जब कहीं नेक नीयत से काम होता है, तो आपदाएं भी अवरोध नहीं बन पाती। जब गरीब , शोषित और वंचित की चिंता करने वाली सरकार होती है, तो परिणाम दिखता है। आज का यह यह कार्यक्रम इसका सबूत है कि नया भारत जब ठान लेता है, तो इसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

हमने देश में यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका

पीएम मोदी ने कहा कि हमने देश में यूरिया का गलत इस्तेमाल रोका। इसकी शत प्रतिशत नीम कोटिंग की। हमने यूरिया के उत्पादन को बढ़ाने का काम किया। देश में बंद पड़े कारखानों को खोलने के लिए ताकत लगाई। इसी के तहत चार बड़े खाद कारखाने हमने चुने है। आज एक की शुरुआत हो गई है, बाकी भी आने वाले अगले वर्षों में शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां यूरिया 60-65 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं भारत में यूरिया को सस्ता बेचा जा रहा है। इसी तरह खाद्य तेल को खरीदने के लिए भारत करोड़ों रुपये विदेश भेजता है। कच्चे तेल पर भी भारत पांच से सात करोड़ रुपये खर्च करता है। इसे भी एथेनॉल और बायोफ्यूल पर बल देकर हम कम करने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश में बायोफ्यूल बनाने के लिए अनेक फैक्ट्रियों में काम चल रहा है।

गन्ना किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाया

प्रधानमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाया गया है। जितना भुगतान पिछलेे दस वर्ष में हुआ, उतना भुगतान योगी आदित्यनाथ सरकार ने सिर्फ चार से पांच साल में कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी जी ने 6 एम्स पारित किए। पिछलेे कुछ वर्ष से देशभर में 16 एम्स चलाने पर काम चल रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज हो। मुझे खुशी है कि यहां तमाम जिलों मेंं मेडिकल कॉलेज बनने का काम चल रहा है। हाल ही में मैंने नौ मेडिकल कालेजों का लोकार्पण भी एक साथ किया था। इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश आज 17 करोड़ वैक्सीन की डोज पर पहुंच रहा है। हमारे लिए जनता का स्वास्थ्य सर्वोपरि है।

Previous Article

सांसदों के निलंबन पर बढ़ी तकरार, विपक्ष ...

Next Article

कैप्टन की पार्टी का भाजपा से गठबंधन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    योगी सरकार का निर्देश: UP विधानसभा समेत सरकारी दफ्तरों में लगेगी अंबेडकर की फोटो

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • देश

    सड़क परियोजनाओं के लिए पूंजी बाजार तलाश रही है सरकार : गडकरी

    July 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    नेहरू पर दिए गए पीएम मोदी के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा- सबके अपने-अपने विचार हैं

    February 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    अमित शाह का कर्नाटक दौरा, बोले- हर क्षेत्र में दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर हो भारत

    May 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    अयोध्या मामले पर फैसले से पहले कांग्रेस करने जा रही अहम बैठक, बनेगी खास रणनीति

    November 7, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    मोदी सरकार ने तीन तलाक बिल में किया संशोेधन, अब मजिस्ट्रेट दे सकेंगे जमानत

    August 9, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    जिनपिंग का सुझाव है कि विश्व शांति में एक संयुक्त योगदान होना चाहिए

  • देश

    उपराष्ट्रपति ने भी मंगाई थी वजन कम करने की दवा, हो गए ठगी का शिकार

  • विदेश

    भारत के साथ अमेरिका को व्यापार बढ़ाने के लिए दूर करनी होंगी ये बाधाएं, जानें क्या है यूएसआईएसपीएफ का सुझाव



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010