anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा विजय संकल्प सभा आज

पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा विजय संकल्प सभा आज

By anupamsavera.com
May 9, 2019
156
0
Share:

जौनपुर । लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण के मतदान में भाजपा का प्रयास 14 सीट पर कब्जा करने का है। भाजपा के सुपर स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल में दो तथा आजमगढ़ में भाजपा विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद जौनपुर पहुंचे हैं।

इमरती तथा लंबी मूली व लौकी के लिए विख्यात जौनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा शहर के करीब सात किलोमीटर दूर कद्दूपुर में होगी। इस सभा से मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी को भी लाभ मिलेगा। दोनों लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है।

भाजपा ने जौनपुर से सांसद डॉ. केपी सिंह पर ही भरोसा जताया है। गठबंधन ने यहां पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बसपा के श्याम सिंह यादव को उतारा है तो कांग्रेस से देवव्रत मिश्रा ताल ठोंक रहे है। जौनपुर के ही मछलीशहर सुरक्षित सीट से भाजपा ने बसपा से आए बीपी सरोज को प्रत्याशी बनाया है। यहां से भाजपा के सांसद रहे राम चरित्र निषाद अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं जबकि गठबंधन से यहां से बसपा के त्रिभुवन राम को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सीट अपने सहयोग दल जन अधिकार पार्टी को दी है। जिसके प्रत्याशी अमरनाथ पासवान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को करीब पांच बजे जौनपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ ही रूट डायवर्ट किए गए हैं। छह आइपीएस सहित करीब दो हजार पुलिस अधिकारी व जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा स्पेशल कमांडोज ने भी आकर मोर्चा संभाल लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) डा. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रैली में सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए हैं। छह आइपीएस, आठ एएसपी, 30 पुलिस उपाधीक्षक, 50 इंस्पेक्टर, आठ थानाध्यक्ष, 250 उप निरीक्षक और करीब 1500 सिपाही चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। रैली स्थल के प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार से गुजरने वालों की कड़ी निगरानी की जाएगी। स्पेशल कमांडो दस्ता भी आकर डेरा डाल चुका है।

जौनपुर में दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक भारी वाहनों को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि इस दायरे में सामान्य वाहनों को नहीं लाया गया है। आजमगढ़ की तरफ से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों जिवली तिराहा से देवगांव होते हुए जाएंगे। मडिय़ाहूं कस्बे से शहर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को डायवर्ट कर मछलीशहर से होते हुए प्रयागराज भेजा जाएगा। साथ ही वाराणसी जाने के लिए नेवढिय़ा जलालपुर रास्ते का इस्तेमाल किया जाएगा। मछलीशहर तिराहा से बड़े वाहन मडिय़ाहूं से जलालपुर की तरफ से वाराणसी भेजे जाएंगे।

जौनपुर में पीएम मोदी की पांचवीं सभा

लोकसभा चुनाव के सियासी रण में बाजी जीतने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुद्दूपुर गांव में गरजेंगे। पीएम मोदी की जिले में अब तक की यह पांचवीं जनसभा होगी। 2007 के विधानसभा चुनाव में गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में उनकी पहली चुनावी सभा जलालपुर में, दूसरी 2012 में विधानसभा चुनाव में खुटहन हुई थी। प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रुप में तीसरी सभा व प्रधानमंत्री के रुप में चौथी सभा 2017 के विधानसभा चुनाव में टीडी कालेज के मैदान में सभा को संबोधित कर चुके हैं।

Previous Article

MP: शिवराज ने कर्जमाफी पर उठाए सवाल, ...

Next Article

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका संग भारत ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    जम्मू-कश्मीर: सेना के कैंप पर जैश के आतंकियों का हमला, आर्मी चीफ ने रक्षा मंत्री को दी जानकारी

    February 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    “भारत में डल झील पूरी तरह से जमी हुई है ..

    January 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    सर्वे: नीतीश के साथ के बावजूद नहीं बढ़ेंगी एनडीए की सीटें, अकेले दम भी मजबूत होगी कांग्रेस

    January 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    बंगाल में चुनाव से पहले हिंसा

    June 14, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    अब सरकारी विभाग कागज के बजाय डिजिटल माध्यम से कैलेंडर, डायरियां प्रकाशित करेंगे

    September 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    भारत-चीन सीमा पर हिंसक झड़प में अफसर सहित तीन भारतीय सैनिक शहीद

    June 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    हम सऊदी अरब के इतिहास को बदलने के लिए नए विचार लेकर आ रहे हैं —सड़कों और कारों के बिना “NEOM” शहर का निर्माण — सऊदी प्रिंस

  • मना॓रंजन

    आलिया भट्ट ने ‘आरआरआर’ के बाद अब राजामौली के दूसरे प्रोजेक्ट के लिए मिलाया हाथ?

  • विदेश

    कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नवीनतम मानक नियम, —- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010