anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›शब्दों में नहीं कर सकता बयां, PM मोदी ने बताया INS विक्रांत पर सवार होने का अनुभव; शेयर किया वीडियो

शब्दों में नहीं कर सकता बयां, PM मोदी ने बताया INS विक्रांत पर सवार होने का अनुभव; शेयर किया वीडियो

By anupamsavera.com
September 3, 2022
55
0
Share:

INS विक्रांत को नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है। विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ का जलावतरण किया। इसे लेकर उन्होंने आज आईएनएस विक्रांत को नौसेना में शामिल किए जाने के समारोह की झलकियों का एक वीडियो शेयर किया। पीएम मोदी ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन! जब मैं कल आईएनएस विक्रांत पर सवार था तो उस गर्व की भावना को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।’
INS विक्रांत को नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने के मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ‘विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है। विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है। यह 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अगर लक्ष्य दुरन्त हैं, यात्राएं दिगंत हैं, समंदर और चुनौतियां अनंत हैं तो भारत का उत्तर है विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत। आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत।’
प्रोजेक्ट पर काम करने वालों की प्रशंसा
मोदी ने नौसेना, कोचीन शिपयार्ड के इंजीनियरों, वैज्ञानिकों और विशेष रूप से परियोजना पर काम करने वाले श्रमिकों के योगदान को स्वीकार किया और उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ओणम का सुखद और शुभ अवसर खुशी में इजाफा कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने इस समुद्री सामर्थ्य के दम पर ऐसी नौसेना का निर्माण किया, जो दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी। जब अंग्रेज भारत आए, तो वे भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे। इसलिए उन्होंने भारत के समुद्री सामर्थ्य की कमर तोड़ने का फैसला लिया। इतिहास गवाह है कि कैसे उस समय ब्रिटिश संसद में कानून बनाकर भारतीय जहाजों और व्यापारियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए थे।’
INS विक्रांत की खासियतें
मालूम हो कि दो फुटबॉल मैदानों के आकार के बराबर एक फ्लाइट डेक, 18 मंजिल की ऊंचाई, एक दिन में 16,000 चपाती बना सकने वाले रसोई के उपकरण, समुद्र में हर पल नजर रखने वाली प्रणाली, 2,500 किलोमीटर लंबी केबल जैसी विशेषताएं भारत के स्वदेश निर्मित पहले विमानवाहक पोत ‘आईएनएस’ विक्रांत को खास बनाती हैं। इस 45,000 टन वजनी युद्धपोत को जब भारतीय नौसेना में शामिल किया गया तो इसके फ्लाइट डेक पर एक उन्नत हल्का हेलीकॉप्टर (एएलएच), एक कामोव-31 और एक मिग-29के खड़ा था।

Previous Article

देख लीजिए अरविंद केजरीवाल, हिमंत बिस्वा सरमा ...

Next Article

दिल्ली पुलिस को चाहिए कुछ और सवालों ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    केंद्र सरकार ने कहा है कि वह देशद्रोह कानून की समीक्षा करेगी।

    May 11, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    उत्तर प्रदेश में सीआईएसएफ बस दुर्घटना में विशाखापत्तनम के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

    March 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    देश में मार्च से मई तक उच्च तापमान, —– I M D(. India Meteorological Department) रिपोर्ट

    March 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

    May 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    ‘भारत को कुपोषण जैसे मुद्दों का करना होगा समाधान’, रघुराम राजन बोले- विकसित देश बनने के लिए जरूरी है ये ...

    December 18, 2023
    By anupamsavera.com
  • देश

    नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड नई दिल्ली के लिए हुए रवाना मुख्यमंत्री चौहान ने दी भावभीनी विदाई

    June 3, 2023
    By Anupam Savera

  • देश

    Babri Masjid Demolition Verdict: ढांचा विध्वंस मामले में आज फैसल सभी आरोपी बरी

  • मना॓रंजन

    पक्की हो गई तारीख, दिसंबर तक होगी दीपिका-रणवीर की शादी

  • देश

    आज इलाहाबाद पहुंचेंगे अमित शाह, कुंभ के सफल आयोजन के लिए करेंगे पूजा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010