anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›लंदन में मीट परोसने वाले रेस्टोरेंट में हंगामा:स्टाफ ने एनिमल लवर्स को उठाकर बाहर फेंका,

लंदन में मीट परोसने वाले रेस्टोरेंट में हंगामा:स्टाफ ने एनिमल लवर्स को उठाकर बाहर फेंका,

By anupamsavera.com
December 4, 2022
56
0
Share:

लंदन के एक रेस्टोरेंट में कुछ एनिमल लवर्स घुस गए और हंगामा करने लगे। जिसके बाद रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें उठाकर बाहर निकाल दिया। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने लंदन के नाइट्सब्रिज के नुसर-एट (Nusr-Et) रेस्टोरेंट में घुसकर प्रदर्शन किया।

तुर्की के मशहूर शेफ नुसरत गोकसे (Nusret Gokce) लग्जरी रेस्टोरेंट Nusr-Et के मालिक हैं। यहां एनिमल एंड क्लाइमेट जस्टिस ग्रुप ‘एनिमल रिबेलियन’ के मेंबर्स ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद रेस्टोरेंट स्टाफ ने उन्हें बाहर निकाल दिया। ग्रुप ने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें स्टाफ को प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

ग्रुप का कहना है कि जानवरों को मारकर खाना सही नहीं है। इससे पूरे एन्वायर्नमेंट को खतरा है। हमें ऐसा होने से रोकना होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 प्रदर्शनकारी रिजर्वड टेबल पर बैठ गए। उनके हाथ में एनिमल और क्लाइमेट अवेयरनेस से जुड़े नोट थे।
रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने का विरोध कर रहे थे
‘एनिमल रिबेलियन’ के मेंबर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- हमारे मेंबर्स को लंदन के नुसर-एट (Nusr-Et) रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया गया। ये रेस्टोरेंट मीट और नॉन-वेज डिश के लिए फेमेस है। लोगों को इस तरह का खाना परोसा जाना ऐनिमल एक्सप्लॉयटेशन है। ये पर्यावरण के लिए भी खतरा है। ये सस्टेनेबल फूड सिस्टम नहीं है।

लग्जरी डायनिंग का भी विरोध
एक अन्य पोस्ट में ग्रुप ने लिखा- हमारे मेबर्स शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। क्योंकि लग्जरी डायनिंग समाज की असमानता को दर्शाता है। ब्रिटेन में महंगाई बढ़ रही है। यहां क्लाइमेट और इकोलॉजिकल क्राइसेस हैं। बावजूद इसके अमीर लोग लग्जरी डायनिंग में पैसे खर्च कर रहे हैं।

तुर्की के मशहूर शेफ नुसरत गोकसे की लोगों के बीच लोकप्रियता ‘सॉल्ट बे’ के नाम से है।
क्लाइमेट एक्टिविस्ट्स ने 900 कारों के टायर पंचर किए
दुनिया के 8 देशों में ‘द टायर एक्सटिंग्विशर’ नाम के क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रुप ने अनोखा प्रदर्शन किया। एक्टिविस्ट ने करीब 900 कारों के टायर पंचर कर दिए।

एक्टिविस्ट बोले- कारें क्लाइमेट डिजास्टर हैं
एक्टिविस्ट्स का कहना है कि शहरों में कारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते कार्बन एमिशन बढ़ रहा है, जो क्लाइमेट के लिए खतरा है। कारें क्लाइमेट डिजास्टर हैं। इनसे सबसे ज्यादा एयर पॉल्यूशन होता है, जो लोगों की सेहत और पर्यावरण के लिए खतरा है।

रनवे पर बैठ गए थे एक्टिविस्ट

एयरपोर्ट पर प्रदर्शन करने के लिए घुसे इन लोगों की मांग थी की ट्रैवल करने के लिए हवाई जहाजों का इस्तेमाल बंद हो।
जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग एयरपोर्ट पर कुछ क्लाइमेट एक्टिविस्ट एयरपोर्ट के रनवे पर बैठ गए थे। उन्होंने हवाई जहाजों के लिए बने ट्रैक पर साइकिल चलाई और वहां बैठ गए। इन प्रदर्शनकारियों में 70 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल थे।

600 करोड़ की पेंटिंग पर फेंका था टमैटो सूप
यूरोप क्लाइमेट चेंज की मार झेल रहा है। इसके चलते वहां लगातार लोग तरह-तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं। जर्मनी से पहले लंदन में प्रदर्शन हुआ था। यहां नेशनल गैलरी में दो प्रदर्शनकारियों ने विन्सेंट वैन गॉग की पेंटिंग पर टमैटो सूप फेंक दिया था। सनफ्लावर नाम की इस पेंटिंग की कीमत 600 करोड़ रुपए थी।

ऑयल पेंटिंग्स के खिलाफ प्रदर्शन में लंदन में प्रदर्शनकारियों ने विन्सेंट वैन गॉग की पेंटिंग पर टमैटो सूप फेंक दिया था।
क्लाइमेट चेंज से परेशान दुनिया
2022 में इंग्लैंड और पूरे यूरोप में लोग गर्मी से बेहाल रहे। पाकिस्तान में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। भारत में पहले हीटवेव से फसलों को नुकसान हुआ। अमेरिका में भी भीषण गर्मी से जंगलों में आग लगी गई, दूसरी तरफ बारिश से बाढ़ आ गई। माना जा रहा है इस सबके पीछे जलवायु परिवर्तन है।

Previous Article

सड़क पर दिखा हाई वोल्टेज ड्रामा:मॉर्गन स्टेनली ...

Next Article

जावेद अख्तर की जिंदगी का ‘जादूनामा’ लॉन्च:इसमें ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    फिर PM मोदी संग मीटिंग में शामिल नहीं होंगे CM नीतीश, मची सियासी हलचल

    August 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    देश में आज धार्मिक स्वतन्त्रता की तिथि, ७३ वर्षों बाद सबसे बड़ा दिवस

    August 5, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    योग ऐसे समय में हमारे लिए आशा की किरण है जब कोरोना वायरस फैल रहा है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    June 23, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    कोरोना ने पुष्टि की बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के सकारात्मक

    June 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में नई शिक्षा नीति पर लगी मुहर

    July 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • देश

    मैं प्रधानमंत्री बनकर नहीं आया.. मैं आपके परिवार के सदस्य के रूप में आया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    November 6, 2021
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    बढ़ी हुई कीमतों का ईंधन की बिक्री पर दिखा असर, अप्रैल में LGP की खपत घटी

  • मध्यप्रदेश

    भारत को समग्र विकास के उत्कर्ष तक ले जाएँ : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

  • विदेश

    चीन आधुनिक रॉकेट लांचर को भारतीय सीमाओं तक ले जा रहा है



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010