anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी का ट्वीट, दूसरों की मदद बाद में पहले भारतीयों के जीवन की रक्षा जरूरी

ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी का ट्वीट, दूसरों की मदद बाद में पहले भारतीयों के जीवन की रक्षा जरूरी

By anupamsavera.com
April 7, 2020
68
0
Share:

नई दिल्ली। मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की मांग तेजी से बढ़ती जा रही। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर भारत उसे आपूर्ति नहीं करेगा तो अमेरिका बदले की कार्रवाई कर सकता है। अब डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि भारत को कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में सभी देशों की मदद करनी चाहिए, लेकिन पहले भारतीय लोगों को जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘मित्रों में प्रतिशोध की भावना? भारत को सभी देशों की सहायता के लिए तैयार रहना चाहिए, लेकिन सबसे पहले जान बचाने की सभी दवाइयां और उपकरण अपने देश के कोने-कोने तक पहुंचना अनिवार्य है।

दरअसल राहुल गांधी की प्रतिक्रिया तब आई जब विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया कि महामारी से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तौर पर भारत पड़ोसी देशों सहित कई देशों में मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (एचसीक्यू) का निर्यात करने जा रहा है।

बता दें कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन एक पुरानी और सस्ती दवा है जिसका उपयोग मलेरिया के इलाज के लिए किया जाता है। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक टेलीफोन पर बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस संक्रमित लोगों के इलाज के लिए अमेरिका में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की मांग की थी।

ट्रंप की भारत को धमकी

सोमवार को ट्रंप ने भारत को चेतावनी दी कि अगर वह अपने व्यक्तिगत अनुरोध के बावजूद हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन का निर्यात नहीं करता है तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई कर सकता है। बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने एक ट्वीट में कहा कि शर्तों के साथ दोस्ती नहीं हो सकती है। पीएम मोदी को सबसे पहले हमारे नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देना चाहिए।

पीएम पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा कि नमस्ते ट्रम्प के लिए पूरा एक महीना और 100 करोड़ रुपये बर्बाद करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने अब आत्मसमर्पण कर दिया है और दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है। यह पूरे देश के लिए शर्मनाक है कि अगर भारत सरकार द्वारा दवाओं की आपूर्ति की अनुमति नहीं देने पर डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिशोध की धमकी दी है।

भारत ने लगाया था प्रतिबंध

पिछले शनिवार को ही भारत ने कोरोना वायरस में कारगर समझी जाने वाली इस दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन के निर्यात को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया था। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों का इलाज करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए दवा को संभावित एंटी-वायरल एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। भारत को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति के लिए पड़ोसी देश श्रीलंका और नेपाल सहित कई अन्य देशों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं।

Previous Article

कोविड-19 के लिये मलेरिया रोधी दवा के ...

Next Article

Coronavirus in Vidisha : सिरोंज और गंज ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    झारखंड न्यायाधीश उत्तम आनंद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की सनसनीखेज टिप्पणी

    August 7, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन (HHF) हैदराबाद सिटी पुलिस के लिए फिटनेस प्रोग्राम

    March 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    टाइम की सबसे असरदार 100 शख्सियतों की लिस्ट: मोदी लगातार चौथे साल दावेदार

    March 29, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    12 साल बाद फिर सामने आया बोफोर्स का जिन्न, CBI पहुंची SC

    February 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    उत्तर प्रदेश में सीआईएसएफ बस दुर्घटना में विशाखापत्तनम के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

    March 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,

    January 12, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कुर्सी पर मेजबान और जमीन पर मेहमान, ऐसा है मंत्री का अतिथि सत्कार

  • देश

    DCW ने पहाड़गंज में वेश्यावृत्ति रैकेट का किया भंडाफोड़

  • विदेश

    US के अगले उपराष्ट्रपति की दौड़ में शामिल कमला हैरिस ने याद की अपनी भारतीय मां की वो सीख

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010