anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस रवाना, दशहरा पर करेंगे शस्त्र पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस रवाना, दशहरा पर करेंगे शस्त्र पूजन

By anupamsavera.com
October 7, 2019
68
0
Share:

नई दिल्ली । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिवसीय यात्रा पर पेरिस रवाना हो गए। दशहरा और भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर वह पहला राफेल लड़ाकू विमान स्वीकार करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बोर्डेक्स के मेरीगनैस सबअर्ब पर पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद सिंह शस्त्रपूजा करेंगे। पूजा करने के बाद वह विमान में उड़ान भरेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर मंगलवार को पेरिस में पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद शस्त्र पूजा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि दहशरे के दिन ही फ्रांसीसी पोर्ट बोर्डेक्स पर सिंह पहला राफेल विमान स्वीकार करेंगे। उन्होंने बताया कि पूजा करने के बाद सिंह राफेल में उड़ान भर उसका अनुभव भी लेंगे।

राजनाथ सिंह वर्षों से शस्त्र पूजा करते आ रहे हैं। गृहमंत्री रहते हुए भी वह शस्त्र पूजा करते थे। शस्त्र पूजा में अस्त्र-शस्त्र की पूजा की जाती है। देश के विभिन्न हिस्सों में यह दशहरा उत्सव का हिस्सा है।

मंगलवार की सुबह बोर्डेक्स के लिए रवाना होने से पहले सिंह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे। दोनों के बीच रक्षा एवं सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सिंह को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसाल्ट एविएशन के संयंत्र में है।

हालांकि 36 विमानों में से पहला विमान रक्षा मंत्री को मंगलवार को ही मिल जाएगा लेकिन चार विमानों की पहली खेप अगले वर्ष मई में भारत पहुंचेगी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता भारत भूषण बाबू ने बताया कि रक्षा मंत्री मेरीगनैक में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ राफेल सौंपने के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह विजयदशमी के पावन अवसर पर शस्त्रपूजा भी करेंगे और विमान में उड़ान भी भरेंगे।

भारत भूषण ने कहा कि सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस की शीर्ष आयुद्ध कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनसे मेक इन इंडिया में भाग लेने को कहा जाएगा। संभवत: सिंह उन लोगों को 5 से 8 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित रक्षा एक्सपो में आने का न्योता देंगे।

Previous Article

Gold Price Today: चांदी हुई 110 रुपये ...

Next Article

खराब नहीं हुआ था इमरान का विमान, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय सुरक्षा पर उच्च स्तरीय समीक्षा

    March 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में कोरोना मामलों का नवीनतम विवरण,

    February 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    दुनिया की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन को मंजूरी:भारत बायोटैक ने बनाई, बूस्टर डोज के तौर पर लगेगी; आज से ही ...

    December 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

    June 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    दूसरा चरण कोविद -19 वैक्सीन, — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रियों द्वारा लिया जाएगा

    January 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    बाजार में उपलब्ध आधार पीवीसी की प्रतियों का उपयोग न करें, – UIDAI

    January 21, 2022
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    फोर्ब्स: सलमान खान की सालाना कमाई 232 करोड़ रुपये, जानें कितना कमाते हैं शाहरुख-विराट

  • देश

    वर्षों के इंतजार के बाद राम मंदिर निर्माण का आगाज

  • मना॓रंजन

    ज़ीरो के आगे क्या, शाहरुख़ खान फिर करेंगे ये काम

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010