anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- ‘मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री की कोई हैसियत नहीं’

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- ‘मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री की कोई हैसियत नहीं’

By anupamsavera.com
April 22, 2019
97
0
Share:

उजियारपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘पढ़ाई, कमाई और दवाई’ सुनिश्चित करने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अगर केंद्र में दोबारा राजग की सरकार बनती है तो आरक्षण की व्यवस्था समाप्त की जा सकती है. केंद्र की भाजपा नीत राजग सरकार में मंत्री रहे कुशवाहा ने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री की हैसियत शून्य है.

2014 के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा की पार्टी रालोसपा ने भाजपा नीत राजग के साथ चुनाव लड़ा और राजग सरकार में वह मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री थे.

विकास को अपनी पार्टी रालोसपा के प्रमुख मुद्दों में से एक बताने वाले कुशवाहा ने बिहार के विकास के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘अपनी ओर से जितना संभव हुआ, मैंने उतना किया. लेकिन यह समझना होगा कि नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री की हैसियत शून्य है.’

रालोसपा ने बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वीआईपी, हम के साथ महागठबंधन किया है. इसके तहत रालोसपा प्रदेश में पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी कुर्सी बचाने का आरोप लगाते हुए कहा ‘वह (नीतीश कुमार) जनता को भूल गए हैं. राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था चौपट हो गई है और रोजगार के अवसर नहीं हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य उपचार और रोजगार के लिये लोग बाहर जाने को मजबूर हैं.’

कुछ महीने पहले तक राजग के साथ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी खुद कहते हैं कि वे पिछड़ा समाज से आते हैं . दलितों एवं पिछड़ों को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन पांच वर्षो में यह उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं.

उन्होंने दावा किया कि उच्च न्यायपालिका में दलितों, पिछड़ों एवं ऊंची जाति के गरीब लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर है. यही स्थिति शिक्षा के क्षेत्र में है. शैक्षणिक एवं अकादमिक संस्थाओं में आरएसएस पृष्ठभूमि के लोगों को रखा गया है.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी अध्यक्ष ने दावा किया, ‘ अगर केंद्र में दोबारा राजग की सरकार बनती है तो आरक्षण की व्यवस्था समाप्त की जा सकती है.’ उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना, आरक्षण को बचाना, पिछड़े दलितों एवं गरीबों के हितों की रक्षा करना एवं विकास उनकी पार्टी का मुख्य मुद्दा है .

उपेंद्र कुशवाहा बिहार की काराकाट और उजियारपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है. उजियारपुर में उनका मुकाबला बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय से है. उजियारपुर सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को मतदान होगा.

उन्होंने सवाल किया कि बड़े-बड़े घोटालेबाजों को जब जमानत मिल गई तब फिर गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद जेल में क्यों हैं?

भाजपा द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था एवं विदेश नीति को लेकर पूर्ववर्ती संप्रग सरकार को घेरने के सवाल पर उन्होंने कहा ‘यह सच है कि जमीन पर पिछले पांच वर्षों में काम नहीं हुआ.’

Previous Article

मौन धारण कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा ...

Next Article

पंजाबी सिंगर राम वीर ने गाया शाहरुख ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    महाराष्ट्र पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, संत तुकाराम शिला मंदिर का किया लोकार्पण

    June 14, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए आरक्षण को केंद्र सरकार द्वारा अंतिम रूप दिया गया है।

    July 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    साध्वी ऋतम्बारा विवादास्पद टिप्पणियाँ

    April 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    खड़गे का PM को पत्र, लिखा-लोकपाल के लिए कानून में संशोधन करे सरकार

    April 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    जम्मू-कश्मीर असेंबली में BJP विधायकों ने लगाए पाक मुर्दाबाद के नारे, रोहिंग्या का मुद्दा भी उठा

    February 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    खाई में गिरी बस 10 की मौत

    April 15, 2023
    By Anupam Savera

  • विदेश

    फैसला : अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन का टीकाकरण फिर से शुरू होगा

  • खेल

    रजत पाटीदार ने भी ठोंका शतक, मुंबई के खिलाफ मजबूत स्थिति में मध्य प्रदेश

  • देश

    BJP का मिशन बंगाल: पुरुलिया में शाह की महारैली आज, कानून व्‍यवस्‍था को लेकर चिंतित TMC

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010