anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›भारत को ‘विश्वसनीय सहयोगी’ बता रूस ने पाक को दिखाया आईना

भारत को ‘विश्वसनीय सहयोगी’ बता रूस ने पाक को दिखाया आईना

By anupamsavera.com
April 15, 2021
58
0
Share:

जब से यह खबर आई है कि रूस पाकिस्तान को सैन्य उपकरण देगा और उसके साथ संयुक्त नौसेना अभ्यास करेगा, तब से भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने हाल ही में भारत और पाकिस्तान की, नियंत्रण रेखा पर 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सख्ती से पालन करने की प्रतिबद्धता का स्वागत किया और कहा कि यह क्षेत्रीय स्थिरता के लिये ‘बेहद महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं कि क्या रूस अब पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा या फिर भारत को वो कम तवज्जो दे रहा है, मगर खुद रूस ने अब भारत की अहमियात बता पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है। भारत को एक ‘विश्वसनीय सहयोगी’ करार देते हुए रूस ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच कोई मत भिन्नता या गलतफहमी नहीं है और स्वतंत्र संबंधों के आधार पर उसका पाकिस्तान के साथ ‘सीमित सहयोग’ है ।

बाबुश्किन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में रूसी राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने पश्चिमी देशों की हिन्द प्रशांत रणनीति की आलोचना करते हुए इसे खतरनाक और शीत युद्ध की मानसिकता को उभारने का प्रयास बताया।

वहीं, बाबुश्किन ने कहा कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर क्षेत्रीय आम सहमति बनाने की प्रक्रिया में भारत को हिस्सा होना चाहिए तथा अफगान शांति प्रक्रिया को लेकर नयी दिल्ली और मास्को का रूख समान है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की भारत यात्रा और उसके बाद उनके इस्लामाबाद दौरे को लेकर बनी धारणा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाबुश्किन ने कहा कि रूस के पाकिस्तान के साथ स्वतंत्र संबंध हैं और यह किसी के साथ रिश्तों को किसी और के खिलाफ लक्षित नहीं करता है ।

उन्होंने कहा, ‘हम मानते हैं कि यह देखने का कोई कारण नहीं है कि हमारे बीच किसी तरह की भिन्नता या गलतफहमी है । भारत-रूस संबंधों में ऐसी कोई बात नहीं है।’ दूसरी ओर, कुदाशेव ने कहा कि भारत, रूस का विश्वसनीय सहयोगी है और दोनों देशों के बीच संबंध समान, समग्र, सद्भावनापूर्ण, ठोस और भविष्योन्मुखी हैं ।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव की छह अप्रैल की भारत यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इसका मकसद इस साल के उतरार्द्ध में संभावित भारत-रूस शिखर वार्ता की तैयारियों से संबंधित था। इस बीच, बाबुश्किन ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, रूस सभी शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य हैं और उनके बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, अन्य खतरों से मुकाबले सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग है। उन्होंने कहा कि रूस का पाकिस्तान के साथ भारत की तुलना में सीमित सहयोग है । उन्होंने कहा कि हालांकि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई साझा एजेंडा है। इसलिये हम पाकिस्तान को आतंकवाद रोधी उपकरणों एवं समर्पित अभ्यास में सहयोग करते हैं ।

Previous Article

भारत के साथ अमेरिका को व्यापार बढ़ाने ...

Next Article

घटेगी सैलरी लेकिन बढ़ेगा PF? ,कर्मचारियों को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    भारत बंद पर कांग्रेस को मिला 18 दलों का समर्थन, टीएमसी नहीं लेगी हिस्सा

    September 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड कैसे डाउनलोड करें

    October 4, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    भारत में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस,

    January 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    जावेद अख्तर की जिंदगी का ‘जादूनामा’ लॉन्च:इसमें सूरमा भोपाली से लेकर एंग्री यंग मैन गढ़ने के किस्से

    December 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    उत्तर प्रदेश में सीआईएसएफ बस दुर्घटना में विशाखापत्तनम के एक कांस्टेबल की मौत हो गई।

    March 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    समुद्री व्यापार की बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

    August 10, 2021
    By anupamsavera.com

  • खेल

    आस्ट्रेलियाई टीम के पाकिस्तान जाने को लेकर जोश हेजलवुड ने जताई चिंता

  • व्यवसाय

    जून तिमाही में सोने का आयात 25 फीसद गिरकर 8.43 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

  • खेल

    कोहली को चैलेंज दे रहा था ये विदेशी क्रिकेटर, विराट ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010