anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
देश
Home›देश›देश में 35 साल तक इमरजेंसी लागू रखना चाहते थे संजय गांधी, इंदिरा ने करा दिए चुनाव

देश में 35 साल तक इमरजेंसी लागू रखना चाहते थे संजय गांधी, इंदिरा ने करा दिए चुनाव

By anupamsavera.com
June 26, 2018
104
0
Share:

नई दिल्ली। 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में भाजपा पूरे देश में काला दिवस मना रही है। जिसके तहत आज पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का घेराव करती नजर आएगी। वह कांग्रेस को आपातकाल के दिनों की याद दिलाएगी।

आज (मंगलवार) को लगभग दो दर्जन राज्यों में भाजपा के बड़े नेता मीडिया और जनता से रूबरू होकर आपातकाल की दशा और कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाएंगे। इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों को सम्मानित करेंगे, तो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद में होंगे।

यूं तो भाजपा हर साल आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाती रही है, लेकिन इस बार इसका कुछ खास अर्थ भी है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से राहुल भाजपा नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। भाजपा की ओर से उन्हें याद दिलाया जाएगा कि कांग्रेस काल में पूरे देश पर प्रतिबंध लागू था। किसी को बोलने की आजादी नहीं थी। एक नेता को खुश करने के लिए देश का दम घोंटा गया था। कांग्रेस में आज भी वही स्थिति बरकरार है, जब पार्टी एक परिवार की होकर रह गई है।

21 महीनों तक कष्ट-यातनाओं के दौर से गुजरा देश

सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि 21 महीनों तक देश कष्ट-यातनाओं के दौर से गुजरा। उन्‍होंने कहा है कि आपातकाल के दिन असंख्य लोगों को बिना वजह कालकोठरी में डाल दिया गया था। शाह ने अपने ट्विटर पर कहा है कि ऐसे आपातकाल में लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी देशवासियों को कोटि-कोटि वंदन। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘1975 में आज ही के दिन (25 जून) कांग्रेस द्वारा मात्र सत्ता में बने रहने के अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। देश की संसद को निष्क्रय बना कर उच्चतम न्यायालय को मूकदर्शक की हैसियत में तब्दील कर दिया गया। अखबारों की जुबान पर ताले जड़ दिए गए थे।’

25 जून, 1975 को लागू की हुई थी इमरजेंसी

गौरतलब है कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन के हस्ताक्षर के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू किया था। इस दौरान 26 जून की सुबह लोकनायक जय प्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई समेत तमाम दिग्गज नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया था। आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर था जब राजनीतिक कारणों से देश में आपातकाल लगाया गया था। बता दें कि भाजपा हमेशा से ही कांग्रेस को आपातकाल के मुद्दे पर घेरती आई है।

आपको बता दें, इंदिरा गांधी ने भारत में 25 जून 1975 से लेकर 21 मार्च 1977 तक आपातकाल लागू किया था। इस दौरान देश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। आपातकाल के दौरान प्रेस की आजादी पर भी हमला हुआ था और राजधानी दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित अखबारों के दफ्तरों की बिजली काट दी गई थी। उस दौरान कई अखबारों ने मुखर होकर आपातकाल का विरोध किया था।

Previous Article

भगवा आतंकवाद पर सीएम शिवराज बोले, दिग्विजय ...

Next Article

तुर्की में रेजिप तईबू एर्दोवान ने जीता ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • देश

    April 13, 2023
    By Anupam Savera
  • देश

    राहुल गांधी को नहीं मिली उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में दौरे की इजाजत

    May 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • देश

    अवैध घुसपैठियों के लिए भारत को सुरक्षित ठिकाना बनने की इजाजत नहीं देंगे: अमित शाह

    September 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • देश

    नवजोत सिद्धू अपने रुख पर अडिग, एक्‍शन पर असमंजस में आलाकमान, चल रही ‘सुनवाई’

    July 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • देश

    सीमा पर एक और 50,000 सैनिक जिसका लक्ष्य चीन का आमना-सामना करना है।

    June 29, 2021
    By anupamsavera.com
  • देश

    आज ग्वालियर दौरे पर रहेंगे PM मोदी, सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस में होंगे शामिल

    October 21, 2023
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिब्रेशन आर्मी का हमला, मारे गए 16 जवान

  • मध्यप्रदेश

    … तो सिंहस्थ की वजह से गई शिवराज सिंह चौहान की सरकार!

  • देश

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का दौरा कर रहे हैं

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010